एक्सप्लोरर

Ratan Tata Biodata: जानिए रतन टाटा ने पहली नौकरी के लिए कैसे बनाया था Resume? बहुत दिलचस्प है किस्सा

Ratan Tata Biodata: टाटा समूह को एक ऊंचाई पर ले जाने वाले रतन टाटा ने कभी नौकरी के लिए अपना बायोडाटा बनाया था. पहली नौकरी के लिए बनाया उनका बायोडाटा और उससे जुड़ा किस्सा काफी दिलचस्प है.

Ratan Tata Biodata: टाटा समूह की 155 साल की विरासत को आगे बढ़ाने वाले रतन टाटा की पहचान आज दुनिया में एक सफल बिजनेस मैन के रूप में होती है. काफी कम लोगों को इस बात की जानकारी होगी कि रतन टाटा ने भी अपना करियर एक कर्मचारी के तौर पर शुरू किया था. उनके नेतृत्व में टाटा ग्रुप ने ट्रिलियन डॉलर का व्यवसाय बनाया. जब रतन टाटा की पहली नौकरी लगी थी तब उन्होंने अपना बायोडाटा कैसे बनाया था और उन्हें पहली नौकरी कैसे मिली थी? इसकी जानकारी आज हम आपको देने जा रहे हैं. 

रतन टाटा का पहला बायोडाटा

भारत वापस आने के बाद, रतन टाटा को आईबीएम में नौकरी मिल गई लेकिन उनके गुरु जेआरडी टाटा उस फैसले से खुश नहीं थे. रतन टाटा ने याद करते हुए कहा, "उन्होंने एक दिन मुझे फोन किया और कहा कि तुम यहां भारत में रहकर आईबीएम के लिए काम क्यों नहीं कर सकते." टाटा ग्रुप में नौकरी पाने के लिए रतन टाटा को अपना बायोडाटा जेआरडी टाटा के साथ साझा करना था, लेकिन उस वक्त उनके पास अपना बायोडाटा नहीं था. रतन टाटा ने उस समय आईबीएम कार्यालय में एक इलेक्ट्रिक टाइपराइटर पर टाटा समूह में नौकरी पाने के लिए अपना बायोडाटा बनाया था. उन्होंने एक मीडिया इंटरव्यू में कहा था कि मैं आईबीएम कार्यालय में था और मुझे याद है कि उन्होंने (जेआरडी टाटा) मुझसे बायोडाटा मांगा था, जो मेरे पास नहीं था. कार्यालय में इलेक्ट्रिक टाइपराइटर थे इसलिए एक शाम मैंने बैठकर उस टाइपराइटर पर एक बायोडाटा टाइप किया और उन्हें दे दिया. 

1962 में मिली थी पहली नौकरी

अपना बायोडाटा शेयर करने के बाद रतन टाटा को 1962 में टाटा इंडस्ट्रीज में नौकरी मिल गई और नौकरी मिलने के लगभग तीन दशक बाद, 1991 में जेआरडी टाटा के निधन के बाद रतन टाटा ने टाटा समूह के अध्यक्ष का पद संभाला. रतन टाटा भारत के सबसे प्रसिद्ध अरबपतियों में से एक हैं. ज्यादातर लोग रतन टाटा को टाटा ग्रुप के चेयरमैन के रूप में जानते हैं जिन्होंने कंपनी को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया, लेकिन कम ही लोग जानते हैं कि रतन टाटा एक आईटी फर्म में नौकरी करना चाहते थे और खुद जेआरडी टाटा ने उन्हें टाटा ग्रुप में शामिल होने के लिए कहा था. एक पुराने वीडियो में जो अब फिर से इंटरनेट पर सामने आया है, रतन टाटा ने खुलासा किया है कि कैसे उन्होंने टाटा समूह में नौकरी पाने के लिए अपना सीवी बनाया. जो लोग नहीं जानते, उनके लिए बता दें कि रतन टाटा ने कॉर्नेल यूनिवर्सिटी से आर्किटेक्चर और स्ट्रक्चरल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन किया है और वह अमेरिकी जीवनशैली से इतने प्रभावित थे कि वह लॉस एंजिल्स में बसने के लिए तैयार थे. हालाँकि, अपनी दादी की तबीयत खराब होने के बाद टाटा को भारत वापस आने के लिए मजबूर होना पड़ा.

ये भी पढ़ें: Lift Act in UP: लिफ्ट एक्ट का क्या है मतलब? 11 राज्यों में लागू इस व्यवस्था को यूपी में जल्द मिल सकती है हरी झंडी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Head Shaving and Hair Growth: क्या सिर मुंडवाने से सच में घने आते हैं बाल? जान लीजिए सच
क्या सिर मुंडवाने से सच में घने आते हैं बाल? जान लीजिए सच
जब भारत आजाद हुआ तब दुनिया में कितने देश थे, तब से कितने बढ़ गए?
जब भारत आजाद हुआ तब दुनिया में कितने देश थे, तब से कितने बढ़ गए?
15 अगस्त को ही आजादी क्यों मिली, क्या कोई और तारीख भी तय हुई थी?
15 अगस्त को ही आजादी क्यों मिली, क्या कोई और तारीख भी तय हुई थी?
Why Airplane Lights are Dimmed: टेकऑफ-लैंडिंग के समय क्यों धीमी होती हैं प्लेन की लाइट्स, जानें वजह?
टेकऑफ-लैंडिंग के समय क्यों धीमी होती हैं प्लेन की लाइट्स, जानें वजह?

वीडियोज

Mars Mystery: मंगल ग्रह पर मिली मधुमक्खियां? |ABPLIVE
Mangal Milan में क्यों गूंजा जय श्री राम? |ABPLIVE
Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ, क्या है प्रावधान?
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
भारत-श्रीलंका सीरीज में टूटेगा विराट कोहली का 9 साल पुराना रिकॉर्ड?
भारत-श्रीलंका सीरीज में टूटेगा विराट कोहली का 9 साल पुराना रिकॉर्ड?
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Denmark Woman In India Sleeper Train: डेनमार्क से आई महिला ने स्लीपर ट्रेन में किया सफर, जो बताया हो गया वायरल
डेनमार्क से आई महिला ने स्लीपर ट्रेन में किया सफर, जो बताया हो गया वायरल
Skin Itch After Bathing: 5 साल से पानी में रह रहा लड़का, बाहर निकलते ही होती है जलन; ये कौन-सी बीमारी?
5 साल से पानी में रह रहा लड़का, बाहर निकलते ही होती है जलन; ये कौन-सी बीमारी?
Embed widget