एक्सप्लोरर

ये चूहा कभी पानी ही नहीं पीता... रेगिस्तान में भी नहीं लगती है इसे प्यास

रेगिस्तान में जिंदा रहने वाली यह विशेष चूहे ज्यादातर कैक्टस के पौधे, रेगिस्तान में उगने वाले पेड़ पौधों की जड़ें और कभी-कभी छोटे-छोटे कीड़े खाते हैं.

इस धरती पर एक से बढ़कर एक अजीबोगरीब जीव जंतु रहते हैं. लेकिन इन सभी जीव-जंतुओं को जिंदा रहने के लिए पानी की जरूरत जरूर पड़ती है. पृथ्वी पर रहने वाले ज्यादातर जीवों का शरीर इस तरह से बना है कि उन्हें जिंदा रहने के लिए पानी की जरूरत पड़ती ही पड़ती है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसी धरती पर एक ऐसा चूहा पाया जाता है जो बिना पानी पिए पूरी उम्र जिंदा रह सकता है. यह चूहा कोई आम चूहा नहीं है. देखने में एक छोटे कंगारू जैसा लगने वाला यह चूहा रेगिस्तान में भी प्यासा नहीं रहता. इसकी शक्ल की वजह से कुछ लोग इसे कंगारू चूहा के नाम से भी जानते हैं.

रेगिस्तान में रहता है यह चूहा

धरती का यह सबसे अनोखा कंगारू चूहा... संयुक्त राज्य अमेरिका के दक्षिण-पश्चिम रेगिस्तान में रहता है. आपको बता दें इस चूहे के गालों के बाहर ठीक वैसे ही थैलियां होती हैं जैसी कंगारुओं के पास होती हैं. हालांकि, कंगारू की यह थैलियां उनके पेट के पास होती हैं. गालों के बगल में बनी इन थैलियों में कंगारू चूहे खाने पीने की चीजें इकट्ठा करके रखते हैं. यह चूहे कंगारू की तरह लंबी छलांग भी लगा लेते हैं. इनकी लंबी छलांग का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि यह 1 सेकंड में 6 मीटर की दूरी पार कर लेता है.

क्या खाते हैं यह चूहे

रेगिस्तान में जिंदा रहने वाली यह विशेष चूहे ज्यादातर कैक्टस के पौधे, रेगिस्तान में उगने वाले पेड़ पौधों की जड़ें और कभी-कभी छोटे-छोटे कीड़े खाते हैं. हालांकि इन चूहों को आज तक कभी भी पानी पीते नहीं देखा गया. माना जाता है कि इनके शरीर की बनावट ही ऐसी है कि इन्हें पानी की आवश्यकता ही नहीं पड़ती. दरअसल, यह चूहे बीजों से मिलने वाले मेटाबोलाइज्ड पानी पर जिंदा रहते हैं. यानी रेगिस्तान में उगने वाले पेड़ पौधों की जड़ों को जब यह चूहे खाते हैं तो उनमें मौजूद पानी ही इनके शरीर के लिए पर्याप्त होती है. इन चूहों की किडनी बेहद मजबूत होती है, यही वजह है कि यह चूहे रेगिस्तान जैसे वातावरण में भी बिना पानी के पूरी जिंदगी जिंदा रह लेते हैं.

ये भी पढ़ें: सिर्फ एक 14 मंज़िला इमारत में बसा है अमेरिका का पूरा शहर, यहां पहुंचना है बेहद मुश्किल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या प्रधानमंत्री के खिलाफ भी कार्रवाई कर सकता है चुनाव आयोग, जानें ताकत?
क्या प्रधानमंत्री के खिलाफ भी कार्रवाई कर सकता है चुनाव आयोग, जानें ताकत?
नोबेल प्राइज विनर को कितना कैश मिलता है, कहां से आता है यह पैसा?
नोबेल प्राइज विनर को कितना कैश मिलता है, कहां से आता है यह पैसा?
Form 6 में क्या बदला, पहली बार वोट डालने वालों के लिए क्यों बढ़ी कागजी कार्रवाई?
Form 6 में क्या बदला, पहली बार वोट डालने वालों के लिए क्यों बढ़ी कागजी कार्रवाई?
कितनी ऊंचाई पर उड़ते हैं हवाई जहाज, कितना नीचे आने पर क्रैश का खतरा?
कितनी ऊंचाई पर उड़ते हैं हवाई जहाज, कितना नीचे आने पर क्रैश का खतरा?

वीडियोज

Gujarat News | Sansani: 2000 km का सफर... और 'ब्लाइंड' मर्डर !
Mumbai BEST bus depot fire: बेस्ट की कई बसों में लगी आग, मचा हड़कंप! Breaking News
Gyanesh Kumar | Supreme Court on CEC: फॉर्म-6 में बदलाव का 'आदेश' किसका था? | BJP | Congress | ABP
Gyanesh Kumar | Supreme Court on CEC: ज्ञानेश पर विपक्ष के संग्राम की 'शर्तें' लागू! | Congress
Sandeep Chaudhary: वोट चोरी पर बवाल...आयुक्तों के बाद जजों के सवाल! | EC | SIR | Gyanesh Kumar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आकाशवाणी भवन में 2 घंटे से डटे राहुल गांधी, बोले- 'हमें क्यों रोका, हम...'
आकाशवाणी भवन में 2 घंटे से डटे राहुल गांधी, बोले- हमें क्यों रोका?
इंडिया गठबंधन मार्च: RJD सांसद बोले- 'इस्तीफे से काम नहीं चलेगा, जब तक…'
इंडिया गठबंधन मार्च: RJD सांसद बोले- 'इस्तीफे से काम नहीं चलेगा, जब तक…'
CJP नेताओं को पुलिस ने भेजे नोटिस, अभिजीत दीपके बोले- 'आंदोलन में न जाने का दबाव...'
CJP नेताओं को पुलिस ने भेजे नोटिस, अभिजीत दीपके बोले- 'आंदोलन में न जाने का दबाव...'
हरमनप्रीत टॉप पर, धोनी-विराट और रोहित आसपास भी नहीं, ये लिस्ट कर देगी हैरान
हरमनप्रीत टॉप पर, धोनी-विराट और रोहित आसपास भी नहीं, ये लिस्ट कर देगी हैरान
अंजलि अरोड़ा की 'महाकाव्य' हुई फ्लॉप, प्रोड्यूसर ने लगाए रणबीर की 'रामायण' की टीम पर आरोप- ‘निगेटिव मार्केटिंग की’
'महाकाव्य' हुई फ्लॉप, प्रोड्यूसर ने लगाए रणबीर कपूर की फिल्म की टीम पर आरोप
CEC ऑफिस की दूरी-10 मिनट, 2.5 घंटे से डटे राहुल गांधी, अब आकाशवाणी में धरना
CEC ऑफिस की दूरी-10 मिनट, 2.5 घंटे से डटे राहुल गांधी, अब आकाशवाणी में धरना
'हमने किसी उद्योगपति या धनपति को...', अखिलेश का नाम लिए बिना अपर्णा यादव ने कसा तंज
'हमने किसी उद्योगपति या धनपति को...', अखिलेश का नाम लिए बिना अपर्णा यादव ने कसा तंज
Stress Incontinence: खांसते-छींकते ही पेशाब निकल जाती है, जानें किस बीमारी हैं पीड़ित?
खांसते-छींकते ही पेशाब निकल जाती है, जानें किस बीमारी हैं पीड़ित?
Embed widget