एक्सप्लोरर

Joshimath Sinking: क्या डूब जायेगा पूरा जोशीमठ? कहां-कहां है खतरा और कौन-सी जगह है सेफ

Uttrakhand Joshimath Sinking: जोशीमठ नगर पालिका परिषद में 9 वार्ड आते हैं. इसमें से 4 वार्ड सबसे ज्यादा खतरे में हैं. आइए जानते हैं जोशीमठ में यह धंसाव होने के पीछे क्या कारण हैं...

Joshimath Sinking Reason: उत्तराखंड के जोशीमठ शहर में हो रही घटनाओं की वजह से यह इन दिनों पूरी दुनिया में चर्चा का विषय है. उत्तराखंड के जोशीमठ में हालात हर पल बिगड़ते जा रहे हैं. सैकड़ों लोगों को अभी तक खतरनाक इमारतों से रेस्क्यू किया जा चुका है. अभी तक 700 से ज्यादा घरों में दरारें हैं और जमीन के धंसने की खबरें आ रही हैं. वहीं, 86 घरों को असुरक्षित चिह्नित किया गया है. इसके अलावा, 100 से ज्यादा परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया जा चुका है. जमीन, घर, दुकान और बाकी इमारतों में आई दरारों को देख 'जोशीमठ डूब रहा है', 'जोशीमठ धंस रहा है' जैसी बातें कही जा रही हैं. ऐसे में आइए जानते हैं कि जोशीमठ में वो कौन से इलाके हैं जहां सबसे ज्यादा खतरा है और इसका कारण क्या है...

वैज्ञानिकों का कहना है कि कई निर्माणाधीन प्रोजेक्ट और शहर में सीवर सिस्टम की कमी इसका बड़ा कारण है. इस बीच यह जानकारी भी सामने आई है कि पूरा जोशीमठ खतरे में नहीं है. भले ही थोड़ी-बहुत दरारें दिख रही हों लेकिन चार वॉर्ड को छोड़कर बाकी के इलाकों में फिलहाल खतरा नहीं है.

कौन-से इलाके सुरक्षित, कौन-से खतरनाक?
जोशीमठ नगर पालिका परिषद में 9 वार्ड आते हैं. इसमें से मारवाड़ी वॉर्ड, सुनील वॉर्ड (औली की तरफ जाने वाला रास्ता), मनोहर बाग वॉर्ड और सिंहधार वॉर्ड इन चार वार्डों को सबसे ज्यादा खतरा है.. इसके अलावा, मारवाड़ी वॉर्ड में जेपी पावर कॉलोनी की कुछ इमारतों में और जमीन पर दरारें आई हैं. कुछ इलाकों में ये दरारें बहुत कम हैं तो कहीं ये भयावह रूप ले चुकी हैं.

तपोवन टनल से हो रहा नुकसान?
जोशीमठ बचाओ संघर्ष समिति से जुड़े वैज्ञानिक धंसाव का कारण एनटीपीसी की 520 मेगावाट तपोवन-विष्णुगाद परियोजना को बताते हैं. इस परियोजना की टनल जोशीमठ के नीचे से ही होकर बन रही है. जोशीमठ की भौगोलिक स्थिति को देखें तो यह पूरा इलाका पहाड़ पर बसा हुआ है. वैज्ञानिकों का कहना है कि इस टनल को बनाने में भू जल स्रोत छेड़े गए हैं, जिससे पानी का अंदरूनी रिसाव होने लगा है और पहाड़ बैठ रहा है.

वैज्ञानिकों ने क्या कहा?
सबसे ज्यादा प्रभावित इलाके नदी के करीब हैं. इसी क्षेत्र में अलकनंदा और धौलीगंगा का संगम भी होता है. यहीं से ये नदियां बद्रीनाथ के लिए मुड़ती हैं. स्थिनीय लोगों को शक है कि पिछले साल आई बाढ़ की वजह से भी इस तरह की घटनाएं हो सकती हैं. वहीं, IIT रुड़की के वैज्ञानिकों का कहना है कि जोशीमठ में सीवर सिस्टम नहीं है और सारा पानी पहाड़ में जाता है. यह भी पहाड़ के बैठने की एक वजह हो सकती है.

मजबूत नहीं है जोशीमठ का पहाड़
वाडिया इंस्टिट्यूट ऑफ हिमालयन जियोलॉजी और IIT रुड़की के वैज्ञानिकों का मानना है कि अलकनंदा और धौलीगंगा नदियों की तेज धार जोशीमठ के नीचे पहाड़ी में कटाव कर रही हैं. यह कटाव आसानी से इसलिए भी हो रहा है, क्योंकि जोशीमठ का पहाड़ पहले कभी ग्लेशियर रहा और फिर बर्फ खत्म होने के कारण बची मिट्टी-कंकड़ का ढेर है और मजबूत नहीं है.

यह भी पढ़ें -

पाकिस्तान से अपने देश में आती हैं ये चीजें, जिन्हें आप खाते हैं और इस्तेमाल करते हैं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अंकिता भंडारी केस में क्यों उछला दुष्यंत गौतम का नाम, गवर्नर बनने का विरोध क्यों?
अंकिता भंडारी केस में क्यों उछला दुष्यंत गौतम का नाम, गवर्नर बनने का विरोध क्यों?
जल्लाद का काम कौन करेगा और कौन नहीं, कैसे होता है तय?
जल्लाद का काम कौन करेगा और कौन नहीं, कैसे होता है तय?
कम से कम कितने दिन की होती है ज्यूडिशियल कस्टडी? जानें नियम
कम से कम कितने दिन की होती है ज्यूडिशियल कस्टडी? जानें नियम
इस देश में नहीं है एक भी अस्पताल, इलाज के लिए विदेश जाते हैं लोग
इस देश में नहीं है एक भी अस्पताल, इलाज के लिए विदेश जाते हैं लोग

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अब SSR: EC ने मानी राहुल गांधी की बात? बदल दिए नियम, कांग्रेस बोली- 'इससे गुनाह...'
अब SSR: EC ने मानी राहुल गांधी की बात? बदल दिए नियम, कांग्रेस बोली- 'इससे गुनाह...'
BJP का गठबंधन कमजोर करने में जुटे राजभर? सहयोगी पार्टी के कई नेताओं को कराया शामिल
BJP का गठबंधन कमजोर करने में जुटे राजभर? सहयोगी पार्टी के कई नेताओं को कराया शामिल
Lehra Do Tiranga March Live: AISF और AIYF का तिरंगा मार्च दोपहर 1 बजे, CJP 5 बजे करेगी प्रोटेस्ट
Live: AISF और AIYF का तिरंगा मार्च दोपहर 1 बजे, CJP 5 बजे करेगी प्रोटेस्ट
सिर्फ वनडे खेलने के लिए BCCI से कितना पैसा लेते हैं रोहित और विराट?
सिर्फ वनडे खेलने के लिए BCCI से कितना पैसा लेते हैं रोहित और विराट?
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
पंजाब में एक और हत्या! नशा बेचने से रोकने पर हमला, बिक्रमजीत सिंह की मौत
पंजाब में एक और हत्या! नशा बेचने से रोकने पर हमला, बिक्रमजीत सिंह की मौत
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
स्टोन-पेपर-सिजर में छोटी बच्ची से बार-बार हारा आर्मी वाला, वीडियो वायरल
स्टोन-पेपर-सिजर में छोटी बच्ची से बार-बार हारा आर्मी वाला, वीडियो वायरल
Embed widget