एक्सप्लोरर

कोचिंग हब की जगह सुसाइड हब बन रहा है कोटा! अब तक इतने छात्रों की हो चुकी है मौत

कोटा शहर जेईई और मेडिकल कंपटीशन के लिए छात्रों की पहली पसंद है. लेकिन कोचिंग हब बन चुके कोटा में अब कंपटीशन नहीं निकलने के कारण छात्र सुसाइड कर रहे हैं.बीते 24 घंटे में दो छात्रों ने आत्महत्या की.

राजस्थान का कोटा शहर देशभर में सबसे बड़ा कोचिंग का हब है. संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE) समेत मेडिकल कंपटीशन परीक्षाओं को पास करने के लिए हर साल यहां लाखों की संख्या में छात्र सपने लेकर आते हैं. लेकिन छात्रों के एक के बाद एक सुसाइड केस ने दुनियाभर के अभिभावकों चिंता में डाल दिया है. बीते दिन 24 घंटे के अंदर दो छात्रों ने फिर आत्महत्या किया है. आज हम आपको बताएंगे कि बीते दो सालों में कोटा में कितने छात्रों ने सुसाइड किया है. 

कोटा में सुसाइड का नया मामला

राजस्थान के कोटा में हर साल छात्रों के आत्महत्या करने का मामला बढ़ रहा है. बीते बुधवार को 20 वर्षीय युवक अभिषेक ने अपने पीजी रूम में छत के पंखे से लटककर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली है. पुलिस ने मृतक छात्र की पहचान मध्य प्रदेश के गुना निवासी अभिषेक के रूप में की है. अभिषेक ने पिछले साल मई में कोटा के एक कोचिंग संस्थान में जेईई की तैयारी के लिए एडमिशन लिया था. कोटा के विज्ञान नगर थाने के एसएचओ मुकेश मीना ने बताया कि कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है, जिसके बाद पुलिस युवक के सुसाइड करने के पीछे का कारण पता कर रही है.

24 घंटे के अंदर दो छात्रों ने किया सुसाइड

देश के कोचिंग हब कोटा में बीते 24 घंटे के अंदर दो कोचिंग छात्रों ने आत्महत्या की है. बता दें कि इससे पहले हरियाणा के जेईई अभ्यर्थी 19 वर्षीय नीरज ने बीते मंगलवार देर शाम अपने हॉस्टल के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी. नीरज भी बीते दो साल से कोटा के राजीव गांधी नगर क्षेत्र में आनंद कुंज रेजीडेंसी में रहकर जेईई की तैयारी कर रहा था. 

कंपटीशन नहीं निकलने से निराश हैं छात्र

बता दें कि कई रिपोर्ट्स में इस बात का खुलासा हुआ है कि 18 से लेकर 25 साल के बहुत सारे छात्र कंपटीशन नहीं निकलने के कारण निराश हो रहे हैं. इतना ही नहीं कई छात्र डिप्रेशन का शिकार भी हो रहे हैं. खासकर राजस्थान के कोटा में घर से दूर रहने वाले छात्रों का जब कंपटीशन में रिजल्ट अच्छा नहीं आ रहा है, तो वो बहुत डर जा रहे हैं और निराश हो रहे हैं. बता दें कि साल 2024 में कोटा में 17 छात्रों ने आत्महत्या करके अपनी जान दे दी थी. जबकि इससे पहले साल 2023 में इसकी संख्या लगभग दोगुनी थी. साल 2023 में 26 कोचिंग छात्रों ने आत्महत्या कर लिया था. आत्महत्या करने वाले अधिकांश छात्र कंपटीशन की परीक्षा नहीं पास होने के कारण निराश थे. 

ये भी पढ़ें:क्या है टोटलाइजर, भविष्य में जिसका इस्तेमाल कर सकता है चुनाव आयोग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक दिन के लिए गायब हो जाएं चींटियां तो क्या होगा, धरती पर क्या असर पड़ेगा?
एक दिन के लिए गायब हो जाएं चींटियां तो क्या होगा, धरती पर क्या असर पड़ेगा?
नल से बूंद-बूंद टपक रहा पानी, एक महीने में कितने लीटर हो जाता है बर्बाद?
नल से बूंद-बूंद टपक रहा पानी, एक महीने में कितने लीटर हो जाता है बर्बाद?
समुद्र में गिर जाए तेल तो उसे कैसे निकाला जाता है, इसमें कितना आता है खर्च?
समुद्र में गिर जाए तेल तो उसे कैसे निकाला जाता है, इसमें कितना आता है खर्च?
स्पेस में पेट्रोल पंप खोलने जा रहा है चीन, जानिए कैसे होगा यह संभव
स्पेस में पेट्रोल पंप खोलने जा रहा है चीन, जानिए कैसे होगा यह संभव

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget