एक्सप्लोरर

Kite Flying Pakistan: क्या आप जानते हैं पाकिस्तान के लोग किस दिन उड़ाते हैं पतंग?

Kite Flying Pakistan: पाकिस्तान में कई त्योहार ऐसे भी हैं जो हिंदूस्तान से मिलते-जुलते हैं. बस उसे सेलिब्रेट करने का तरीका उनका अलग होता है. क्या आपको पता है कि पाकिस्तान में भी पतंगबाजी होती है?

Kite Flying Pakistan: पाकिस्तान में पतंगबाजी भारत से बेहद अलग अंदाज में सेलिब्रेट की जाती है. इसके पीछे काफी दिलचस्प कहानी है. लाहौर से लेकर कारांची तक पूरे पाकिस्तान में पतंगबाजी होती है. भारत में जिस तरह मकर संक्रांति के दिन देशभर में पतंगबाजी होती है, ठीक वैसे पाकिस्तान में नहीं सेलिब्रेट किया जाता है. पाकिस्तान में पतंगबाजी जिस दिन सेलिब्रेट की जाती है. उसकी कहानी नफरत से भरी है. आज हम भारत के पड़ोसी देश के पतंगबाजी से जुड़े ऐसे किस्से सुनाने जा रहे हैं, जो आपके रोंगटे खड़े कर देंगे. 

इस नाम से होता है सेलिब्रेट

यूनेस्को में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान में लोग पतंगबाज़ी फेस्टिवल को बहुत धूमधाम से मनाते हैं. यह उत्सव वसंत ऋतु में मनाया जाता है. इसलिए वहां के लोग इसे वसंत काईट फेस्टिवल भी कहते हैं. वसंत ऋतु में प्रकृति की सुंदरता इस त्योहार में चार चांद लगा देती है, यह मौसम की शुरुआत का उत्सव है जिसे आसमान में रंग-बिरंगी पतंगें उड़ाकर मनाया जाता है. पतंगें अलग-अलग आकार की होती हैं, उनमें से कुछ में विशेष संदेश भी होते हैं जो अल्लाह के लिए लिखे होते हैं.

लोग पतंग पर अपनी इच्छाएं, प्रार्थनाएं और अपने भगवान के प्रति श्रद्धा भाव भी लिखते हैं और उसे आसमान में ऊंचा उड़ाते हैं. बसंत पतंगबाजी का त्योहार वास्तव में एक हिंदू त्योहार है जिसे पंजाब प्रांत के लोगों ने मनाना शुरू किया, लेकिन जैसे-जैसे दिन बीतते गए यह त्योहार देश के लोगों के बीच आम हो गया और अब यह एक ऐसा त्योहार है जिसे देश हर साल मनाता है.

नफरत से भरी है ये कहानी

पाकिस्तान में मनाई जाने वाली पतंगबाजी का एक किस्सा नफरत से भरा हुआ है. कहा जाता है कि लाहौर के रहने वाले एक हिंदू बालक वीर हकीकत के दिए जवाब से मिली मौत की सजा के याद में वहां पतंगबाजी होती है. एक समय की बात है, जब लाहौर में कुछ बच्चे एक मौलवी के यहां पढ़ते थे. उसमें से कुछ हिंदू और कुछ मुसलमान थे. बच्चों में किसी बात को लेकर बहस हो गई, जिसके बाद मुस्लिम लड़के ने हिंदू देवी-देवता पर कुछ अभद्र टिप्पणी कर दी, जिसपर वहां मौजदू वीर हकीकत नाम के एक बालक ने कहा कि अगर मैं बीवी फातिमा के बारे में कुछ कहूं तो तुम्हें कैसा लगेगा?

इस बात की शिकायत मुस्लिम बच्चों ने मौलवी के आने पर की. जिसके बाद मौलवी ने फरमान जारी कर दिया कि उस हिंदू बालक को या तो मुस्लिम धर्म स्वीकार करने को कहा जाए या फिर उसे मौत की सजा दे दी जाए. वीर हकीकत ने मौत को गले लगा लिया, लेकिन अपना धर्म नहीं बदला. पाकिस्तान में लोग उस बच्चे की याद में पतंगबाजी करते हैं.

ये भी पढ़ें: Ratan Tata Biodata: जानिए रतन टाटा ने पहली नौकरी के लिए कैसे बनाया था Resume? बहुत दिलचस्प है किस्सा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या-क्या काम करने पर सदन से निकाले जा सकते हैं विधायक? देखें पूरी लिस्ट
क्या-क्या काम करने पर सदन से निकाले जा सकते हैं विधायक? देखें पूरी लिस्ट
पान मसाले को कितना खतरनाक बना देता है प्लास्टिक पैक? जानें हर डिटेल
पान मसाले को कितना खतरनाक बना देता है प्लास्टिक पैक? जानें हर डिटेल
ED खुद जांच शुरू कर देती है, लेकिन CBI को सिफारिश की जरूरत क्यों पड़ती है?
ED खुद जांच शुरू कर देती है, लेकिन CBI को सिफारिश की जरूरत क्यों पड़ती है?
Air India Pilot Marijuana Drug Case : प्लेन उड़ाने से पहले पायलट के कौन-से होते हैं टेस्ट, क्यों नहीं पता चला गांजा?
प्लेन उड़ाने से पहले पायलट के कौन-से होते हैं टेस्ट, क्यों नहीं पता चला गांजा?

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी, जानें अपडेट
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी
IND vs SL: पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
Viral Video: मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
Independence Day 2026: 15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
Embed widget