एक्सप्लोरर

Muslims In India: भारत में पहली बार ऐसे आया इस्लाम धर्म? पढ़िए इससे जुड़ी कहानी

The First Muslim Invasion: देश में 1200 ई. के आसपास पहली मुस्लिम सत्ता स्थापित होने से लगभग 500 साल पहले ही यहां इस्लाम ने दस्तक दे दी थी.

Muhammad Bin Qasim: हिंदुस्तान में लंबे समय मुस्लिम सत्ता स्थापित रही है. अगर समय का आकलन किया जाए तो लगभग 12 सौ ई. से लेकर ब्रिटिश सत्ता के भारत का सिरमौर बनने तक भारत की शीर्ष सत्ता पर ज्यादातर मुसलमान शासक ही हुए. हालांकि ऐसा नहीं है कि इससे पहले तक भारतीय सरजमीं पर इस्लाम धर्म का आगमन नहीं हुआ हो.देश में 1200 ई. के आसपास पहली मुस्लिम सत्ता स्थापित होने से लगभग 500 साल पहले ही यहां इस्लाम ने दस्तक दे दी थी.

तब 712 ई. में अरब आक्रमणकारी मुहम्मद बिन कासिम ने भारत पर पहला सफल मुस्लिम आक्रमण किया था. अपने इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताएंगे कि कैसे भारत में पहली बार आया इस्लाम धर्म-

पहला मुस्लिम आक्रमण- 

भारत पर पहला मुस्लिम आक्रमण 636 ई. में बंबई के निकट स्थित थाणे में हुआ था, लेकिन वह असफल रहा. इसके बाद 711 ई. में उबैदुल्लाह के नेतृत्व में आक्रमण किया गया. लेकिन वह भी असफल रहा और परास्त हो गया.इस दौरान वह मारा भी गया.

मुहम्मद बिन कासिम का आक्रमण-

इराक के हाकिम अल हज्जाज ने मुहम्मद बिन कासिम के नेतृत्व में अरबों को सिंध पर आक्रमण करने के लिए भेजा था. मु.बिन कासिम हाकिम अल हज्जा का भतीजा और दामाद था. 712 ई. में उसने सिंध में आक्रमण कर भारी तबाही मचाई और लाशों के ढेर लगा दिए.

इस युद्ध में अरबों ने सिंध पर जीत हासिल की और इस तरह से पहली बार भारत में इस्लाम धर्म का आगमन हुआ. फारसी ग्रंथ चचनामा में अरबों की सिंध पर जीत की जानकारी मिलती है.

नहीं पड़ा ज्यादा प्रभाव-

हालांकि अरबों की इस जीत का ज्यादा स्थायी प्रभाव नहीं पड़ा.उनका राज्य सिंध और मुल्तान के पूरब में भारत के अंदरूनी हिस्से में नहीं फैल सका.कुछ समय बाद सिंध के क्षेत्र पर भी उनकी पकड़ कमजोर हो गई.लेकिन इस युद्ध के बाद पहली बार हिंदू और मुसलमान संस्कृति संपर्क में आई और दोनों के बीच आपसी आदान प्रदान हुए. 

Medieval India: दिल्ली सल्तनत का क्रूर शासक था बलबन, जिसने चलाई थी रक्त और लौह की नीति, कभी था इल्तुतमिश का गुलाम

Ancient India: किसी मुस्लिम शासक ने नहीं बल्कि इसने किया था भारत पर पहला सफल आक्रमण, जानिए ये ऐतिहासिक घटना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परमाणु हमले में भी क्यों नहीं मरते कॉकरोच, कैसे रहते हैं जिंदा?
परमाणु हमले में भी क्यों नहीं मरते कॉकरोच, कैसे रहते हैं जिंदा?
बिना इजाजत प्रदर्शन करने पर क्या CJP पर चल सकता है मुकदमा, जानें नियम?
बिना इजाजत प्रदर्शन करने पर क्या CJP पर चल सकता है मुकदमा, जानें नियम?
लाठीचार्ज से टियर गैस तक, किस मौके पर क्या एक्शन ले सकती है पुलिस?
लाठीचार्ज से टियर गैस तक, किस मौके पर क्या एक्शन ले सकती है पुलिस?
पुलिस कब हिरासत में लेती है कब गिरफ्तार करती है, क्या है नियम?
पुलिस कब हिरासत में लेती है कब गिरफ्तार करती है, क्या है नियम?

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके को हिरासत में लिए जाने पर विजेता दहिया बोले, 'मैं फ्री हूं और...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लिए जाने पर विजेता दहिया बोले, 'मैं फ्री हूं और...'
'मैं अयोध्या से चुनाव लड़ने को तैयार आप भी...', CM योगी ने कबूल किया अखिलेश का चैलेंज!
'मैं अयोध्या से चुनाव लड़ने को तैयार आप भी...', CM योगी ने कबूल किया अखिलेश का चैलेंज!
'बॉलिंग मशीन ही लगा दो', 250 चेज होने पर भारतीय स्पिनर का बड़ा बयान; जानें क्या कहा
'बॉलिंग मशीन ही लगा दो', 250 चेज होने पर भारतीय स्पिनर का बड़ा बयान; जानें क्या कहा
'INDIA गठबंधन दिल्ली में करेगा बड़ा विरोध प्रदर्शन', CJP प्रोटेस्ट के बीच बोले केसी वेणुगोपाल
'INDIA गठबंधन दिल्ली में करेगा बड़ा विरोध प्रदर्शन', CJP प्रोटेस्ट के बीच बोले केसी वेणुगोपाल
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन
'मैं नरेंद्र मोदी, RSS से एक दशक से लड़ रहा हूं', राहुल बोले- 'हर चाल से वाकिफ हूं'
'मैं नरेंद्र मोदी, RSS से एक दशक से लड़ रहा हूं', राहुल बोले- 'हर चाल से वाकिफ हूं'
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
सिर्फ 3 महीने का मौका, यूपी सरकार की नई योजना से चुकता कर लें पुराने टैक्स विवाद
सिर्फ 3 महीने का मौका, यूपी सरकार की नई योजना से चुकता कर लें पुराने टैक्स विवाद
Embed widget