एक्सप्लोरर

आर्टिकल 370 हटने के बाद बिजनेस के मामले में कितना बदल गया कश्मीर? अरबों में पहुंच गया है डेटा

Kashmir After 370 Removal: जम्मू कश्मीर में आर्टिकल 370 हटने के बाद अब परिस्थितियां पहले से बदल रही है. तो जानते हैं बिजनेस के मामले में कश्मीर कितना बदला है.

साल 2019 में जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 को हटा लिया गया था. इसके बाद से कश्मीर के स्टेट स्टेट्स के साथ काफी कुछ बदल गया है. अब जम्मू-कश्मीर, लद्दाख क्षेत्र में निवेश भी बढ़ने लगा है. आर्टिकल 370 हटने के बाद 5 साल बाद घाटी की स्थिति का काफी आंकलन किया जाता है. जैसे पांच साल में आतंकी घटनाओं की क्या स्थिति रही और निवेश के मामले में कश्मीर ने कितनी तरक्की की. ऐसे में आज हम आपको बिजनेस के नजरिए से बताते हैं कि आखिर जम्मू-कश्मीर में पिछले 3 साल में कितना बदलाव हुआ है?

बता दें कि सरकार ने पिछले कुछ सालों में निवेश को बढ़ावा देने के लिए कई नीतियां लागू की है. इन नीतियों की वजह से घाटी में होने वाले निवेश में काफी बदलाव हुआ है. तो हर साल के हिसाब से जानते हैं कि निवेश में कितना बदलाव हुआ है... 

कितना हुआ है निवेश?

गृह मंत्रालय की ओर से राज्यसभा में निवेश की जानकारी दी गई है. गृह मंत्रालय की जानकारी के अनुसार साल 2019-20 में जम्मू-कश्मीर में 296.64 करोड़ रुपये, साल 2020-21 में 412.74 करोड़ रुपये, साल 2021-22 में 376.76 करोड़ रुपये,  साल 2022-23 में 2153.45 करोड़ रुपये और साल 2023-24 में 2417.19 करोड़ रुपये का निवेश किया गया है. ऐसे में अगर 2019 से 2023 की तुलना की जाए तो ये निवेश करीब 10 गुना बढ़ गया है, जो निवेश 296 करोड़ था वो 2417 करोड़ हो गया है. 

कौन-कौनसी नीतियां लागू हुईं?

वहीं, अगर सरकार की नीतियों की बात करें तो जम्मू और कश्मीर औद्योगिक नीति, 2021-30, जम्मू और कश्मीर औद्योगिक भूमि आवंटन नीति, 2021-30, जम्मू और कश्मीर निजी औद्योगिक संपदा विकास नीति, 2021-30, जम्मू और कश्मीर में औद्योगिक क्षेत्र में विदेशी निवेश को बढ़ावा देने की नीति, 2022, जम्मू और कश्मीर सिंगल विंडो नियम 2021, टर्नओवर प्रोत्साहन योजना, 2021 जैसी 12 योजनाओं की शुरुआत हुई है. 

आतंक की क्या है स्थिति?

आतंकी मामलों को देखें तो साल 2019 से 2023 तक केंद्रीय शासित प्रदेश लद्दाख में कोई भी आतंकी घटना दर्ज नहीं की गई है. वहीं, जम्मू-कश्मीर में साल 2019 में 153, 2020 में 126, 2021 में 129, 2022 में 125 और साल 2023 में 46 आतंकी गतिविधियां हुई हैं.  

गौरतलब है कि साल 2019 में ही जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 के प्रभाव को खत्म कर दिया था और राज्य को 2 हिस्सों जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में बांट दिया था. इसके साथ ही दोनों को केंद्र शासित प्रदेश बना दिया था.

ये भी पढ़ें- कई सालों से लद्दाख में नहीं हुआ एक भी आतंकी हमला, जम्मू-कश्मीर के ऐसे हैं हालात?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या-क्या काम करने पर सदन से निकाले जा सकते हैं विधायक? देखें पूरी लिस्ट
क्या-क्या काम करने पर सदन से निकाले जा सकते हैं विधायक? देखें पूरी लिस्ट
पान मसाले को कितना खतरनाक बना देता है प्लास्टिक पैक? जानें हर डिटेल
पान मसाले को कितना खतरनाक बना देता है प्लास्टिक पैक? जानें हर डिटेल
ED खुद जांच शुरू कर देती है, लेकिन CBI को सिफारिश की जरूरत क्यों पड़ती है?
ED खुद जांच शुरू कर देती है, लेकिन CBI को सिफारिश की जरूरत क्यों पड़ती है?
Air India Pilot Marijuana Drug Case : प्लेन उड़ाने से पहले पायलट के कौन-से होते हैं टेस्ट, क्यों नहीं पता चला गांजा?
प्लेन उड़ाने से पहले पायलट के कौन-से होते हैं टेस्ट, क्यों नहीं पता चला गांजा?

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget