एक्सप्लोरर

कंगना रनौत का एक लाख का बिल बकाया, जानें किन लोगों को मिलती है बिजली के बिल में छूट

Discount On Electricity Bill: कंगना रनौत का दो महीने का बिजली का बिल बकाया है. चलिए इसी क्रम में जानते हैं कि आखिर देश में किसको बिजली के बिल में छूट मिलती है.

हाल ही में कंगना रनौत ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा था कि उनके मनाली वाले घर का बिजली का बिल एक लाख रुपये आया है, जबकि वो वहां पर रहती भी नहीं हैं. इस दौरान उन्होंने राज्य सरकार पर जमकर हमला बोला था. कंगना का दावा था कि यह एक महीने का बिल है. लेकिन एक्ट्रेस/पॉलिटीशियन के इस बयान पर बिजली बोर्ड ने स्पष्टीकरण जारी कर उनके दावे को झूठा और भ्रामक बताया था. बिजली बोर्ड ने कहा था कि कंगना रनौत के मनाली वाले घर का बिल 90,384 रुपये आया है और वह दो महीने का है. बोर्ड का कहना था कि उन्होंने समय पर बिल नहीं चुकाया है, इसीलिए दो महीने का बिल इतना आया है. 

इस बीच एक सवाल लोगों के जहन में है कि क्या सांसदों को बिजली के बिल के बिल में छूट दी जाती है. अगर ऐसा है तो सांसदों के साथ-साथ और किन लोगों को बिजली के बिल में छूट मिलती है. चलिए इस बारे में जानते हैं. 

दिल्ली में अभी भी फ्री मिल रही बिजली

बिजली आम जनता के की जिंदगी का एक अहम हिस्सा है. इसके बिना न तो दिन की शुरुआत होती है और न ही रातों को नींद आती है. घर के फंक्शन से लेकर त्योहार और हर चीज में बिजली बहुत जरूरी चीज है. क्योंकि आज के दौर में सभी कुछ तो इलेक्ट्रिक हो चुका है इसीलिए सारे उपकरण बिजली से ही चलते हैं. देश में कुछ ऐसे राज्य हैं जो कि कुछ मात्रा में फ्री बिजली देते हैं. जैसे कि दिल्ली में भाजपा की सरकार आने के बाद भी दिल्लीवासियों को 200 यूनिट फ्री बिजली मिलती है. 

सांसदों को हर साल इतनी बिजली फ्री

इसके अलावा भारत में सांसदों को हर साल 50 हजार यूनिट बिजली फ्री मिलती है. मतलब कि वे हर महीने 4166 रुपये यूनिट बिजली का बिल फ्री में जमा कर सकते हैं. अगर उत्तर प्रदेश में बिजली का रेट देखें तो यहां के शहरी इलाकों में 300 यूनिट से ऊपर बिजली का रेट 6.50 रुपये प्रति यूनिट है. इस लिहाज से देखा जाए तो सांसदों का हर महीने 27,079 रुपये का बिजली बिल माफ रहता है. 

शहीद जवान के परिवार को भी मिल सकता है लाभ

सांसदों के अलावा देश में शहीद जवानों के परिवारों को बिजली के बिल में छूट मिल सकती है. हालांकि यह राज्य सरकार और बिजली कंपनियों पर निर्भर करता है कि वे शहीद जवानों के परिवारों के लिए कितनी रियायत देती है. वे बिल में छूट, सरचार्ज में छूट देती हैं. इसके अलावा उनको अन्य लाभ भी मिल सकते हैं, जैसे कि मुफ्त बिजली या कनेक्शन के लिए कोई पैसे चार्ज न करना. इसके अलावा राज्यों के किसानों को भी बिजली के बिल में छूट मिलती है, लेकिन यह राज्य सरकारों पर निर्भर करता है. 

यह भी पढ़ें: भारत के पास कितनी सबमरीन स्वदेशी, जानें कितनी पनडुब्बियां दूसरे देशों से खरीदीं?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देश में कहां-कहां चल रहा जेन-जी और जेन-अल्फा का प्रदर्शन? देखें पूरा मैप
देश में कहां-कहां चल रहा जेन-जी और जेन-अल्फा का प्रदर्शन? देखें पूरा मैप
यूट्यूब पर बजा रहे राष्ट्रगीत तो कैसे पहचानें कौन-सा असली? जानें सबकुछ
यूट्यूब पर बजा रहे राष्ट्रगीत तो कैसे पहचानें कौन-सा असली? जानें सबकुछ
जानबूझकर गाए वंदे मातरम के दो पैरा, कितनी होगी सजा?
जानबूझकर गाए वंदे मातरम के दो पैरा, कितनी होगी सजा?
तमिलनाडु-कर्नाटक के बीच क्या है कावेरी जल विवाद, क्यों लड़ रहे दोनों राज्य?
तमिलनाडु-कर्नाटक के बीच क्या है कावेरी जल विवाद, क्यों लड़ रहे दोनों राज्य?

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Spider-Man Chased by Dogs: Spider Man की ड्रेस में पहुंचा शख्स, पीछे पड़ गए कुत्ते; वीडियो वायरल
Spider Man की ड्रेस में पहुंचा शख्स, पीछे पड़ गए कुत्ते; वीडियो वायरल
Embed widget