एक्सप्लोरर

Manmohan Singh Death: पूरे करियर में सिर्फ एक ही बार चुनावी मैदान में उतरे थे मनमोहन सिंह, जानें क्या रहा नतीजा

Manmohan Singh Death: कांग्रेस पार्टी के लिए पूर्व पीएम डॉ मनमोहन सिंह ने काफी ज्यादा काम किया और अहम योगदान दिए, जिसके बाद उन्हें कई बार राज्यसभा भेजा गया.

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह का दिल्ली के एम्स में निधन हो चुका है. उन्होंने 92 साल में लंबी बीमारी के बाद अपनी अंतिम सांसें लीं. उनके निधन पर पूरे देशभर से लोग संवेदना व्यक्त कर रहे हैं, साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है. उनके निधन के बाद लोग उनके देश के लिए योगदान और उनकी कहानियों को याद कर रहे हैं. ऐसे में आज हम आपको उनके पहले और आखिरी चुनाव के बारे में बता रहे हैं, जब वो लोकसभा चुनाव में मैदान में उतरे थे. 

ऐसा रहा चुनाव का रिजल्ट
डॉ मनमोहन सिंह काफी सादगी भरा जीवन जीते थे. कांग्रेस पार्टी के लिए उन्होंने काफी ज्यादा काम किया और अहम योगदान दिए, जिसके बाद उन्हें कई बार राज्यसभा भेजा गया. हालांकि मनमोहन सिंह सिर्फ एक ही बार चुनावी मैदान में उतरे और उसका नतीजा उनके लिए ठीक नहीं रहा. इसके बाद वो दोबारा चुनावी मैदान में नहीं दिखे. उन्हें दक्षिणी दिल्ली लोकसभा सीट से उतारा गया था, लेकिन वो जीत नहीं पाए. साल 1999 में उन्हें बीजेपी नेता विजय कुमार मल्होत्रा ने करीब 30 हजार वोटों से हराया था. 

कांग्रेस से चुनाव लड़ने वाले डॉ मनमोहन सिंह को 2,31,231 वोट मिले थे. इस दौरान उनकी इस सीट से कुल 12 उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतरे थे. जिनमें ज्यादातर निर्दलीय उम्मीदवार थे. 

यहां से की थी पढ़ाई
डॉ मनमोहन सिंह ने पंजाब यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की थी, जिसके बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए विदेश गए और कैंब्रिज यूनिवर्सिटी से उन्होंने डी. फिल की डिग्री ली. इसके अलावा उन्होंने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से भी पढ़ाई की. विदेश से लौटकर उन्होंने पंजाब यूनिवर्सिटी में बतौर प्रोफेसर अपने करियर की शुरुआत की. जिसके बाद उन्हें भारत सरकार के मंत्रालय में काम करने का मौका मिला और बाद में वो कई अहम पदों पर काबिज रहे. 

ये भी पढ़ें - 'माना कि तेरी दीद के काबिल नहीं हूं मैं...' मनमोहन सिंह ने संसद में सुषमा स्वराज को कुछ इस अंदाज में दिया था जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या निशिकांत दुबे के खिलाफ सच में FIR करवा सकते हैं अखिलेश यादव, किन धाराओं में दर्ज होगा केस?
क्या निशिकांत दुबे के खिलाफ सच में FIR करवा सकते हैं अखिलेश यादव, किन धाराओं में दर्ज होगा केस?
First Electricity Supply History: भारत में कहां आई थी सबसे पहले बिजली, तब कितना आता था बिजली का बिल?
भारत में कहां आई थी सबसे पहले बिजली, तब कितना आता था बिजली का बिल?
Islamic Banking: जब इस्लाम में हराम है ब्याज लेना तो मुस्लिम देशों में कैसे जिंदा रहता है बैंकिंग सिस्टम? यहां जानिए
जब इस्लाम में हराम है ब्याज लेना तो मुस्लिम देशों में कैसे जिंदा रहता है बैंकिंग सिस्टम? यहां जानिए
न्यूजीलैंड में कौन सी करेंसी चलती है, भारत के 1000 रुपये से क्या-क्या खरीद सकते हैं यहां?
न्यूजीलैंड में कौन सी करेंसी चलती है, भारत के 1000 रुपये से क्या-क्या खरीद सकते हैं यहां?

वीडियोज

क्या ₹15 लाख में यही सबसे Best SUV है? नई Hyundai Venue N Line full Review | #hyundai #autolive
DR. Aarambhi: Aarambhi की सूझबूझ के आगे हारी Avantika, खुद को बेइज्जत होने से बचाया #sbs
Bollywood News: पुरानी यादों की कसक, नए इश्क़ का जुनून! 'आवारापन 2' का पहला गाना 'वे जुनून' बन गया चर्चा का केंद्र (07.07.26)
Gold Silver Price: औंधे मुंह गिरा सोना-चांदी! खरीदने का इससे बेस्ट मौका नहीं मिलेगा? ABPLIVE
Shilpa Shinde और Sunita Ahuja की बहस ने मचाया बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बड़ा हमला, कम से कम 9 पुलिसकर्मियों की मौत
पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बड़ा हमला, कम से कम 9 पुलिसकर्मियों की मौत
Bankipur By-Poll: प्रशांत किशोर के बांकीपुर से चुनाव लड़ने पर JDU नेता की दो टूक, 'धैर्य रखिए, अभी…'
प्रशांत किशोर के बांकीपुर से चुनाव लड़ने पर JDU नेता की दो टूक, 'धैर्य रखिए, अभी…'
'चीनी सेना 60 किमी भारत में घुस आई'? क्या है सच्चाई जानिए, सरकार का आ गया जवाब
'चीनी सेना 60 किमी भारत में घुस आई'? क्या है सच्चाई जानिए, सरकार का आ गया जवाब
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
वायनाड में भूस्खलन से 3 की मौत, 7 लापता… रोंगटे खड़े कर देगा केरल में कुदरत की तबाही का Video
वायनाड में भूस्खलन से 3 की मौत, 7 लापता… रोंगटे खड़े कर देगा केरल में कुदरत की तबाही का Video
'हम CM के काम तय नहीं कर सकते', विजय को मुआवजा बांटने से रोकने वाली DMK की याचिका सुप्रीम कोर्ट में खारिज
'CM के काम तय नहीं कर सकते', विजय को मुआवजा बांटने से रोकने वाली DMK की याचिका SC में खारिज
Embed widget