एक्सप्लोरर

Earthquake: भूकंप आने से पहले ही जानवरों को लग जाती है भनक! करने लगते हैं ऐसी हरकतें

Earthquake Alert: दुनियाभर में पिछले कई सालों में भूकंप ने जमकर तबाही मचाई है, हाल ही में मोरक्को में हजारों लोगों की भूकंप से मौत हुई. अब तक इसका सटीक अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है.

Earthquake Alert: दुनियाभर में पिछले कई सालों में भयानक भूकंप आए हैं, जिनसे हजारों लोगों ने अपनी जान गंवाई. तुर्किए के बाद मोरक्को में भूकंप के झटकों ने जमकर तबाही मचाई. करीब तीन हजार लोगों ने इस भूकंप में अपनी जान गंवाई और हजारों लोग घायल हुए. भूकंप को लेकर अलग-अलग दावे किए जाते हैं. जिनमें एक दावा ये भी है कि कुत्ते और कुछ जानवरों को भूकंप आने से पहले ही इसका पता चल जाता है. आइए जानते हैं कि इसके पीछे क्या सच्चाई है. 

भूकंप की सटीक जानकारी मुश्किल
आज दुनिया टेक्नोलॉजी के मामले में काफी आगे बढ़ चुकी है, तूफान आने से पहले ही उसकी पूरी तैयारी कर ली जाती है. ऐसे ही बाकी कई चीजों के बारे में भी हमें पहले ही जानकारी मिल जाती है, लेकिन भूकंप के साथ ऐसा नहीं है. भूकंप की सटीक जानकारी नहीं मिल सकती है. भू-वैज्ञानिकों की लाख कोशिशों के बावजूद भूकंप के आने के समय और इसके खतरे का सटीक अंदाजा लगा पाना आज भी मुश्किल है. 

जानवरों के व्यवहार में बदलाव
अब उस सवाल पर आते हैं कि क्या जानवरों की मदद से भूकंप का पहले ही पता लगाया जा सकता है? इस पुरानी थ्योरी को लेकर पिछले लंबे समय से रिसर्च की जा रही है. एक रिपोर्ट में बताया गया है कि कई सालों पहले चीन में जानवरों की मदद से भूकंप का पता लगाया गया था. हालांकि इस बात की ज्यादा पुष्टि नहीं हो सकी, साथ ही इसके बाद ऐसा कोई नहीं कर पाया. वैज्ञानिकों का मानना है कि जो जानवर भूकंप के केंद्र के काफी करीब रहते हैं, उनके व्यवहार में बदलाव देखा जाता है. 

फिलहाल भूकंप के आने की जानकारी देने वाला कोई भी ऐसा सटीक यंत्र नहीं बन पाया है, जानवरों से लेकर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल कर इसका पता लगाने की कोशिश की जा रही है, वैज्ञानिकों को उम्मीद है कि जल्द इसे लेकर कोई बड़ी सफलता हाथ लग सकती है. फिलहाल दुनियाभर के तमाम देशों के लिए भूकंप एक बड़े खतरे की तरह हैं, जो पल भर में सब कुछ तबाह कर सकता है. 

ये भी पढ़ें - Bharat Mandapam: जी-20 के बाद आप भी कर सकते हैं भारत मंडपम का दीदार, करना होगा बस ये काम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दुनिया में नास्तिकों की बढ़ रही है संख्या, जानें लोग क्यों छोड़ रहे धर्म?
दुनिया में नास्तिकों की बढ़ रही है संख्या, जानें लोग क्यों छोड़ रहे धर्म?
अगर डिटेन कर ले पुलिस तो किन बातों का रखें ख्याल?
अगर डिटेन कर ले पुलिस तो किन बातों का रखें ख्याल?
कहां चल रहा कैप्टन मच्छार का इलाज, कौन उठा रहा इसका खर्च?
कहां चल रहा कैप्टन मच्छार का इलाज, कौन उठा रहा इसका खर्च?
परमाणु हमले में भी क्यों नहीं मरते कॉकरोच, कैसे रहते हैं जिंदा?
परमाणु हमले में भी क्यों नहीं मरते कॉकरोच, कैसे रहते हैं जिंदा?

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
दिल्ली: गुरुद्वारे में नारेबाजी पर भड़के कपिल मिश्रा, कहा- केजरीवाल माफी मांगें
दिल्ली: गुरुद्वारे में नारेबाजी पर भड़के कपिल मिश्रा, कहा- केजरीवाल माफी मांगें
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
यूपी: SIR में कटे 85854 वोटरों के नाम? आयोग ने इस मामले पर दी सफाई
यूपी: SIR में कटे 85854 वोटरों के नाम? आयोग ने इस मामले पर दी सफाई
Soft Roti Making Tips: तवे पर नहीं फूलती रोटी? गुब्बारे जैसी फुलाने का जादुई हैक
तवे पर नहीं फूलती रोटी? गुब्बारे जैसी फुलाने का जादुई हैक
गन्ने का दाम बढ़कर 425 रुपये हुआ, किन किसानों को मिलेगा फायदा?
गन्ने का दाम बढ़कर 425 रुपये हुआ, किन किसानों को मिलेगा फायदा?
Embed widget