एक्सप्लोरर

अब कौन करेगा मनमोहन सिंह के परिवार की सुरक्षा, कितनी पीढ़ी तक मिलेगी सिक्योरिटी?

2019 में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से एसपीजी सिक्योरिटी कवर वापस लेकर उन्हें जेड प्लस सुरक्षा मुहैया कराई गई थी. इस दौरान उनकी पत्नी गुरशरण कौर को भी जेड प्लस सुरक्षा दी गई थी.

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को एसपीजी सिक्योरिटी कवर प्राप्त था, लेकिन 2019 में उनसे यह सुरक्षा वापस ले ली गई थी. इसके बाद गृह मंत्रालय ने उन्हें जेड प्लस सुरक्षा मुहैया कराई थी. भारत के पूर्व प्रधानमंत्री होने के नाते मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार में भी सभी प्रोटोकॉल का पालन किया गया. दिल्ली के निगमबोध घाट पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार हुआ, जहां सेना के तीनों अंगों ने उन्हें सलामी दी. 

मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार के समय उनकी पत्नी गुरशरण कौर के अलावा उनकी बड़ी बेटी उपिंदर कौर, दूसरी बेटी दमन सिंह और तीसरे बेटी अमृत कौर भी निगमबोध घाट पर मौजूद रहीं. निगमबोध घाट पर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को सोनिया गांधी, राहुल गांधी व कांग्रेस के बड़े नेताओं के अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति मुर्मू व रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने भी अंतिम विदाई दी. अब सवाल यह उठता है कि क्या मनमोहन सिंह के निधन के बाद भी उनके परिवार को सरकारी सुरक्षा मिलती रहेगी? अगर हां, तो उनके परिवार को कौन सी सुरक्षा मिलेगी? चलिए जानते हैं... 

पूर्व प्रधानमंत्री को मिलती है विशेष सुरक्षा

जैसा कि हम जानते हैं कि भारत के प्रधानमंत्री का विशेष सुरक्षा प्रोटोकॉल होता है. प्रधानमंत्री पद त्यागने के बाद भी उन्हें विशेष सुरक्षा दी जाती है. हालांकि, भारत सरकार पूर्व पीएम को मिलने वाली सुरक्षा में बदलाव कर सकती है. संवेदनशीलता को देखते हुए उनकी सुरक्षा को कम या ज्यादा किया जा सकता है. ऐसा 2019 में किया गया था, जब मनमोहन सिंह से एसपीजी सिक्योरिटी कवर वापस लेकर उन्हें जेड प्लस सुरक्षा मुहैया कराई गई थी. 

परिवार को भी मिलती है विशेष सुरक्षा

किसी भी प्रधानमंत्री के अलावा उनके पूरे परिवार को भी विशेष सुरक्षा दी जाती है. जब मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री थे तब उनकी पत्नी गुरशरण कौर को भी एसपीजी सुरक्षा मिली थी, हालांकि बाद में इसमें बदलाव करके गुरशरण कौर को जेड प्लस सुरक्षा दी गई थी. इसके अलावा उनकी बेटियों को भी विशेष सुरक्षा कवर मिला था, यहां तक कि मनमोहन सिंह के प्रधानमंत्री रहने के दौरान उनकी बहन अमरजीत कौर के घर पर भी सुरक्षा गार्ड तैनात रहते थे. 

अब भी मिलेगी मनमोहन सिंह के परिवार को सुरक्षा

बता दें, पूर्व प्रधानमंत्री के निधन के बाद भी उनके परिवार का भारत सरकार ख्याल रखती है. इस नाते मनमोहन सिंह की पत्नी गुरशरण कौर को सीआरपीएफ जेड प्लस सुरक्षा मिलेगी. इस सुरक्षा घेरे में बुलेटप्रफ वाहन भी होगा. इसके अलावा उनके आवास पर करीब चार दर्जन जवान मौजूद रहेंगे. मनमोहन सिंह की पत्नी गुरशरण कौर को बुलेटप्रुफ बीएमडब्लू कार भी सुरक्षा के तहत दी जाएगी.

यह भी पढ़ें: सिख धर्म में कैसे होता है अंतिम संस्कार, हिंदुओं से कितने अलग होते हैं इनके रीति रिवाज?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फांसी के फंदे पर लटकाने के बाद शरीर में क्या-क्या होता है, कितनी देर में हो जाती है मौत?
फांसी के फंदे पर लटकाने के बाद शरीर में क्या-क्या होता है, कितनी देर में हो जाती है मौत?
Mexico Crocodile Wedding Tradition : इस देश में मगरमच्छ पकड़ने वाले को ही मिलती है सुंदर दुल्हन, शादी के लिए देनी पड़ती है ऐसी परीक्षा
इस देश में मगरमच्छ पकड़ने वाले को ही मिलती है सुंदर दुल्हन, शादी के लिए देनी पड़ती है ऐसी परीक्षा
एवरेस्ट नहीं…यह प्वाइंट है अंतरिक्ष के सबसे करीब, कम ऑक्सीजन में भी कैसी है यहां के लोगों की जीवनशैली?
एवरेस्ट नहीं…यह प्वाइंट है अंतरिक्ष के सबसे करीब, कम ऑक्सीजन में भी कैसी है यहां के लोगों की जीवनशैली?
Ayatollah Khamenei: कर्नाटक के इस गांव से था खामेनेई का 40 साल पुराना रिश्ता, जानिए क्या है इसके पीछे की वजह
कर्नाटक के इस गांव से था खामेनेई का 40 साल पुराना रिश्ता, जानिए क्या है इसके पीछे की वजह

वीडियोज

Bollywood News: इंटेंस रोमांस से छाया 'तबाही', कियारा-तारा संग यश की केमिस्ट्री ने बढ़ाया सस्पेंस (08.07.26)
DR. Aarambhi: Avantika का दांव पड़ा उल्टा! नशीली खीर खाकर घर वालों के सामने किया नागिन डांस!
Tata Sierra EV QWD first look and interior, features | #tata #tatasierraev #autolive #sierraev
Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद; मेसी पर लगा आरोप
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
चोर-चोर के नारे, फेंके गए अंडे और भिड़े BJP-TMC समर्थक, ममता की रैली में क्या-क्या हुआ, देखें- Video
चोर-चोर के नारे, फेंके गए अंडे और भिड़े BJP-TMC समर्थक, ममता की रैली में क्या-क्या हुआ, देखें- Video
Embed widget