एक्सप्लोरर

Kargil Vijay Diwas: कारगिल युद्ध में इजरायल का क्या था बड़ा रोल? ऐसे की थी भारत की मदद

Israel In Kargil War: पाकिस्तान के साथ कारगिल में हुए युद्ध में इजरायल ने भारत की मदद की थी, जिसका भारत की जीत में बड़ा योगदान था.

Kargil Vijay Diwas: आज पूरा भारत कारगिल विजय दिवस मना रहा है. 22 जुलाई साल 1999 को हमारे सैनिकों ने कारगिल में पाकिस्तान की सेना को धूल चटाते हुए जीत का परचम लहराया था. इस युद्ध में हमारे सैनिकों ने पाकिस्तान के अपने से ज्यादा ऊंचाई पर बैठे सेना के जवानों को सीधी लड़ाई में हरा दिया. इस युद्ध में भारत की मदद के लिए एक देश आगे आया, जिसकी मदद से हमारे सैनिकों को जीत में मदद मिली.

इजरायल ने की थी कारगिल युद्ध में भारत की मदद

कारगिल जंग के दौरान भारत को हथियारों की भी जरुरत थी, जिसके लिए इजरायल आगे आया था. इस युद्ध के 22 साल बाद साल 2021 में खुद इजरायली दूतावास ने ट्वीट कर बताया था कि किस तरह कारगिल युद्ध में उसने भारत की मदद की थी. भारत में स्थित इजरायली दूतावास ने ट्वीट कर ये बताया था कि जंग के दौरान इजरायल ने भारत को मोर्टार और गोला-बारूद देकर सहायता की थी. इजरायल ने कहा था कि वो उन चुनिंदा देशों में से एक था जिसने कारगिल युद्ध के दौरान भारत की प्रत्यक्ष रूप से मदद की थी.

इस युद्ध के दौरान इजरायल ने भारतीय वायु सेना के मिराज 2000 लड़ाकू विमानों के लिए लेजर गाइडेड मिसाइलें दी थीं. अंतरराष्ट्रीय समुदाय के दबावों के बावजूद इजरायल ने कारगिल में घुसपैठ के पहले ऑर्डर दिए गए हथियारों की शिपमेंट के जरिये जल्द से जल्द भारत को सौंपा था. इसमें इजरायल के हेरोन अनमैंड एरियल वीकल (यूएवी) की डिलीवरी भी शामिल थी.

भारत के लिए खुलकर सामने आया था इजरायल

कारगिल युद्ध के दौरान भारत की सेना को कुछ ऐसी चीजों की जरुरत थी जो हमारे पास नहीं थीं. हमारी सेना के पास उस समय दुश्मनों के बंकरों पर सटिक निशाना लगाने वाले बम भी नहीं थे और न ही उनके पोस्ट की जासूसी करने वाले टोही विमान. उस समय भारत ग्राउंड इंटेलिजेंस के भरोसे ही पाकिस्तान से युद्ध लड़ रहा था.

इस बीच इजरायल ने भारत को तुरंत हथियार और गोला-बारूद के जरिए मदद करने का ऐलान कर दिया. दोनों देशों के बीच आनन-फानन में नए हथियारों की खरीद का समझौता किया गया. इस समझौते के तहत इजरायल ने उस समय सबसे उन्नत तकनीकी से लैस अपने हेरोन ड्रोन को भारत को सौंपा था. इतना ही नहीं, इस ड्रोन को ऑपरेट करने के लिए इजरायल ने भारतीय कर्मियों को प्रशिक्षण भी दिया था. इस तरह इस युद्ध में भारत को जीत दिलाने में इजरायल का भी महत्वपूर्ण योगदान था.

यह भी पढ़ें: Kargil Vijay Diwas: कारगिल युद्ध शुरू होने के बाद पाकिस्तान ने क्या कहा था? जानें कौन था असली मास्टरमाइंड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में कहां बनता है सबसे ऊंचा रावण, कितनी आती है इसकी लागत?
भारत में कहां बनता है सबसे ऊंचा रावण, कितनी आती है इसकी लागत?
कौन-से चुनाव आयुक्त बने गवर्नर-सांसद या मंत्री, किन पार्टियों ने बनाए?
कौन-से चुनाव आयुक्त बने गवर्नर-सांसद या मंत्री, किन पार्टियों ने बनाए?
तीनों नए धरनास्थल का चार्ज कितना, कैसे होती है इनकी बुकिंग?
तीनों नए धरनास्थल का चार्ज कितना, कैसे होती है इनकी बुकिंग?
कैसे बनते हैं सुप्रीम कोर्ट के लॉयर, इसके लिए कितना एक्सपीरियंस जरूरी?
कैसे बनते हैं सुप्रीम कोर्ट के लॉयर, इसके लिए कितना एक्सपीरियंस जरूरी?

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget