एक्सप्लोरर

भारतीय संविधान के 10 सबसे अहम आर्टिकल, इनको जान लेंगे तो किसी से भी नहीं लगेगा डर

भारतीय संविधान में कुछ ऐसे अनुच्छेद हैं जिसे जानना हर नागरिकों के लिए जरूरी है. ये नागरिकों के अधिकारों व कर्तव्यों को समझने के लिए महत्वपूर्ण हैं. चलिए ऐसे ही 10 आर्टिकल के बारे में जानते हैं.

भारतीय संविधान विश्व का सबसे लंबा लिखित संविधान है, जो भारत के नागरिकों को अधिकार और कर्तव्यों का आधार प्रदान करता है. इसमें कई अनुच्छेद हैं, लेकिन कुछ ऐसे हैं जो हर भारतीय को जानना जरूरी है. ये अनुच्छेद न केवल हमारी स्वतंत्रता और अधिकारों की रक्षा करते हैं, बल्कि हमें एक मजबूत नागरिक बनने का आत्मविश्वास भी देते हैं. चलिए जानते हैं ऐसे ही महत्वपूर्ण 10 आर्टिकल के बारे में जिन्हें जानना हर भारतीय के लिए जरूरी है.

अनुच्छेद 14 - समानता का अधिकार

यह अनुच्छेद कहता है कि कानून के समक्ष सभी समान हैं. कोई भी धर्म, जाति, लिंग या जन्म स्थान के आधार पर भेदभाव नहीं कर सकता. यह हमें निष्पक्षता का भरोसा देता है.

अनुच्छेद 19 - अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता

यह अनुच्छेद हमें बोलने, विचार व्यक्त करने, सभा करने, संगठन बनाने और देश में कहीं भी घूमने की आजादी देता है. हालांकि, कुछ उचित प्रतिबंध भी हैं जैसे सार्वजनिक व्यवस्था बनाए रखन.

अनुच्छेद 21 - जीवन और व्यक्तिगत स्वतंत्रता का अधिकार

यह सबसे महत्वपूर्ण अनुच्छेद है, जो हर व्यक्ति को जीने और व्यक्तिगत स्वतंत्रता का अधिकार देता है. इसमें स्वच्छ पर्यावरण, शिक्षा, भोजन और गोपनीयता का अधिकार भी शामिल है.

अनुच्छेद 32 - संवैधानिक उपचार का अधिकार

इसे संविधान की आत्मा कहा जाता है. अगर आपके मौलिक अधिकारों का हनन होता है, तो आप सीधे सुप्रीम कोर्ट जा सकते हैं. यह नागरिकों को न्याय की गारंटी देता है.

अनुच्छेद 44 - समान नागरिक संहिता

यह अनुच्छेद एक समान नागरिक संहिता की वकालत करता है, जो सभी धर्मों और समुदायों के लिए एकसमान कानून की बात करता है. यह सामाजिक समानता को बढ़ावा देता है.

अनुच्छेद 72 – राष्ट्रपति के क्षमा करने की शक्ति 

राष्ट्रपति को मृत्युदंड सहित किसी भी दंड को माफ करने, कम करने या स्थगित करने की शक्ति देता है.

अनुच्छेद 51A - मूल कर्तव्य

यह अनुच्छेद नागरिकों के 11 मूल कर्तव्यों को बताता है, जैसे संविधान का सम्मान करना, राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देना और पर्यावरण की रक्षा करना. यह हमें जिम्मेदार नागरिक बनाता है.

अनुच्छेद 25 - धार्मिक स्वतंत्रता

यह सभी को अपनी पसंद के धर्म को मानने, प्रचार करने और उसका पालन करने की आजादी देता है. यह भारत की धर्मनिरपेक्षता को मजबूत करता है.

अनुच्छेद 30A- संपत्ति का अधिकार

संपत्ति के अधिकार को एक संवैधानिक अधिकार के रूप में गारंटी देता है.  जिसमें कहा गया है कि किसी भी व्यक्ति को उसकी संपत्ति से कानून के अधिकार के अलावा वंचित नहीं किया जा सकता.

अनुच्छेद 368 - संविधान संशोधन की प्रक्रिया 

संसद को अपनी घटक शक्ति का उपयोग करते हुए संविधान में किसी संशोधन को जोड़ने , बदलने या निरस्त करने का अधिकार है.

इसे भी पढ़ें: टेक-ऑफ से पहले सबके फोन का Flight Mode क्यों ऑन करवा देता है पायलट, ऐसा न करें तो क्या होगा?

About the author नेहा सिंह

नेहा सिंह बीते 6 साल से डिजिटल मीडिया की दुनिया से जुड़ी हैं. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जनपद से ताल्लुक रखती हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी करने के बाद हैदराबाद स्थित ईटीवी भारत से साल 2019 में अपने करियर की शुरुआत की. यहां पर दो साल तक बतौर कंटेट एडिटर के पद पर काम किया इस दौरान उन्हें एंकरिंग का भी मौका मिला जिसमें उन्होंने बेहतरीन काम किया.

फिर देश की राजधानी दिल्ली का रुख किया, यहां प्रतिष्ठित चैनलों में काम कर कलम को धार दी. पहले इंडिया अहेड के साथ जुड़ीं और कंटेंट के साथ-साथ वीडियो सेक्शन में काम किया. 

इसके बाद नेहा ने मेनस्ट्रीम चैनल जी न्यूज में मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के पद पर अपनी सेवाएं दीं. जी न्यूज में रहते हुए नेशनल और इंटरनेशनल मुद्दों पर एक्सप्लेनर वीडियो क्रिएट किए.

इसी बीच प्रयागराज महाकुंभ के दौरान कुलवृक्ष संस्थान से जुड़कर महाकुंभ भी कवर किया, साधु-संतों का इंटरव्यू किया. लोगों से बातचीत करके उनके कुंभ के अनुभव और समस्याओं को जाना.

वर्तमान में नेहा एबीपी लाइव में कार्यरत हैं, जहां पर नॉलेज सेक्शन में ऐसी खबरों को एक्सप्लेन करती हैं, जिनके बारे में आम पाठक को रुचि होती है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अगर डिटेन कर ले पुलिस तो किन बातों का रखें ख्याल?
अगर डिटेन कर ले पुलिस तो किन बातों का रखें ख्याल?
कहां चल रहा कैप्टन मच्छार का इलाज, कौन उठा रहा इसका खर्च?
कहां चल रहा कैप्टन मच्छार का इलाज, कौन उठा रहा इसका खर्च?
परमाणु हमले में भी क्यों नहीं मरते कॉकरोच, कैसे रहते हैं जिंदा?
परमाणु हमले में भी क्यों नहीं मरते कॉकरोच, कैसे रहते हैं जिंदा?
बिना इजाजत प्रदर्शन करने पर क्या CJP पर चल सकता है मुकदमा, जानें नियम?
बिना इजाजत प्रदर्शन करने पर क्या CJP पर चल सकता है मुकदमा, जानें नियम?

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget