एक्सप्लोरर

क्या आपको पता है 6 बार राज्यसभा सदस्य रहे मनमोहन सिंह, जानें किन राज्यों का प्रतिनिधित्व किया?

Manmohan Singh Death: देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह 6 बार राज्यसभा के सदस्य भी रहे. चलिए आपको बताते हैं वह किन-किन राज्यों से राज्यसभा सदस्य के तौर पर चुने गए थे. 

Manmohan Singh Death: कल देर रात देश के लिए एक बेहद दुखद खबर आई. कल यानी 26 दिसंबर देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का दिल्ली के एम्स अस्पताल में 92 साल की उम्र में निधन हो गया. डॉ मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री बनने से पहले देश के वित्त मंत्री भी रहे थे. पीवी नरसिम्हा सरकार में उन्होंने वित्त मंत्री के तौर पर काम किया था. साल 2004 से लेकर 2014 तक उन्होंने देश के प्रधानमंत्री के तौर पर काम किया था. इसके अलावा डॉ मनमोहन सिंह 6 बार राज्यसभा के सदस्य भी रहे. चलिए आपको बताते हैं वह किन-किन राज्यों से राज्यसभा सदस्य के तौर पर चुने गए थे. 

5 बार असम से राज्यसभा सदस्य चुने गए

देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह अपने जीवन काल के कई साल भारतीय राजनीति को दिए. वह कुल 6 बार राज्यसभा से सांसद चुने गए थे. साल 1991 में पहली बार डॉक्टर मनमोहन सिंह को राज्यसभा सदस्य के तौर पर चुना गया. असम से वह राज्यसभा सांसद चुने गए थे. साल 1991 के बाद वह लगातार 5 साल बार यानी 2019 तक असम से राज्यसभा के सांसद चुने गए. यह उनके जीवन काल में बतौर राज्यसभा सदस्य एक राज्य से बिताया गया सबसे ज्यादा समय था. 

यह भी पढ़ें: 'माना कि तेरी दीद के काबिल नहीं हूं मैं...' मनमोहन सिंह ने संसद में सुषमा स्वराज को कुछ इस अंदाज में दिया था जवाब

आखरी बार राजस्थान से चुने गए थे

असम में अपना कार्यकाल पूरा करने के बाद मनमोहन सिंह साल 2019 में असम से सांसद चुने गए थे. 19 अगस्त 2019 से लेकर 3 अप्रैल 2024 तक वह राजस्थान से राज्यसभा के सदस्य रहे थे. वह राजस्थान से निर्विरोध सदस्य चुने गए थे. और यह बतौर राज्यसभा सदस्य उनका आखिरी टर्म था. 

यह भी पढ़ें: 'इतिहास शायद मेरे साथ न्याय करेगा...' अपनी आखिरी प्रेस कॉन्फ्रेंस में मनमोहन सिंह ने क्यों कही थी ये बात?

इन पदों पर रहे काबिज

देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह छह बार राज्यसभा सदस्य होने के अलावा और भी अन्य कई बड़े पदों पर काबिज रहे. साल 1991 से लेकर 1996 तक वह देश के वित्त मंत्री रहे. इसके अलावा साल 1982 से लेकर 1985 तक वह भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर के तौर पर कार्यरत रहे. साल 1976 से लेकर 1980 तक वह भारत सरकार के वित्त सचिव रहे. तो वहीं साल 1972 से लेकर 1976 तक उन्होंने मुख्य आर्थिक सलाहकार की भूमिका निभाई थी. भारत के आर्थिक विकास में बतौर वित्त मंत्री मनमोहन सिंह का बड़ा योगदान रहा था. 

यह भी पढ़ें: Manmohan Singh Death: पूरे करियर में सिर्फ एक ही बार चुनावी मैदान में उतरे थे मनमोहन सिंह, जानें क्या रहा नतीजा

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Harmonium History: विदेशी पैदाइश, तवायफखाने का दाग और 40 साल का बैन; जानें कैसे संगीत का शहंशाह बना हारमोनियम?
विदेशी पैदाइश, तवायफखाने का दाग और 40 साल का बैन; जानें कैसे संगीत का शहंशाह बना हारमोनियम?
Mughal Salary: मुगल काल में किसे मिलती थी सबसे ज्यादा सैलरी, जानें एक सिपाही कितना कमाता था?
मुगल काल में किसे मिलती थी सबसे ज्यादा सैलरी, जानें एक सिपाही कितना कमाता था?
India Developed Country Criteria: भारतीय कितने अमीर हो जाएं, तब डिवेलप कहलाएगा देश? समझ लें सारे समीकरण
भारतीय कितने अमीर हो जाएं, तब डिवेलप कहलाएगा देश? समझ लें सारे समीकरण
Pakistan PF Rules: भारत में PF की मिनिमम लिमिट 1800 रुपये, जानें पाकिस्तान में कितना कटता है पीएफ?
भारत में PF की मिनिमम लिमिट 1800 रुपये, जानें पाकिस्तान में कितना कटता है पीएफ?

वीडियोज

Bollywood News: रूढ़िवादी या रियलिटी? फिल्म 'Toxic' में महिलाओं के चित्रण पर इंटरनेट पर छिड़ी जंग। (02-07-2026)
Super Subbu Review: बिना अश्लीलता के देती है जरूरी Sex Education
पति ब्रह्मचारी :😱Suraj का गॉडफादर अवतार, Isha की किडनैपिंग के पीछे छुपा है घर का बड़ा राज #sbs
Shri Ram से मर्यादा, Mahadev से संतुलन सीखिए' - Ashutosh Rana
India-Japan के बीच कई बड़ी Deal, PM मोदी ने किया बड़ा ऐलान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अयातुल्ला खामनेई की आखिरी सलामी में नहीं शामिल होंगे ईरान के सुप्रीम लीडर मोइजतबा, जानें वजह
अयातुल्ला खामनेई की आखिरी सलामी में नहीं शामिल होंगे ईरान के सुप्रीम लीडर मोइजतबा, जानें वजह
ममता बनर्जी की पार्टी में सेंध लगाने की तैयारी में BJP की सहयोगी दल, 'हमारे संपर्क में TMC के...'
ममता बनर्जी की पार्टी में सेंध लगाने की तैयारी में BJP की सहयोगी दल, 'हमारे संपर्क में TMC के...'
तारक मेहता फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी, जमकर नाचे एक्टर, सिंगिंग का भी लगाया तड़का, वीडियो
तारक मेहता फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी, जमकर नाचे एक्टर, सिंगिंग का भी लगाया तड़का
हार्दिक पांड्या का CSK से जुड़ने का सच आया सामने, फ्रेंचाइजी ने ट्रेड पर तोड़ी चुप्पी; क्या MI से होंगे अलग?
हार्दिक पांड्या का CSK से जुड़ने का सच आया सामने, फ्रेंचाइजी ने ट्रेड पर तोड़ी चुप्पी
संयुक्त अभ्यास, रणनीतिक सहयोग और समुद्री सुरक्षा… भारत दौरे पर आयीं जापान PM ताकाइची ने क्या-क्या कहा
संयुक्त अभ्यास, रणनीतिक सहयोग और समुद्री सुरक्षा… भारत दौरे पर आयीं जापान PM ने क्या-क्या कहा
Ketan Agarwal Murder Case: क्राइम सीन पर 'रिहर्सल' के बाद फंसा पेंच, बयानों में उलझे आरोपी, सिया ने पुलिस को क्या बताया?
क्राइम सीन पर 'रिहर्सल' के बाद फंसा पेंच, बयानों में उलझे आरोपी, सिया ने पुलिस को क्या बताया?
Explained: NDA का 'मिशन 360' क्या? 41 सांसद जुटा लो या फिर विपक्षी सांसद रहें गायब, किस तिकड़म में उलझी बीजेपी?
NDA का 'मिशन 360' क्या? 41 सांसद जुटें या विपक्षी सांसद रहें गायब, किस तिकड़म में उलझी बीजेपी?
CBSE ने जारी किया नया पेरेंटिंग कैलेंडर, जानिए 2026-27 सत्र में क्या-क्या बदलेगा
CBSE ने जारी किया नया पेरेंटिंग कैलेंडर, जानिए 2026-27 सत्र में क्या-क्या बदलेगा
Embed widget