एक्सप्लोरर

कई सालों से लद्दाख में नहीं हुआ एक भी आतंकी हमला, जम्मू-कश्मीर के ऐसे हैं हालात?

Terrorist Attack in Kashmir: जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में आर्टिकल 370 हटने के बाद 2019 से 2023 तक भी आतंकी घटना नहीं हुई है.

अक्सर जम्मू-कश्मीर आतंकी घटनाओं की वजह से चर्चा में रहता है. मगर आर्टिकल 370 हटने के बाद दावा किया गया था कि इससे घाटी की स्थिति में सुधार होगा. ऐसे में सवाल है कि आखिर साल 2019 के बाद से जम्मू-कश्मीर और लद्दाख की स्थिति में कितना बदलाव हुआ है और पिछले पांच साल में घाटी में कितनी आतंकी घटनाएं को अंजाम दिया गया है. 

बता दें कि साल 2019 में जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 को हटा लिया गया था और गृह मंत्रालय का डेटा बताता है कि 2019 से 2023 तक लद्दाख में एक भी आतंकी घटना नहीं हुई है. तो जानते हैं कि 2019 से 2023 तक जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में कितनी आतंकी घटनाएं हुई हैं. 

लद्दाख में क्या है स्थिति?

राज्यसभा में मल्लिकार्जुन खरगे के सवाल पर गृह मंत्रालय की ओर से जवाब दिया गया. गृह मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, साल 2019 से 2023 तक केंद्रीय शासित प्रदेश लद्दाख में कोई भी आतंकी घटना दर्ज नहीं की गई है. बता दें कि साल 2019 में ही केंद्र सरकार ने जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 के प्रभाव को खत्म कर दिया था. साथ ही राज्य को 2 हिस्सों जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में बांट दिया था और दोनों को केंद्र शासित प्रदेश बना दिया था.


कई सालों से लद्दाख में नहीं हुआ एक भी आतंकी हमला, जम्मू-कश्मीर के ऐसे हैं हालात?

जम्मू कश्मीर में क्या है स्थिति?

जम्मू कश्मीर में 2019 के बाद से कई आतंकी घटनाओं को अंजाम दिया गया है. 

- गृह मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, जम्मू-कश्मीर में साल 2019 में 153, 2020 में 126, 2021 में 129, 2022 में 125 और साल 2023 में 46 आतंकी गतिविधियां हुई हैं. 

- इन आतंकी घटनाओं में साल 2019 में 44, 2020 में 38,  2021 में 41, 2022 में 31 और साल 2023 में 14 आम नागरिकों की मौत हुई है. 

- इसके अलावा इन आतंकी घटनाओं में साल 2019 में 80, 2020 में 63,  2021 में 42, 2022 में 32 और साल 2023 में 30 सुरक्षाकर्मी मारे गए. 

- अगर आतंकियों की बात करें तो इन घटनाओं में साल 2019 में 157, 2020 में 221,  2021 में 180, 2022 में 187 और साल 2023 में 73 आतंकी ढेर किए गए हैं. 

ये भी पढ़ें- आजादी से पहले भारत और पाकिस्तान एक ही थे, फिर वहां की इतिहास की किताबों में क्या लिखा है?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

DNPA ACT: क्या है नया डेटा प्रोटेक्शन कानून, इससे कौन-से नियम होंगे लागू?
क्या है नया डेटा प्रोटेक्शन कानून, इससे कौन-से नियम होंगे लागू?
Dubai luxury Property: दुबई में कैसे खरीद सकते हैं घर, कितने रुपये करने पड़ते हैं इनवेस्ट?
दुबई में कैसे खरीद सकते हैं घर, कितने रुपये करने पड़ते हैं इनवेस्ट?
Karwa Chauth 2026: देश के किस शहर में सबसे पहले दिखता है करवाचौथ का चांद? जानें टाइमिंग
देश के किस शहर में सबसे पहले दिखता है करवाचौथ का चांद? जानें टाइमिंग
गुजरात में ही क्यों बंद है गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, क्या है वहां से कनेक्शन?
गुजरात में ही क्यों बंद है गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, क्या है वहां से कनेक्शन?

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा
यूपी विधान परिषद में बढ़ी सपा की ताकत! LoP का पद भी बचा, अब क्या है रणनीति?
यूपी विधान परिषद में बढ़ी सपा की ताकत! LoP का पद भी बचा, अब क्या है रणनीति?
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा क्लैश, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी रणबीर कपूर की 'रामायण'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर महाटक्कर, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी 'रामायण'
कुमार संगाकारा के परिवार के साथ बदसलूकी, दिग्गज ने लगाए गंभीर आरोप
कुमार संगाकारा के परिवार के साथ बदसलूकी, दिग्गज ने लगाए गंभीर आरोप
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
JDU में कलह! जीत के बाद नीरज कुमार बोले- 'ललन सिंह का आशीर्वाद लेने नहीं जाएंगे'
JDU में कलह! जीत के बाद नीरज कुमार बोले- 'ललन सिंह का आशीर्वाद लेने नहीं जाएंगे'
Luxury Dining Table: घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
Embed widget