एक्सप्लोरर

How Kabaddi Started: कबड्डी, कबड्डी, कबड्डी!!! कहां से शुरू हुआ ये खेल और कबड्डी क्यों बोला जाता है, यहां पढें

History Of Kabaddi: कबड्डी के इतिहास को लेकर भारत में इसकी प्राचीनता को वैदिक काल से जोड़ा जाता है और माना जाता है कि इस खेल का उद्भव भारत में हुआ है.

Know About Kabaddi: भले ही भारत में क्रिकेट बहुत लोकप्रिय है लेकिन इसका ये मतलब बिल्कुल नहीं है कि यहां दूसरे खेल नहीं खेले जाते या कोई अन्य खेल लोकप्रिय नहीं है. कई ऐसे खेल हैं जो न सिर्फ हमारे देश में खूब खेले जाते हैं बल्कि उनका उद्भव भी हमारे ही देश में हुआ है. ऐसा ही एक खेल है 'कबड्डी' जिसकी लोकप्रियता इतनी कि लोगों के मुंह पर मुहावरे और ताने बनकर इसका नाम आने लगा.

अगर कोई बच्चा बाहर से थोड़ा-सा भी अस्त-व्यस्त या अपने कपड़े गंदे करके आता तो मां-बाप बोलते हैं कि "कहां से कबड्डी खेलकर आ रहे हो तुम". सिर्फ लड़के ही नहीं बल्कि लड़कियों में भी बहुत प्रचलित इस खेल के इतिहास, उद्भव और नाम से जुड़ी जानकारियां अपने इस आर्टिकल के जरिए हम आपको देंगे-

कबड्डी का इतिहास-

कबड्डी के इतिहास को लेकर भारत में इसकी प्राचीनता को वैदिक काल से जोड़ा जाता है और माना जाता है कि इस खेल का उद्भव भारत में हुआ है. हालांकि ईरान के द्वारा भी ये दावा किया जाता रहा है कि कबड्डी के खेल का उद्भव उनके देश से हुआ है. भारत में इसे वर्तमान स्वरूप में लोकप्रिय बनाने में तमिलनाडु और महाराष्ट्र राज्य का बहुत योगदान है. यहां कबड्डी बहुत लोकप्रिय खेल है.

कबड्डी का नाम-

कबड्डी को अलग-अलग जगह पर कई नामों से जाना जाता है. इसका नाम कबड्डी मुख्य तौर पर उत्तर भारत में रखा गया. इसे दक्षिण भारत में चेडुगुडु के नाम से जानते हैं. हालांकि इसका कबड्डी नाम बहुत ज्यादा लोकप्रिय हो गया है.

बढ़ रही है कबड्डी की लोकप्रियता-

कबड्डी के खेल की लोकप्रियता में लगातार इजाफा हो रहा है. इस खेल को पहली बार साल 1936 में बर्लिन ओलंपिक में एक खेल के तौर पर शामिल किया गया था. 1950 में बनाए गए 'ऑल इंडिया कबड्डी फेडरेशन' ने भारत में कबड्डी के नियम निर्धारित करने के साथ-साथ इस खेल को आगे बढ़ाने की कोशिशें की.

गौरतलब है कि ऑल इंडिया कबड्डी फेडरेशन को साल 1972 में 'द एमेच्योर कबड्डी फेडरेशन ऑफ इंडिया में बदल दिया गया'. कबड्डी सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि पड़ोसी देश पाकिस्तान,बांग्लादेश और नेपाल में भी बहुत लोकप्रिय है. बांग्लादेश का तो यह राष्ट्रीय खेल है.

बड़ी प्रतियोगिताओं ने बनाया और लोकप्रिय-

कबड्डी वर्ल्ड कप (2004 से शुरू हुआ) और अब 2014 से देश में शुरू हुई 'प्रो कबड्डी लीग' ने कबड्डी को और लोकप्रिय बनाया है. भारत के पुरुषों के अलावा महिला टीम भी बहुत अच्छा प्रदर्शन करती रही है. कबड्डी वर्ल्ड कप में दोनों ही भारतीय टीमों का प्रदर्शन हमेशा बेहतरीन रहा है.

ये भी पढ़ें- Fact About Aeroplane: हवाई यात्रा में नहीं ले जाना चाहिए मरकरी वाला थर्मामीटर, जानिए क्या है वजह

              Interesting Fact About Aeroplane: ज्यादातर हवाई जहाज का रंग होता है सफेद, लाला-पीला-नीला क्यों नहीं? ये है                  कारण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौन हैं नेतन्याहू के विरोधी पीएम कैंडिडेट, कितनी बार मिल चुकी हार?
कौन हैं नेतन्याहू के विरोधी पीएम कैंडिडेट, कितनी बार मिल चुकी हार?
Explained: कैबिनेट सचिव प्रधानमंत्री का राइट हैंड, लेकिन 'ताकतवर बाबू' से ज्यादा क्यों कुछ नहीं?
कैबिनेट सचिव PM का दायां हाथ, लेकिन 'ताकतवर बाबू' से ज्यादा क्यों कुछ नहीं?
कैसे हुआ था J&K का भारत में विलय, 26 अक्टूबर 1947 को क्या हुआ था?
कैसे हुआ था J&K का भारत में विलय, 26 अक्टूबर 1947 को क्या हुआ था?
येलहांका पैलेस का असली मालिक कौन, जिसको लेकर आंध्र प्रदेश में छिड़ा सियासी विवाद?
येलहांका पैलेस का असली मालिक कौन, जिसको लेकर आंध्र प्रदेश में छिड़ा सियासी विवाद?

वीडियोज

Yeh Fitoor Tera: Saumya के रबर बैंड को Jeet ने लगाया सीने से, नशे की हालत में भी छलका प्यार!
Bollywood News: 21 साल बाद फिर लौटेगी सुरों की जादुई जोड़ी, Udit Narayan और Kumar Sanu की होगी वापसी! (26.10.26)
AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP में आंतरिक कलह? अभिजीत दीपके ने सौरव-आशुतोष के साथ फोटो शेयर कर साफ की तस्वीर
CJP में आंतरिक कलह? अभिजीत दीपके ने सौरव-आशुतोष के साथ फोटो शेयर कर साफ की तस्वीर
UP में ओवैसी ने बढ़ाई अखिलेश की टेंशन! 2027 में मुस्लिम वोटों पर होगा किसका कब्जा?
UP में ओवैसी ने बढ़ाई अखिलेश की टेंशन! 2027 में मुस्लिम वोटों पर होगा किसका कब्जा?
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतजार कर रहा है'
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतजार कर रहा है'
2 साल बाद खूंखार गेंदबाज की वापसी, AUS के खिलाफ तीसरे टेस्ट में अफ्रीका का मास्टरप्लान
2 साल बाद खूंखार गेंदबाज की वापसी, AUS के खिलाफ तीसरे टेस्ट में अफ्रीका का मास्टरप्लान
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
दोहरे शतक से सिर्फ 1 रन दूर थे पडिक्कल, आउट होने पर उठाए सवाल
दोहरे शतक से सिर्फ 1 रन दूर थे पडिक्कल, आउट होने पर उठाए सवाल
वियतनाम में कितने हो जाते हैं भारत के 1000 रुपये, यहां क्या-क्या खरीद सकते हैं?
वियतनाम में कितने हो जाते हैं भारत के 1000 रुपये, यहां क्या-क्या खरीद सकते हैं?
Embed widget