एक्सप्लोरर

'इतिहास शायद मेरे साथ न्याय करेगा...' अपनी आखिरी प्रेस कॉन्फ्रेंस में मनमोहन सिंह ने क्यों कही थी ये बात?

पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने 2014 में आखिरी प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा था कि 'इतिहास शायद मेरे साथ न्याय करेगा’. क्या आप जानते हैं कि उन्होंने ऐसा क्यों बोला था. जानिए इसकी क्या वजह.

'इतिहास शायद मेरे साथ न्याय करेगा’ आज से करीब 10 साल पहले 2014 में ये बात कहने वाले डॉक्टर मनमोहन सिंह ने बीते गुरुवार को अंतिम सांस ली है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि डॉक्टर मनमोहन ने 10 साल पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ये बात क्यों कही थी. आज हम आपको उस घटना से जुड़ी सार बात बताएंगे.

नहीं रहे पूर्व पीएम डॉ. सिंह

डॉक्टर मनमोहन सिंह ने बीते गुरुवार को आखिरी सांस ली है. जानकारी के मुताबिक तबियत खराब होने के बाद उन्हें दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया था, जहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया है. सूत्रों के मुताबिक कल सुबह राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा. लेकिन उनकी मौत के बाद 10 साल पहले उनका दिया गया बयान 'इतिहास शायद मेरे साथ न्याय करेगा’ का जिक्र हो रहा है.

प्रेस कॉन्फ्रेंस में कही थी ये बात

दरअसल पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का दूसरा कार्यकाल आलोचनाओं से घिरा हुआ था. क्योंकि उस समय महंगाई, टेलीकॉम, कोयला घोटाले से घिरी उनकी सरकार को आलोचना का सामना करना पड़ा था. उस दौरान उन्हें कमजोर प्रधानमंत्री तक कहा गया था. इस माहौल में साल 2014 में बतौर प्रधानमंत्री अपने दूसरे कार्यकाल के आखिर में उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस किया था. उस दौरान उन्होंने अंग्रेजी में कुछ कहा था, उनकी बातों का मतलब कुछ ऐसा था. ‘मैं ईमानदारी से मानता हूं कि मीडिया या फिर संसद में विपक्ष मेरे बारे में चाहे आज जो भी कहे, पर मुझे भरोसा है कि इतिहास मेरे साथ न्याय करेगा’. इसके आगे उन्होंने कहा था कि मैं भारत सरकार के कैबिनेट में होने वाली सभी चीजों का खुलासा तो नहीं कर सकता. लेकिन मुझे लगता है कि परिस्थितियों और गठबंधन राजनीति की मजबूरियों को ध्यान में रखते हुए मैंने जितना हो सकता था, उतना अच्छा किया है.

 भारत सरकार में लंबे समय दी सेवाएं

डॉ. सिंह ने मुख्य आर्थिक सलाहकार के रूप में (1972-1976), भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर रूप में (1982-1985), योजना आयोग के उपाध्यक्ष के रूप में (1985-1987) और उन्होंने योजना आयोग के उपाध्यक्ष रहते हुए भारत की आर्थिक योजना में योगदान दिया है. वहीं साल 1991 में डॉ. मनमोहन सिंह ने भारतीय राजनीति में कदम रखा था. ऐसे में तत्कालीन प्रधानमंत्री पी.वी. नरसिम्हा राव ने उन्हें वित्त मंत्री नियुक्त किया था. बता दें कि इस पद रहते हुए उन्होंने भारत की अर्थव्यवस्था में सुधार के लिए ऐतिहासिक कदम उठाए थे.

ये भी पढ़ें:पाकिस्तान के इस गांव में हुआ डॉ मनमोहन सिंह का जन्म, बंटवारे से पहले महज इतनी थी आबादी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या सत्ता परिवर्तन के लिए आंदोलन करना संवैधानिक नहीं, 'रिजीम चेंज' पर क्यों नाराज हुआ HC?
क्या सत्ता परिवर्तन के लिए आंदोलन करना संवैधानिक नहीं, 'रिजीम चेंज' पर क्यों नाराज हुआ HC?
दिल्ली की हवा में जहर, क्यों ठंड में सबसे ज्यादा परेशान करता है प्रदूषण?
दिल्ली की हवा में जहर, क्यों ठंड में सबसे ज्यादा परेशान करता है प्रदूषण?
क्या होता है IPO, इसे लॉन्च करने के बाद कंपनी में कौन-से बदलाव आते हैं?
क्या होता है IPO, इसे लॉन्च करने के बाद कंपनी में कौन-से बदलाव आते हैं?
एक किताब छपवाने का क्या है प्रोसेस, इसमें कितना खर्चा?
एक किताब छपवाने का क्या है प्रोसेस, इसमें कितना खर्चा?

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget