एक्सप्लोरर

Temperature: 47 डिग्री तो पहुंचने वाला है, जब 50 डिग्री हो जाएगा तापमान तो कैसा मंजर होगा?

देशभर में भीषण गर्मी पड़ रही है. कई राज्यों में स्थिति तो ये है कि तापमान 45 से 47 डिग्री तक पहुंच रहा है. लेकिन आपने सोचा है कि अगर तापमान 50 डिग्री तक पहुंच जाएगा, तो हालात क्या होगा?

राजधानी दिल्ली समेत पूरे भारत में भीषण गर्मी पड़ रही है. इतना ही नहीं कुछ राज्यों का तापमान तो 45 से 47 डिग्री तक पहुंच रहा है. लेकिन क्या आप कभी सोचते हैं कि अगर इन राज्यों का तापमान 50 डिग्री तक पहुंच जाएगा, तो फिर क्या होगा? आज हम आपको बताएंगे कि तापमान बढ़ने के साथ इंसानों को क्या-क्या दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है.

भीषण गर्मी

राजधानी दिल्ली, उत्तर प्रदेश, गुजरात, राजस्थान इन राज्यों में तापमान 44 डिग्री से 47,48 डिग्री के बीच पहुंच रहा है. क्‍या आपने कभी सोचा है कि इंसान ज्‍यादा से ज्‍यादा कितना तापमान बर्दाश्‍त कर सकता है. वहीं शरीर खुद को भीषण गर्मी से ठंडा रखने के लिए क्‍या करता है.

कितना तापमान सहन

वैज्ञानिकों के मुताबिक इंसानी शरीर का सामान्‍य तापमान 98.6 डिग्री फारेनहाइट होता है. ये बाहरी तापमान के 37 डिग्री सेल्सियस के बराबर होता है. विज्ञान के मुताबिक इंसान अधिकतम तापमान 42.3 डिग्री सेल्सियस तक आसानी से सह लेता है. कुछ अध्‍ययनों के मुताबिक इंसान गर्म रक्‍त वाला स्‍तनधारी जीव है. इंसान एक खास तंत्र ‘होमियोस्‍टैसिस’ से संरक्षित रहता है. 
लंदन स्‍कूल ऑफ हाइजीन की रिपोर्ट के मुताबिक ब्रिटेन में 2050 तक गर्मी से होने वाली मौतों में 257 फीसदी की बढ़ोतरी होगी. वैज्ञानिकों के मुताबिक इंसानी शरीर 35 से 37 डिग्री तक का अधिकतम तापमान बिना दिक्‍कत के बर्दाश्‍त कर लेता है. वहीं  तापमान 40 डिग्री से ज्‍यादा होने लगता है, तो इंसानों को परेशानी होने लगती है.

 अध्‍ययनों के मुताबिक इंसानों के लिए 50 डिग्री का अधिकतम तापमान बर्दाश्‍त करना मुश्किल हो जाता है.वहीं इससे ज्‍यादा तापमान सामान्य व्‍यक्ति के लिए जिंदगी का जोखिम पैदा कर देता है. मेडिकल जर्नल लैंसेट की रिपोर्ट के मुताबिक 2000-04 और 2017-21 के बीच 8 साल के दौरान भारत में भीषण गर्मी का प्रकोप था. इस दौरान भारत में गर्मी से मौत के मामलों में 55 फीसदी बढ़ोतरी दर्ज की गई थी.

गर्मी से हो सकती मौत

बता दें कि गर्मी अधिक बढ़ने से इंसान की मौत हो सकती है. इंसानी शरीर पर बढ़ते तापमान के असर के बारे में बात करते हुए डॉक्टर और शोधकर्ता अक्सर ‘हीट स्ट्रेस’ शब्द का इस्तेमाल करते हैं. वातावरण और शारीरिक स्थितियों पर निर्भर करता है कि शरीर अपने कोर तापमान को बनाए रखने की कोशिश किस हद तक कर पाता है. स्‍वास्‍थ्‍य विशेषज्ञों का कहना है कि अगर पारा 45 डिग्री हो तो बेहोशी, चक्कर या घबराहट जैसी शिकायतों के चलते ब्लड प्रेशर कम होना आम शिकायतें हैं. वहीं अगर आप 48 से 50 डिग्री या उससे ज्‍यादा तापमान में बहुत देर रह जाते हैं तो मांसपेशियां पूरी तरह जवाब दे सकती हैं. इससे इंसान की मौत भी हो सकती है. 

पानी पीना सबसे जरूरी

बता दें कि गर्मी के दिनों में जमकर दिनभर में 5,6 लीटर पानी पीना बहुत जरूरी होता है. क्योंकि शरीर को ठंडक पहुंचाने के लिए शरीर में पानी का होना बहुत जरूरी होता है. अगर शरीर में पानी नहीं होगा तो पसीना नहीं बनेगा और शरीर जल्दी थक जाएगा. 

ये भी पढ़ें: कोल्ड स्टोर के बारे में सुना तो बहुत होगा, जानिए इसमें फल-सब्जियां क्यों नहीं होते हैं खराब

गिरिजांश गोपालन को मीडिया इंडस्ट्री में चार साल से ज्यादा का अनुभव है. फिलहाल वह डिजिटल में सक्रिय हैं, लेकिन इनके पास प्रिंट मीडिया में भी काम करने का तजुर्बा है. दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद गिरिजांश ने नवभारत टाइम्स अखबार से पत्रकारिता की शुरुआत की. उन्हें घूमना बेहद पसंद है. पहाड़ों पर चढ़ना, कैंपिंग-हाइकिंग करना और नई जगहों को एक्सप्लोर करना उनकी हॉबी में शुमार है। यही कारण है कि वह तीन साल से पहाड़ों में ज्यादा वक्त बिता रहे हैं. अपने अनुभव और दुनियाभर की खूबसूरत जगहों को अपने लेखन-फोटो के जरिए सोशल मीडिया के रास्ते लोगों तक पहुंचाते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूरा क्यों नहीं गाया जाता था वंदे मातरम, किसने हटाए थे बाकी अंतरे?
पूरा क्यों नहीं गाया जाता था वंदे मातरम, किसने हटाए थे बाकी अंतरे?
CM विजय की मां पर बीजेपी चीफ की आपत्तिजनक टिप्पणी, कितनी हो सकती है सजा?
CM विजय की मां पर बीजेपी चीफ की आपत्तिजनक टिप्पणी, कितनी हो सकती है सजा?
क्या अब पूरा गाना होगा वंदे मातरम, दो अंतरे गाने पर हो जाएगी जेल?
क्या अब पूरा गाना होगा वंदे मातरम, दो अंतरे गाने पर हो जाएगी जेल?
Moon Land: चांद पर जमीन किसकी, क्या कोई देश वहां अपना इलाका बना सकता है?
चांद पर जमीन किसकी, क्या कोई देश वहां अपना इलाका बना सकता है?

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
बारिश के कारण रद्द हुआ पहला टेस्ट, तो बिगड़ जाएगा WTC फाइनल का पूरा समीकरण!
बारिश के कारण रद्द हुआ पहला टेस्ट, तो बिगड़ जाएगा WTC फाइनल का पूरा समीकरण!
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
How To Get Rid Of Ants In Kitchen: चीनी के डिब्बे में घुस जाती हैं चींटियां? इस आसान हैक से भगाएं
चीनी के डिब्बे में घुस जाती हैं चींटियां? इस आसान हैक से भगाएं
Indicator Rules: इंडिकेटर नहीं, हाथ के इशारा से मोड़ते हैं बाइक? ये कितना बड़ा अपराध
इंडिकेटर नहीं, हाथ के इशारा से मोड़ते हैं बाइक? ये कितना बड़ा अपराध
Embed widget