एक्सप्लोरर

Interesting Fact About Nile: दुनिया की सबसे लंबी नदी है नील, जानिए इससे जुड़ी दिलचस्प बातें

Where Is Nile River: अफ्रीका महाद्वीप के पूर्वी भाग में प्रवाहित होने वाली नील नदी विश्व की सबसे लंबी नदी है. इसकी लंबाई 6650 किलोमीटर है.

About Nile River: इंसानी अस्तित्व और सभ्यता के विकास में नदियों का योगदान सबसे ज्यादा रहा है. दुनिया की बड़ी-बड़ी और महान सभ्यताओं का जन्म नदियों के किनारे ही हुआ है. चाहे भारत की महान हड़प्पा सभ्यता का सिंधु नदी के किनारे विकास हुआ हो या दुनिया की अन्य की सभ्यताओं की बात हो. नदियों ने इंसान को बहुत कुछ दिया है.

कृषि के विकास से लेकर पीने योग्य पानी और जलीय व्यापार तक नदियों के जरिए इंसान के विकास साथ ही उनकी सभ्यताएं भी फली-फूली हैं. नील नदी भी ऐसी ही एक नदी है जिसके किनारे मिस्र की महान सभ्यता का विकास हुआ. अपने इस आर्टिकल के जरिए हम आपको नील नदी के बारे में खास बातें बताएंगे-

दुनिया की सबसे लंबी नदी है नील-

अफ्रीका महाद्वीप के पूर्वी भाग में प्रवाहित होने वाली नील नदी विश्व की सबसे लंबी नदी है. इसकी लंबाई 6650 किलोमीटर है. व्यापार, कृषि और एक महत्वपूर्ण परिवहन संसाधन के तौर पर यह अपना योगदान देती है. नील नदी अफ्रीका की विक्टोरिया झील से निकलती है. यह नदी 11 अफ्रीकी देशों से होकर गुजरती है जिनमें इथिओपिया और मिस्र जैसे देश शामिल हैं.

मगरमच्छों से भरी है नदी-

नील नदी को खूंखार मगरमच्छों के लिए जाना जाता है. इसमें बहुत बड़ी संख्या में मगरमच्छ पाए जाते हैं. ये मगरमच्छ बहुत खतरनाक हैं. अपने आकार के हिसाब से इनमें ज्यादातर बड़े मगरमच्छों की संख्या ज्यादा है.

मिस्त्र को कहा जाता है नील नदी का उपहार-

नील नदी की उपजाऊ मिट्टी और पर्याप्त पानी की उपलब्धता की वजह से मिस्र की ज्यादातर आबादी को फायदा पहुंचता है. मिस्त्र की प्राचीन सभ्यता भी नील नदी की वजह से फली-फूली थी. यहां बनाए गए दुनिया के आश्चर्यों में शामिल पिरामिडों में लगे पत्थर नील नदी के जरिए ही लाए गए थे. नील नदी के योगदान और महत्व के चलते हर साल इस नदी पर एक खास उत्सव मनाया जाता है. जिसका नाम 'वफा-ए-नील' है. 

ये भी पढ़ें- इंसान को जलाकर बची हुई राख का सूप बनाकर पी जाते हैं ये लोग! जानिए ऐसा क्यों करते हैं

                How Kabaddi Started: कबड्डी, कबड्डी, कबड्डी!!! कहां से शुरू हुआ ये खेल और कबड्डी क्यों बोला जाता है,                       यहां पढें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौन सा देश सबसे ज्यादा खर्च कर रहा 5जी डेटा, कहां हैं दुनिया के ताकतवर देश?
कौन सा देश सबसे ज्यादा खर्च कर रहा 5जी डेटा, कहां हैं दुनिया के ताकतवर देश?
सऊदी अरब को क्यों निशाना बना रहे हूती, क्या है दुश्मनी की वजह?
सऊदी अरब को क्यों निशाना बना रहे हूती, क्या है दुश्मनी की वजह?
क्या विपक्ष को प्रदर्शन करने से रोक सकता है सुप्रीम कोर्ट, जान लें कानून?
क्या विपक्ष को प्रदर्शन करने से रोक सकता है सुप्रीम कोर्ट, जान लें कानून?
स्टेडियम से एयरपोर्ट तक, पीएम मोदी के नाम पर किन मशहूर जगहों के नाम?
स्टेडियम से एयरपोर्ट तक, पीएम मोदी के नाम पर किन मशहूर जगहों के नाम?

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जॉनी-जॉनी यस पापा, ज्ञानेश कुमार...', कविता पढ़ते ममता बनर्जी का वीडियो वायरल
'जॉनी-जॉनी यस पापा, ज्ञानेश कुमार...', कविता पढ़ते ममता बनर्जी का वीडियो वायरल
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले कप्तान शाई होप; जानें
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले शाई होप
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, मकानों में दरारें, हुआ नुकसान
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, मकानों में दरारें, हुआ नुकसान
iPhone 18 Pro के बाद Apple के ये प्रोडक्ट्स होंगे लाॅन्च, जानें तारीख
iPhone 18 Pro के बाद Apple के ये प्रोडक्ट्स होंगे लाॅन्च, जानें तारीख
How To Fix Undercooked Rice: अधपके चावल को फेंकने की न करें भूल! 5 मिनट में ऐसे करें ठीक
अधपके चावल को फेंकने की न करें भूल! 5 मिनट में ऐसे करें ठीक
Embed widget