एक्सप्लोरर

चर्चा में है कियारा आडवाणी-सिद्धार्थ मल्होत्रा की शादी... जिस होटल में हो रही है, वहां एक कमरे का किराया जानते हैं आप?

Kiara Advani Wedding: कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा राजस्थान के जैसलमेर स्थित, राजसी शान और शौकत वाले सूर्यगढ़ पैलेस में शादी में बंधन में बसने जा रहे हैं.

Kiara Advani and Sidharth Malhotra Wedding: सिजलिंग कपल सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी को लेकर फैंस काफी बेताब हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों राजस्थान के जैसलमैर स्थित सूर्यगढ़ पैलेस में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. किले जैसा सूर्यगढ़ पैलेस कई बड़ी शादियों का गवाह बन चुका है. राजसी शान और शौकत वाले इस मशहूर पैलेस के कायल सिर्फ बॉलीवुड के ही नहीं, बल्कि हॉलीवुड के भी कई सितारें हैं. सूर्यगढ़ पैलेस में हुई एक शादी में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दामाद भी शिरकत कर चुके हैं. ये पैलेस लगभग 65 एकड़ में फैला हुआ है. इसमें एक दिन बिताने के लिए ही हजारों रुपये किराया लगता है.

इतना है एक दिन का किराया
जैसलमेर शहर से 18 किलोमीटर दूर रेगिस्तान में स्थित सूर्यगढ़ पैलेस (Suryagarh Palace Jaisalmer) दिसंबर 2010 में बनकर तैयार हुआ था. इसको बनाने में जैसलमेर के पीले पत्थरों का इस्तेमाल किया गया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, होटल में 83 लग्जरी गेस्ट रूम, स्विमिंग पूल, गार्डन और गेस्ट रूम जैसी सुविधाएं हैं. सूर्यगढ़ पैलेस में पांच तरह के कमरे हैं. जिनका किराया 20 हजार से लेकर 2 लाख रुपये तक है. फोर्ट रूम के लिए एक दिन का किराया 26 हजार रुपये से शुरू होता है. इसके बाद पवेलियन रूम आता है. जिसका एक दिन का किराया लगभग 28,674 रुपये है. तीसरे तरह का रूम है हैरिटेज रूम, इस रूम का हर दिन का किराया 30 हजार 600 रुपये से अधिक है. इसके अलावा, सिग्नेचर स्टाइल रूम का एक दिन का किराया 35,000 रुपये से ज्यादा और लग्जरी स्टाइल के कमरे का किराया 39,000 रुपये से अधिक है.   

होटल में हैं ये सुविधाएं
सूर्यगढ़ पैलेस में हेलीपैड की भी सुविधा है. देश की पहली समलैंगिक शादी भी इसी पैलेस में हुई थी. इस होटल में 84 रूम और 92 बेडरूम है. इसके अलावा दो बड़े गार्डन और एक आर्टिफिशियल लेक भी है. वहीं, यहां पर जिम, बार, इनडोर स्विमिंग पूल की सुविधा भी मौजूद है. किले में दो बड़े रेस्टोरेंट, पांच बड़े विला और इनडोर गेम्स की सुविधा है. हॉर्स राइडिंग के लिए यहां मैदान भी है, मिनी जू और ऑर्गेनिक गार्डन भी इस शानदार होटल में मौजूद हैं. सूर्यगढ़ पैलेस में अक्षय कुमार, कृति सेनन, बॉबी देओल मल्टीस्टारर फिल्म हाउसफुल 4 की शूटिंग भी हुई थी और अक्षय कुमार यहां एक महीने तक रुके थे.

यह भी पढ़ें - ये है दुनिया का सबसे दुर्लभ रत्न, संसार में बचा है सिर्फ एक ही सैंपल! जानिए आखिर ये क्या है?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एटीएम में कितने पैसे भरे जाएंगे कौन करता है तय, महीने में कितनी बार भरा जाता है यह?
एटीएम में कितने पैसे भरे जाएंगे कौन करता है तय, महीने में कितनी बार भरा जाता है यह?
किस राज्य के लोग कितने पढ़े-लिखे, यह कौन और कैसे करता है तय?
किस राज्य के लोग कितने पढ़े-लिखे, यह कौन और कैसे करता है तय?
Tobacco Consumption in India: किस राज्य में सबसे ज्यादा खाया जाता है तंबाकू, कहां सबसे कम डिमांड?
किस राज्य में सबसे ज्यादा खाया जाता है तंबाकू, कहां सबसे कम डिमांड?
पाकिस्तान में कितने का मिलता है प्लेटफॉर्म टिकट, भारत से ज्यादा या कम?
पाकिस्तान में कितने का मिलता है प्लेटफॉर्म टिकट, भारत से ज्यादा या कम?

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget