एक्सप्लोरर

70 या 90... भारत में कितने घंटे काम करने का है नियम, क्या कंपनियां करा सकती हैं 365 दिन काम; क्या कहता है कानून? 

नारायण मूर्ति के बाद लार्सन एंड टुर्बो के चेयरमैन एसएन सुब्रह्मण्यन के बयान ने वर्क लाइफ बैलेंस और वर्किंग ऑवर्स पर नई बहस छेड़ दी है. आइए जानते हैं भारत में इसको लेकर क्या नियम है...

लार्सन एंड टुर्बो (L&T) के चेयरमैन एसएन सुब्रह्मण्यन ने हाल ही में एक बयान दिया. उन्होंने कहा कि सप्ताह में सभी कर्मचारियों को सप्ताह में कम से कम 90 घंटे काम करना चाहिए. उनके इस बयान के बाद वर्क लाइफ बैलेंस पर बहस छिड़ गई है. हालांकि, इस तरह का बयान नया नहीं है. इससे पहले इंफोसिस के संस्थापक नारायण मूर्ति ने युवाओं को सप्ताह में 70 घंटे काम करने की नसीहत दी थी. इस पर भी काफी बवाल मचा था. 

हालांकि, L&T के चेयरमैन सुब्रह्मण्यन इससे एक कदम आगे निकल गए. उन्होंने यहां तक कहा कि उनका बस चले तो संडे को भी कर्मचारियों को दफ्तर बुलाएं, क्योंकि वह खुद रविवार के दिन काम करते हैं. वर्क लाइफ बैलेंस पर बहस अपनी जगह है, लेकिन हम यहां वर्किंग ऑवर्स (काम के घंटे) पर बात करेंगे. क्या कंपनियां अपने कर्मचारियों से मनमर्जी से काम करा सकती हैं? भारत में वर्किंग ऑवर्स पर कानून क्या है? अगर कंपनियां काम के बदले उचित पैसा न दें तो क्या करें, कहां शिकायत करें आइए जातने हैं... 

भारत में तय हैं वर्किंग ऑवर्स

भारत में श्रम कानून लागू है. इस कानून के अनुसार लोगों के अधिकतम काम के घंटे निर्धारित हैं और कोई भी कंपनी इससे ज्यादा काम अपने कर्मचरियों से नहीं ले सकती है. श्रम कानून के फैक्ट्रीज एक्ट में कहा गया है कि भारत की फैक्ट्रियों और उत्पादन इकाईयों में एक दिन में अधिकमत 8 से 9 घंटे ही काम कराया जा सकता है. हालांकि, एक सप्ताह में काम 48 घंटे से ज्यादा नहीं होना चाहिए. इसका सीधा मतलब है कि कोई भी कंपनी अधिकतम छह दिन में 48 घंटे ही काम करा सकती है.

ओवरटाइम के लिए भी है नियम

कुछ ऐसी कंपनियां भी हैं, जहां कर्मचारियों से ओवरटाइम कराया जाता है. हालांकि, कंपनियों को इस ओवरटाइम के बदले कर्मचारियों को उचित भुगतान भी करना होता है. श्रम कानून के मुताबिक, ओवरटाइम भी सप्ताह में कुल 60 घंटे से ज्यादा नहीं होना चाहिए. यहां तक कि अधिकमत पांच घंटे काम के बाद कम से कम एक घंटे का ब्रेक देना भी जरूरी है. 

सजा का है प्रावधान

श्रम कानून में कोई भी कंपनी कानून का उल्लंघन करती है, यानी कर्मचारियों से जबरन निर्धारित घंटों से जयादा काम करवाती है, तो कंपनी या फैक्टरी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई जा सकती है. कानून के उल्लंघन पर अधिकमत दो साल की सजा या फिर एक लाख तक का जुर्माना लगाया जा सकता है.  

यह भी पढ़ें: L&T चेयरमैन ने दी हफ्ते में 90 घंटे काम करने की सलाह, ये आपकी सेहत के लिए कितना सही?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Insect Without Head : बिना सिर के हफ्तों जिंदा रह सकता है यह जीव, मौत भी मान लेती है हार!
बिना सिर के हफ्तों जिंदा रह सकता है यह जीव, मौत भी मान लेती है हार!
Bank Locker Tips: बैंक लॉकर से गायब हो जाए पैसा तो क्या करें, कहां से मिलेगा वापस?
बैंक लॉकर से गायब हो जाए पैसा तो क्या करें, कहां से मिलेगा वापस?
पाकिस्तान में जेल में बंद कैदी का कौन कराता है इलाज, सरकार या घरवाले?
पाकिस्तान में जेल में बंद कैदी का कौन कराता है इलाज, सरकार या घरवाले?
US Driving License As Voter ID Card: जैसे भारत में वोटर कार्ड, वैसे अमेरिका में मतदान के लिए क्या जरूरी?
जैसे भारत में वोटर कार्ड, वैसे अमेरिका में मतदान के लिए क्या जरूरी?

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांग्लादेश राष्ट्रपति चुनाव में फखरुल इस्लाम की होगी जीत, समझें समीकरण
बांग्लादेश राष्ट्रपति चुनाव में फखरुल इस्लाम की होगी जीत, समझें समीकरण
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द, तारीफ में कहा ये
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द
'रहमान डकैत' से शुक्राचार्य बने अक्षय खन्ना, असुरों के गुरु की कहानी कर देगी हैरान
'रहमान डकैत' से शुक्राचार्य बने अक्षय खन्ना, असुरों के गुरु की कहानी कर देगी हैरान
Embed widget