एक्सप्लोरर

कैसे बनते हैं अंपायर, क्या इसके लिए कोई टेस्ट होता है? इतनी लेते हैं एक मैच की फीस

ये तो आप जानते हैं कि क्रिकेट अंपायर्स पूरे दिन एक स्थान पर खड़े होकर मैच से जुड़े डिसिजन लेते है. लेकिन, क्या आप जानते हैं कि अंपायर कैसे बनते हैं और मैच में अंपायरिंग की कितनी फीस है?

वर्ल्ड कप के सीजन में सबसे ज्यादा चर्चा अभी क्रिकेट की हो रही है. भारत में क्रिकेट को लेकर काफी क्रेज है और हर कोई क्रिकेट के नियमों से लेकर खिलाड़ियों के प्रदर्शन तक जानना चाहता है. आप भी क्रिकेट के बारे में बहुत कुछ जानते होंगे, लेकिन क्या आप जानते है कि क्रिकेट अंपायर कैसे बनते हैं और एक मैच में अंपायरिंग करने की वो कितनी फीस लेते हैं. अगर नहीं, तो आज हम आपको बता रहे हैं कि क्रिकेट का अंपायर बनने की क्या प्रक्रिया है और एक बार अंपायर बनने पर उन्हें किस तरह से पैसे मिलते हैं. तो जानते हैं अंपायर से करियर से जुड़ी हर एक बात...

कौन बन सकता है अंपायर?
वैसे अंपायर बनने के लिए ऐसा जरूरी नहीं है कि किसी का क्रिकेट बैकग्राउंड हो. अगर किसी ने पहले क्रिकेट खेला है तो उसे इसके थोड़ा सपोर्ट मिल सकता है. लेकिन, अंपायर बनने के लिए एक तय प्रक्रिया से गुजरना होता है और इंटरनेशनल मैच में अंपायरिंग करने के लिए कुछ टेस्ट भी पास करने होते हैं. पहले तो आपको बता दें कि पायर बनने के लिए सबसे ज्यादा आपकी आईसाइट, फिटनेस, क्रिकेट के नियम आदि पर ध्यान दिया जाता है. फिर आपको स्टेट अंपायर बनना होता है और इसके बाद बीसीसीआई में अंपायर के लिए रजिस्टर करवाना पड़ता है. बता दें कि बीसीसीआई में कई ग्रेड के अंपायर होते हैं, जिसमें ग्रेड ए से लेकर डी तक शामिल हैं. बीसीसीआई के पास ग्रेड ए में करीब 20 अंपायर होते हैं. 

कैसे बनते हैं अंपायर?
अंपायर बनने के लिए सबसे पहला चरण ये है कि आपको स्टेट एसोसिएशन में इसके लिए रजिस्टर करना होता है. इसके लिए पहले लोकल मैचों में आपको अंपायरिंग करनी होती है. इसके बाद स्टेट एसोसिएशन केंडिडेट का नाम आगे बढ़ाता है और उसके बाद बीसीसीआई के अंपायर बनाए जाते हैं. पहले आपको स्टेट एसोसिएशन में अपने अनुभव और टैलेंट से खास जगह बनानी होती है और उसके बाद आपका नाम आगे बढ़ाया जाता है. यह नाम बीसीसीआई की अंपायरिंग के लिए नहीं बल्कि बीसीसीआई की ओर से आयोजित की जाने वाली परीक्षा के लिए भेजा जाता है, जो लेवल वन की परीक्षा होती है.

बता दें कि बीसीसीआई हर साल इस परीक्षा का आयोजन होता है. इसके लिए बीसीसीआई की ओर से से कोचिंग क्लास का भी आयोजन होता है और पहले तो तीन दिन कोचिंग होती है और चौथे दिन लिखित परीक्षा होती है. इसमें प्रतिभागियों का चयन मेरिट के आधार पर किया जाता है. चयनित कैंडिडेट को इंडक्शन कोर्स करवाया जाता है और उसके बाद अंपायरिग के बारे में पढ़ाया जाता है. इसके बाद प्रेक्टिकल और ओरल एग्जाम भी होता है और वो लेवल-2 के लिए एलिजेबल हो जाता है. फिर इस चरण के बाद मेडिकल टेस्ट होता है और इसके बाद बीसीसीआई के अंपायर बनते हैं. बता दें कि इसके लिए प्रिपरेशन कंटेंट भी बाजार में उपलब्ध है, जहां से खरीदकर आप तैयारी कर सकते हैं. 

कितनी होती है अंपायर की फीस?
बता दें कि अंपायरों की सैलरी उनके लेवल और वरिष्ठता के आधार पर तय की जाती है. साथ ही उनके पैनल के आधार पर भी फीस तय होती है. कुछ महीने पहले ही बीसीसीआई की ओर से अलग अलग ग्रेड के अंपायरों की जानकारी दी गई है, जिसमें ए ग्रुप में 20, बी ग्रुप में 60, सी ग्रुप में 46 और ग्रुप डी में 11 अंपायर हैं. इसमें ए ग्रुप के अंपायर को करीब 40 हजार रुपये प्रतिदिन के हिसाब से सैलरी दी जाती है. वहीं, ग्रेड बी के अंपायर्स को 30 हजार रुपये फीस दी जाती है. ये फीस को लेकर आधिकारिक जानकारी नहीं है, जबकि कई रिपोर्ट्स में ऐसा दावा किया जा रहा है. 

ये भी पढ़ें- जिस गेंद से क्रिकेट खेलते हैं इंटरनेशनल खिलाड़ी, वो कितने रुपये की आती है?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Passport Police Verification Rules : पासपोर्ट वेरिफिकेशन के दौरान पुलिस मांग रही रिश्वत? यहां करें शिकायत, निकल जाएगी हेकड़ी
पासपोर्ट वेरिफिकेशन के दौरान पुलिस मांग रही रिश्वत? यहां करें शिकायत, निकल जाएगी हेकड़ी
Protests Near PM House: संसद भवन से कितना दूर है प्रधानमंत्री आवास, वहां धरना देने के लिए किसकी लगती है परमिशन?
संसद भवन से कितना दूर है प्रधानमंत्री आवास, वहां धरना देने के लिए किसकी लगती है परमिशन?
CJP Protest: ABVP से देश के शिक्षा मंत्री तक... ऐसा रहा धर्मेंद्र प्रधान का राजनीतिक सफर
ABVP से देश के शिक्षा मंत्री तक... ऐसा रहा धर्मेंद्र प्रधान का राजनीतिक सफर
India Hydrogen Train: क्या आम ट्रेन से तेज है हाइड्रोजन ट्रेन, जानें दो किलोमीटर का सफर कितनी देर में करती है तय?
क्या आम ट्रेन से तेज है हाइड्रोजन ट्रेन, जानें दो किलोमीटर का सफर कितनी देर में करती है तय?

वीडियोज

कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बेटे से पीछे हटने के लिए...', CJP के संसद मार्च में लाठीचार्ज के बाद क्या बोले अभिजीत दीपके के मां-बाप
'बेटे से पीछे हटने के लिए...', CJP के संसद मार्च में लाठीचार्ज के बाद क्या बोले अभिजीत दीपके के मां-बाप
छात्रों के प्रोटेस्ट में शामिल होंगे मराठा आंदोलन के नेता मनोज जरांगे, 100% साथ देने का किया ऐलान, लाठीचार्ज से नाराज
छात्रों के प्रोटेस्ट में शामिल होंगे मराठा आंदोलन के नेता मनोज जरांगे, 100% साथ देने का किया ऐलान
राहुल गांधी संग पीएम आवास के सामने क्यों किया प्रोटेस्ट? प्रियंका गांधी ने बताई असली वजह, बोलीं- 'इन्हीं बच्चों ने हमें...'
राहुल गांधी संग PM आवास के सामने क्यों किया प्रोटेस्ट? प्रियंका ने बताई वजह, बोलीं- 'इन्हीं ने...'
IND vs ZIM T20: अब जिम्बाब्वे भी दिखा रहा है आंख... T20 सीरीज से पहले सिकंदर रजा ने दी टीम इंडिया को चेतावनी
अब जिम्बाब्वे भी दिखा रहा है आंख... T20 सीरीज से पहले सिकंदर रजा ने दी टीम इंडिया को चेतावनी
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा, बोले- 'कोई जाहिल इस मुल्क की रहनुमाई करे...'
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा
एक पैर में जूता, इस हालत में सीढ़ी पर ही बैठ गए... हिरासत से छूटने के बाद राहुल गांधी का PM मोदी को मैसेज
एक पैर में जूता, इस हालत में सीढ़ी पर ही बैठ गए... हिरासत से छूटने के बाद राहुल गांधी का PM मोदी को मैसेज
कनॉट प्लेस हिंसा में RAF जवान पर हमला, जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से पीटे जाने का दावा, वीडियो वायरल
कनॉट प्लेस हिंसा में RAF जवान पर हमला, जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से पीटे जाने का दावा, वीडियो वायरल
मुंबई में बैठकर शख्स ने जंतर-मंतर के प्रदर्शनकारियों के लिए भेजा Zomato से खाना- वीडियो वायरल
मुंबई में बैठकर शख्स ने जंतर-मंतर के प्रदर्शनकारियों के लिए भेजा Zomato से खाना- वीडियो वायरल
Embed widget