एक्सप्लोरर

पाकिस्तान बनने के कितने दिन बाद हो गई थी जिन्ना की मौत? नहीं जानते होंगे यह बात

पाकिस्तान के संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना की मौत पाकिस्तान बनने के करीब एक साल बाद हो गई थी. जिन्ना उस समय गंभीर रूप से बीमार थे. वे टीबी की बीमारी से जूझ रहे थे.

मोहम्मद अली जिन्ना जिन्हें पाकिस्तान के संस्थापक के रूप में जाना जाता है. पाकिस्तान को एक अलग देश बनाने में जिन्ना का अहम रोल रहा है. जिन्ना ने आजादी के दौरान धर्म के आधार पर ही अलग देश बनाने की बात कही थी इसीलिए पाकिस्तान का निर्माण हुआ. ऐसे में चलिए जानते हैं कि पाकिस्तान बनने के कितने दिन बाद उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कहा.

कौन थे जिन्ना?

जिन्ना ने मुस्लिमों के लिए अलग देश बनाने के लिए भारत से बंटवारे की मांग की थी. इसी वजह से पाकिस्तान में जिन्ना को राष्ट्रपति का दर्जा दिया जाता है. लेकिन वो खुद हिंदू परिवार में पैदा हुए थे जो बाद में मुस्लिम बन गए. बता दें कि पाकिस्तान का निर्माण 14 अगस्त 1947 को हुआ था जब भारत का बंटवारा हुआ और एक नए राष्ट्र का जन्म हुआ. मोहम्मद अली जिन्ना को पाकिस्तान में 'कायदे-आजम' यानी महान नेता और 'बाबा-ए-कौम' कहा जाता है. जिन्ना इस नए देश के पहले गवर्नर जनरल बने. लेकिन उनकी मृत्यु बहुत जल्द हो गई.

कब दुनिया हुई थी जिन्ना की मृत्यु?

जिन्ना का निधन 11 सितंबर 1948 को कराची में हुआ था. इसका मतलब है कि पाकिस्तान बनने के करीब एक साल बाद ही जिन्ना का देहांत हो गया. जिन्ना उस समय गंभीर रूप से बीमार थे. वे टीबी की बीमारी से पीड़ित थे, लेकिन उन्होंने अपनी बीमारी को गुप्त रखा. 11 सितंबर 1948 को जिन्ना को क्वेटा से कराची लाया जा रहा था. इस दौरान उनकी एम्बुलेंस का पेट्रोल बीच रास्ते में खत्म हो गया, जिससे उनकी हालत और बिगड़ गई. कराची पहुंचने के कुछ घंटों बाद ही उनकी मृत्यु हो गई. उनकी मृत्यु ने पाकिस्तान को गहरा झटका दिया, क्योंकि वे उस समय देश को स्थिर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे थे.

जिन्ना की मौत पर विवाद क्यों?

जिन्ना की मृत्यु के बाद उनके धर्म को लेकर भी विवाद हुआ.  जब उनकी मौत हुई तो सवाल उठा कि उन्हें दफ्न शियाओं के तौर तरीकों से किया जाए या सुन्नियों के. हालांकि वे मूल रूप से इस्माइली थे, लेकिन बाद में शिया इस्लाम अपनाने की बात कही जाती है. उनके अंतिम संस्कार में शिया और सुन्नी दोनों परंपराओं का पालन किया गया.

इसे भी पढ़ें- भारत का एक शहर ऐसा भी...जहां 15 नहीं 14 अगस्त की रात को ही फहरा देते हैं तिरंगा

About the author नेहा सिंह

नेहा सिंह बीते 6 साल से डिजिटल मीडिया की दुनिया से जुड़ी हैं. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जनपद से ताल्लुक रखती हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी करने के बाद हैदराबाद स्थित ईटीवी भारत से साल 2019 में अपने करियर की शुरुआत की. यहां पर दो साल तक बतौर कंटेट एडिटर के पद पर काम किया इस दौरान उन्हें एंकरिंग का भी मौका मिला जिसमें उन्होंने बेहतरीन काम किया.

फिर देश की राजधानी दिल्ली का रुख किया, यहां प्रतिष्ठित चैनलों में काम कर कलम को धार दी. पहले इंडिया अहेड के साथ जुड़ीं और कंटेंट के साथ-साथ वीडियो सेक्शन में काम किया. 

इसके बाद नेहा ने मेनस्ट्रीम चैनल जी न्यूज में मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के पद पर अपनी सेवाएं दीं. जी न्यूज में रहते हुए नेशनल और इंटरनेशनल मुद्दों पर एक्सप्लेनर वीडियो क्रिएट किए.

इसी बीच प्रयागराज महाकुंभ के दौरान कुलवृक्ष संस्थान से जुड़कर महाकुंभ भी कवर किया, साधु-संतों का इंटरव्यू किया. लोगों से बातचीत करके उनके कुंभ के अनुभव और समस्याओं को जाना.

वर्तमान में नेहा एबीपी लाइव में कार्यरत हैं, जहां पर नॉलेज सेक्शन में ऐसी खबरों को एक्सप्लेन करती हैं, जिनके बारे में आम पाठक को रुचि होती है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Cyclone Arnab: कितने हजार किमी तक होता है किसी तूफान का असर? जान लें लिमिट
कितने हजार किमी तक होता है किसी तूफान का असर? जान लें लिमिट
Midterm Elections: मिडटर्म हारकर भी राष्ट्रपति कैसे बने रहेंगे ट्रंप? जानें अमेरिका का कानून
मिडटर्म हारकर भी राष्ट्रपति कैसे बने रहेंगे ट्रंप? जानें अमेरिका का कानून
Netanyahu Salary: इजरायल के पीएम को कितनी सैलरी मिलती है, प्रधानमंत्री मोदी से ज्यादा या कम?
इजरायल के पीएम को कितनी सैलरी मिलती है, प्रधानमंत्री मोदी से ज्यादा या कम?
R.K. Sinha Death: राज्यसभा के पूर्व सांसद आरके सिन्हा को कितनी मिलती थी पेंशन, अब कौन हकदार?
राज्यसभा के पूर्व सांसद आरके सिन्हा को कितनी मिलती थी पेंशन, अब कौन हकदार?

वीडियोज

Pakistan में भी Ramayana का क्रेज! Ranbir Kapoor के लिए Karachi में निकली रैली
Ramayana में AI से हुई Dubbing? Nitesh Tiwari ने बताई सच्चाई, English Version पर उठे सवाल!
Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
श्रेयस अय्यर ने किसे ठहराया ऑकलैंड में मिली हार का दोषी, जानें चौथे टी20 के बाद क्या बोले
श्रेयस अय्यर ने किसे ठहराया ऑकलैंड में मिली हार का दोषी, जानें चौथे टी20 के बाद क्या बोले
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
पुरानी WagonR को बनाया Electric कार, क्या 15 साल के बाद भी चलेगी?
पुरानी WagonR को बनाया Electric कार, क्या 15 साल के बाद भी चलेगी?
Embed widget