एक्सप्लोरर

एक पेग शराब की कीमत है 9 लाख रुपये, भारतीय महिला ने पीकर वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराया नाम

दुनिया का सबसे महंगा पेग जिस भारतीय औरत ने पिया है, उसका नाम है रंजीता दत्त. रंजीता दत्त ट्रिनिटी नेचुरल गैस की फाउंडर और डायरेक्टर हैं.

आपने अपने जीवन में कितनी महंगी शराब पी होगी, शायद कुछ हजार रुपये की या फिर एक दो लाख रुपये की. हालांकि, ये भी पूरे बोतल की कीमत होगी. लेकिन अगर हम कहें कि अपने सबसे महंगे पेग के बारे में बताइए तो शायद आप ज्यादा से ज्यादा दो चार हजार रुपये तक ही जा पाएंगे. आज हम आपको एक ऐसी भारतीय औरत के बारे में बताने वाले हैं जिसने दुनिया का सबसे महंगा शराब का पेग पिया है. सबसे बड़ी बात कि इस एक पेग की कीमत इतनी है कि आप इसमें एक अच्छी सी नई कार खरीद सकते हैं.

किसने पिया था इतना महंगा पेग

दुनिया का सबसे महंगा पेग जिस भारतीय औरत ने पिया है, उसका नाम है रंजीता दत्त. रंजीता दत्त ट्रिनिटी नेचुरल गैस की फाउंडर और डायरेक्टर हैं. ईस्टकोस्ट डेली में छपी खबर के मुताबिक, साल 2019 में रंजीता दत्त ने दुनिया का सबसे महंगा पेग पी कर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करा लिया था. उन्होंने लंदन के एक बार में एक पेग के लिए कुल 10,014 यूरो खर्च किए थे, जो भारतीय रुपयों में 8 लाख से भी ज्यादा होंगे. हालांकि, 2019 में जब उन्होंने ये पेग पिया था तो उस वक्त इतने यूरो की कीमत 9 लाख 15 हजार रुपये से ज्यादा थी.

किस शराब का था ये पेग

रिपोर्ट के मुताबिक, रंजीता दत्त ने जिस शराब के 40 एमएल के लिए इतने पैसे दिए थे, उसका नाम था Rome de Bellegarde. यह शराब 1894 में पहली बार बनी थी, जिसके बाद पूरी दुनिया में इसका क्रेज बढ़ गया. वहीं अगर हम आपको दुनिया की सबसे महंगी शराब की बोतलों के बारे में बताएं तो उनमें पहले नंबर पर आती है Tequila Ley . 925. इस शराब के एक बोतल की कीमत 25.4 करोड़ रुपये से ज्यादा होती है. आपको जानकर हैरानी होगी की इस शराब की बोतल में 6400 हीरे जड़े होते हैं. वहीं इसके बाद वाले नंबर पर है Henri IV Dudognon Heritage. इसके एक बोतल की कीमत है 14 करोड़ रुपये.

ये भी पढ़ें: यहां अगर किसी की मौत हो जाए तो परिवार की महिलाओं की अंगुली काट देते हैं! फिर उनका क्या करते हैं?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अंतरिक्ष में इंसान रो भी नहीं सकता, आंखों से बाहर क्यों नहीं आते आंसू?
अंतरिक्ष में इंसान रो भी नहीं सकता, आंखों से बाहर क्यों नहीं आते आंसू?
कौन है 'विमल पान मसाला' कंपनी का मालिक, कितनी है कमाई?
कौन है 'विमल पान मसाला' कंपनी का मालिक, कितनी है कमाई?
'विमल पान मसाला' एड पर शाहरूख-अजय देवगन को नोटिस, क्या हो सकता है एक्शन?
'विमल पान मसाला' एड पर शाहरूख-अजय देवगन को नोटिस, क्या हो सकता है एक्शन?
पाकिस्तान में कितने हिंदू, 1947 से कितने हुए कम?
पाकिस्तान में कितने हिंदू, 1947 से कितने हुए कम?

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
Embed widget