एक्सप्लोरर

पाकिस्तान के कब्जे में जाने से ऐसे बचा था लक्षद्वीप, 97% है मुस्लिम आबादी

लक्षद्वीप भारत के सुंदर पर्यटक स्थानों में से एक है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि आजादी के बाद लक्षद्वीप पर पाकिस्तान की नजर थी. जानिए कैसे सरदार पटेल ने लक्षद्वीप का भारत में किया था विलय.

 

खूबसूरत समुद्री तटों से घिरे हुए लक्षद्वीप में हर साल हजारों की संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं. पीएम नरेंद्र मोदी ने पिछले दिनों भारत के इस सबसे छोटे केंद्रशासित प्रदेश की यात्रा की थी. जिसके बाद से लगातार लक्षद्वीप यात्रा की तस्वीरें भारत समेत दुनियाभर में हलचल पैदा कर रही हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि लक्षद्वीप में करीब 97 प्रतिशत मुस्लिम आबादी रहती है. आजादी के वक्त अधिक मुस्लिम आबादी के कारण ही पाकिस्तान इस प्रदेश पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा था. आज हम आपको बताएंगे कि भारत के लौहपुरुष सरदार पटेल ने कैसे लक्षद्वीप को बचाया था. 

लक्षद्वीप पर थी पाकिस्तान की नजर 

आजादी के समय 1947 में भी लक्षद्वीप में मुस्लिम आबादी ज्यादा थी. आज भी लक्षद्वीप में करीब 97 प्रतिशत मुस्लिम आबादी रहती है. आजादी के वक्त पाकिस्तान के पहले प्रधानमंत्री लियाकत अली खान ने सोचा कि लक्षद्वीप में मुस्लिम आबादी है और भारत ने इस पर दावा नहीं किया है, इसलिए ये लोग पाकिस्तान में आ जाएंगे. लेकिन सरदार पटेल ने अपनी सूझबूझ से लक्षद्वीप को भारत में शामिल किया. दरअसल लियाकत अली खान ने जब पाकिस्तानी सेना को समुंद्र के रास्ते लक्षद्वीप की तरफ भेजा था. इस बात की जानकारी सरदार पटेल को हो गई थी. जिसके बाद सरदार पटेल ने आरकोट रामास्वामी मुदालियर और आरकोट लक्ष्मणस्वामी मुदालियर को लक्षद्वीप के विलय की जिम्मेदारी दी थी. उस वक्त सरदार पटेल ने दोनों तुरंत लक्षद्वीप जाकर मुदालियर भाईयों को भारतीय तिरंगा फहराने के लिए कहा था. पाकिस्तानी युद्धपोत पहुंचने से पहले ही भारतीय सेना लक्षद्वीप पहुंचकर झंडा फहरा दिया था. जिस कारण पाकिस्तानियों को वापस जाना पड़ा था. इतिहासकार बताते हैं कि अगर आधे घंटे की भी देरी होती तो मामला उल्टा हो सकता था. तब से लक्षद्वीप भारत का अभिन्न अंग है. 1956 में भारत सरकार ने यहां के सभी द्वीपों को मिलाकर केंद्रशासित प्रदेश बना दिया और 1973 में इन द्वीपसमूहों का नाम लक्षद्वीप कर दिया गया था.
 
कौन थे मुदलियार ब्रदर्स ?

रामास्वामी मुदलियार मैसूर के 24वें और अंतिम दीवान थे, जबकि उनके भाई लक्ष्मण स्वामी मुदलियार एक प्रसिद्ध चिकित्सक थे. जो लगभग 20 वर्षों तक मद्रास विश्वविद्यालय के कुलपति भी रहे। दोनों भाईयों का जन्म कुरनूल में एक तमिल भाषी परिवार में हुआ था. सरदार पटेल के आदेश के बाद इन भाईयों ने ही लक्षद्वीप में तुरंत तिरंगा फहराया था. 

 

ये भी पढ़े:लक्षद्वीप में नहीं हैं एक भी कुत्ते, गलियों में नज़र आते हैं ये जानवर

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक यूट्यूब वीडियो बनाकर कितना कमा लेते हैं ध्रुव राठी, जानें हिसाब-किताब?
एक यूट्यूब वीडियो बनाकर कितना कमा लेते हैं ध्रुव राठी, जानें हिसाब-किताब?
अमेरिका के इन सेक्टरों में विदेशियों का दबदबा, जानें कहां-कितने भारतीय?
अमेरिका के इन सेक्टरों में विदेशियों का दबदबा, जानें कहां-कितने भारतीय?
हिंदू या मुस्लिम, किस धर्म के लोग सऊदी में ज्यादा करते हैं नौकरी?
हिंदू या मुस्लिम, किस धर्म के लोग सऊदी में ज्यादा करते हैं नौकरी?
प्रेस फ्रीडम में कौन सा देश नंबर-1, कहां खड़ा है अपना भारत?
प्रेस फ्रीडम में कौन सा देश नंबर-1, कहां खड़ा है अपना भारत?

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
'अब केवल टैंक आना बाकी...', जंतर-मंतर पर सशस्त्र बल की तैनाती पर बोले अखिलेश
'अब केवल टैंक आना बाकी...', जंतर-मंतर पर सशस्त्र बल की तैनाती पर बोले अखिलेश
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
बेटी सारा तेंदुलकर के बर्थडे पर भावुक हुए सचिन, बोले- 'एक वक्त था जब मैं...'
बेटी सारा तेंदुलकर के बर्थडे पर भावुक हुए सचिन, बोले- 'एक वक्त था जब मैं...'
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, पहली पोस्ट में दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी'
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, पहली पोस्ट में दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी'
जंतर मंतर प्रोटेस्ट साइट से हटा तो भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'लिखकर ले लीजिए कि...'
जंतर मंतर प्रोटेस्ट साइट से हटा तो भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'लिखकर ले लीजिए कि...'
जंतर-मंतर वाले आदेश पर जन सुराज की पहली प्रतिक्रिया, 'मोदी सरकार…'
जंतर-मंतर वाले आदेश पर जन सुराज की पहली प्रतिक्रिया, 'मोदी सरकार…'
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
Embed widget