एक्सप्लोरर

इस देश में हुई थी सबसे पहले पतंग की खोज, सालों पुराना है इतिहास

भारत में पतंग उड़ाने का क्रेज जबरदस्त है. मकर संक्राति के बाद तो आसमान में हर जगह रंग-बिरंगे पतंग दिखते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया में सबसे पहले पतंग की खोज कहां हुई थी.

भारत में मकर संक्रांति के बाद करीब एक महीने तक आसमान में रंग-बिरंगे पतंग दिखते हैं. पतंग को लेकर लोगों को लगता है कि उसकी शुरूआत भारत से हुई है. लेकिन ये गलत है. आज हम आपको बताएंगे कि पतंग का आविष्कार सबसे पहले कहां पर हुआ था. 

पतंग 

भारत समेत कई देशों में पतंग का खूब क्रेज है. उत्तर भारत में खासकर मकर संक्रांति के बाद आसमान में खूब रंग-बिरंगी पतंगों की दुनिया दिखती है. वहीं राजधानी दिल्ली में तो 15 अगस्त के दिन लोग खूब पतंग उड़ाते हैं. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि पतंग की शुरुआत सबसे पहले कहां पर हुई थी और इसका इस्तेमाल किस काम के लिए किया जाता था. आज हम आपको बताएंगे कि पतंग कहां पर सबसे पहले बनाई गई थी.

पतंग का आविष्कार

बता दें कि पतंग का आविष्कार चीन में हुआ था. जानकारी के मुताबिक इसका इतिहास लगभग 2000 साल पुराना है. माना जाता है कि पतंग का पहला निर्माण ईसा पूर्व तीसरी सदी में हुआ था. दरअसल पतंग को एक चीनी दार्शनिक हुआंग थेग ने बनाया था. उन्होंने ही इसे सबसे पहले शानडोंग क्षेत्र में बनाया था, जिसे “पतंग का घर” भी कहा जाता है. हालांकि से पहले पतंगें चपटी और आयताकार होती थी, वहां इन्हें रेशम, बांस और अन्य सामग्रियों से बनाया जाता था. इसके अलावा कुछ जगहों पर दावा किया जाता है कि पतंगों का इस्तेमाल मलेशिया, इंडोनेशिया और दक्षिण प्रशांत क्षेत्र में पत्तियों और नरकट जैसी प्राकृतिक सामग्रियों से बने मछली पकड़ने के उपकरण के रूप में किया जाता था.

भारत में कैसे पहुंची पतंग

अब सवाल ये है कि भारत में पतंग कैसे पहुंची थी. बता दें कि भारतीय उपमहाद्वीप में पतंग लाने का श्रेय चीनी यात्रियों फा हेन और ह्यून सांग को दिया जाता है. ये यात्री पतंगों को टिशू पेपर और बांस के ढांचे से बनाकर भारत लाए थे. हालांकि हमारे पुराणों के मुताबिक भारत में पतंग उड़ाना प्राचीन माना जाता है. तुलसीदास ने राम चरित मानस में इसका जिक्र इस तरीके से किया है कि भगवान राम ने मकर संक्रांति के दिन अपने भाइयों के साथ मिलकर पतंग उड़ाई थी. 

यूरोप में काफी देर से पहुंचा पतंग

यूरोप में काफी समय के बाद पतंग पहुंचा था. जानकारी के मुताबिक 13वीं सदी के आसपास यूरोपीय खोजकर्ता मार्को पोलो जब चीन से लौटे थे, तो उन्होंने यूरोप में चीनी पतंगों के बारे में बताया था. जिसके बाद 14 वीं और 15 वीं शताब्दी के बीच पतंग उड़ाने का क्रेज पूरे यूरोप में फैला था. पतंग का उल्लेख वास्को दा गामा, जियोवानी डेला पोर्टा और विलियम शेक्सपियर ने भी किया है.

ये भी पढ़ें:महिला या पुरुष, कौन थे बाबा वेंगा? इनके बारे में नहीं जानते होंगे ये पांच बातें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारतीय पासपोर्ट के साथ जर्मनी में लंबे समय से कैसे रह रहे ध्रुव राठी? जानें नियम
भारतीय पासपोर्ट के साथ जर्मनी में लंबे समय से कैसे रह रहे ध्रुव राठी? जानें नियम
पृथ्वी पर नहीं बनती तो कहां से आई चांदी, क्या यह पूरी तरह खत्म हो जाएगी?
पृथ्वी पर नहीं बनती तो कहां से आई चांदी, क्या यह पूरी तरह खत्म हो जाएगी?
किन किन देशों में बैन है स्टारलिंक? भारत में आया तो कितना तेज होगा इंटरनेट
किन किन देशों में बैन है स्टारलिंक? भारत में आया तो कितना तेज होगा इंटरनेट
उपचुनाव में सांसद-विधायक बने नेताओं को कब से मिलेगी सैलरी, जानें नियम?
उपचुनाव में सांसद-विधायक बने नेताओं को कब से मिलेगी सैलरी, जानें नियम?

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'लाल टोपी...,' यूपी में ये क्या कहने लगे ओवैसी, सुनकर चिढ़ जाएंगे अखिलेश यादव
'लाल टोपी...,' यूपी में ये क्या कहने लगे ओवैसी, सुनकर चिढ़ जाएंगे अखिलेश यादव
यूपी में सीट बंटवारा: अनुप्रिया पटेल ने इस सीटों पर किया दावा, सियासी हलचल तेज
यूपी में सीट बंटवारा: अनुप्रिया पटेल ने इस सीटों पर किया दावा, सियासी हलचल तेज
'यूक्रेन में राष्ट्रपति बदले', ट्रंप के बोलते ही जेलेंस्की ने रख दी शर्त, बोले- '60 दिनों का...'
'यूक्रेन में राष्ट्रपति बदले', ट्रंप के बोलते ही जेलेंस्की ने रख दी शर्त, बोले- '60 दिनों का...'
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश, आराध्या संग शेयर की अनसीन तस्वीर
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो का फैसला, 6 स्टेशन बंद
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो का फैसला, 6 स्टेशन बंद
₹90 में 7 घंटे की राइड! भारतीय रोडवेज बस में बैठी विदेशी लड़की, उड़े होश
₹90 में 7 घंटे की राइड! भारतीय रोडवेज बस में बैठी विदेशी लड़की, उड़े होश
Jio Fiber चलाने वालों के लिए खुशखबरी, 4 महीने फ्री में चलेगा कनेक्शन
Jio Fiber चलाने वालों के लिए खुशखबरी, 4 महीने फ्री में चलेगा कनेक्शन
Embed widget