एक्सप्लोरर

Manoj Kumar Passes Away: मनोज कुमार ने इंदिरा गांधी की सरकार पर क्यों किया था मुकदमा, क्या रहा था इसका नतीजा?

Manoj Kumar Passes Away: दिग्गज एक्टर मनोज कुमार दुनिया को अलविदा कहकर चले गए हैं. वो इकलौते ऐसे अभिनेता थे, जिन्होंने इमरजेंसी के दौर में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के खिलाफ केस जीता था.

Manoj Kumar Passes Away: दिग्गज अभिनेता मनोज कुमार का निधन हो गया है. उन्होंने अपनी फिल्मों और एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत लिया था. मनोज कुमार ऐसे अभिनेता रहे हैं, जिन्होंने अपनी फिल्मों के जरिए देशभक्ति और सामाजिक संदेश दिया है. उनके निधन के साथ हिंदी सिनेमा का एक दिग्गज चला गया, लेकिन उनकी फिल्मों की छाप हमेशा लोगों के दिलों में बनी रहेगी. बॉलीवुड में मनोज कुमार के डेयरिंग एटिट्यूट के कई किस्से सुनने को मिलते हैं, लेकिन एक किस्सा ऐसा है जो कि इंदिरा गांधी से जुड़ा हुआ है. ये किस्सा उस दौर का है जब मनोज कुमार ने इंदिरा गांधी की इमरजेंसी का जमकर विरोध किया था. 

इमरजेंसी के दौर में मनोज कुमार की फिल्म पर लगा बैन

शुरुआती दौर में इंदिरा गांधी और मनोज कुमार के बीच सबकुछ ठीक था. लेकिन जब तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने इमरजेंसी की घोषणा की तो देखते ही देखते सबकुछ बदल गया. उस दौर में जो फिल्मी कलाकार इमरजेंसी का विरोध कर रहे थे, उनको बैन कर दिया गया था. इन सितारों की फिल्में रिलीज होते ही बैन कर दी जाती थीं. लेकिन मनोज कुमार ऐसे डेयरिंग एक्टर थे, जिन्होंने इमरजेंसी का खुलकर विरोध किया, तो उनकी फिल्मों पर भी बैन लगना शुरू हो गया. मनोज कुमार की फिल्म 'दस नंबरी' रिलीज हुई तो उसे सूचना प्रसारण मंत्रालय ने बैन कर दिया. इसके बाद जब 'शोर' रिलीज हुई तब भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला. 

इकलौते एक्टर जिन्होंने सरकार से केस जीता

'शोर' के डायरेक्टर और प्रोड्यूसर दोनों मनोज कुमार थे. ऐसे में थिएटर्स में बैन करने के बाद फिल्म को उस वक्त तुरंत दूरदर्शन पर रिलीज कर दिया गया. इस वजह से कमाई बिल्कुल नहीं हुई और रिलीज के बाद उनको भारी नुकसान पड़ा. अब मनोज कुमार के पास कोर्ट जाने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा. उन्होंने कोर्ट का रुख किया और कई हफ्तों तक कचहरी के चक्कर काटे. हालांकि मनोज कुमार को इसका फायदा हुआ और फैसला उनके पक्ष में सुनाया गया. इसलिए उनके लिए यह भी कहा जाता है कि वह देश के इकलौते ऐसे एक्टर हैं, जिन्होंने सरकार से केस जीता था. हालांकि बाद में मनोज कुमार को सरकार ने इमरजेंसी पर फिल्म बनाने के लिए कहा था, लेकिन उन्होंने उस ऑफर को ठुकरा दिया. 

अमृता प्रीतम को जमकर लगाई थी फटकार

इतना ही नहीं रिपोर्ट्स की मानें तो जब मनोज कुमार के पास इन्फॉर्मेशन और ब्रॉडकास्ट की तरफ से फोन आया कि क्या वो इमरजेंसी पर बन रही डॉक्यूमेंट्री का निर्देशन करेंगे, तो उन्होंने साफ इनकार किया. जब उनको इस बात की खबर लगी कि इसकी स्क्रिप्ट कोई और नहीं बल्कि उस दौर की मशहूर लेखिका अमृता प्रीतम लिख रही हैं तो उन्होंने गुस्से में अमृता प्रीतम को फोन लगा दिया. उन्होंने सीधा अमृता प्रीतम को पूछा कि "क्या आप बिक चुकी हैं?" मनोज कुमार के मुंह से ऐसी बात सुनने के बाद अमृता भी उदास हो गईं और कहते हैं कि मनोज कुमार ने उनको यह भी कहा था कि उनको इस डॉक्यूमेंट्री की स्क्रिप्ट फाड़ देनी चाहिए.

यह भी पढ़ें: जिस शहर में मारा गया ओसामा बिन लादेन, उससे क्या था मनोज कुमार का कनेक्शन? जानें पूरी कहानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest: कितनी मजबूत होती है संसद की सुरक्षा, जानें कितने लेयर में तैनात होते हैं जवान
कितनी मजबूत होती है संसद की सुरक्षा, जानें कितने लेयर में तैनात होते हैं जवान
CJP Protest: भारत में विरोध-प्रदर्शन का अधिकार कहां से मिलता है, संविधान क्या कहता है?
भारत में विरोध-प्रदर्शन का अधिकार कहां से मिलता है, संविधान क्या कहता है?
CJP Protest: कैसे काम करता है आंसू गैस का गोला, पहली बार कहां हुआ था इसका प्रयोग?
कैसे काम करता है आंसू गैस का गोला, पहली बार कहां हुआ था इसका प्रयोग?
CJP Protest: यह है अब तक का सबसे आक्रामक आंदोलन, जानें कितने आंदोलनकारियों की गई थी जान?
यह है अब तक का सबसे आक्रामक आंदोलन, जानें कितने आंदोलनकारियों की गई थी जान?

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नहीं मनाऊंगा जन्मदिन...', मल्लिकार्जुन खरगे का ऐलान, CJP बवाल के बीच बताया क्यों लिया ये फैसला
'नहीं मनाऊंगा जन्मदिन...', मल्लिकार्जुन खरगे का ऐलान, बताया क्यों लिया ये फैसला
योगी कैबिनेट बैठक में 16 प्रस्तावों पर लगी मुहर, रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना का भी नाम
योगी कैबिनेट बैठक में 16 प्रस्तावों पर लगी मुहर, रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना का भी नाम
Explained: CJP का 'चलो संसद' आंदोलन कितना कामयाब? लाठियां, आंसू गैस, पत्थर और हजारों युवा... दोनों तरफ का सच क्या?
CJP का 'चलो संसद' आंदोलन कितना कामयाब? लाठियां, पत्थर और हजारों युवा.. दोनों तरफ का सच क्या?
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
Mahua Moitra Remark: 'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
CJP Protest: दिल्ली लाठीचार्ज पर चिराग पासवान की पहली प्रतिक्रिया, 'मर्यादाएं अगर लांघी…'
दिल्ली लाठीचार्ज पर चिराग पासवान की पहली प्रतिक्रिया, 'मर्यादाएं अगर लांघी…'
Students Protest: लाठीचार्ज के बाद लौट रहे RAF जवानों को देखकर CJP प्रदर्शनकारियों ने बजाईं तालियां, वीडियो वायरल
लाठीचार्ज के बाद लौट रहे RAF जवानों को देखकर CJP प्रदर्शनकारियों ने बजाईं तालियां, वीडियो वायरल
Embed widget