एक्सप्लोरर

कोल्ड स्टोर के बारे में सुना तो बहुत होगा, जानिए इसमें फल-सब्जियां क्यों नहीं होते हैं खराब

आज के वक्त अधिकांश फलों और सब्जियों को कोल्ड स्टोर में रखा जाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि कोल्ड स्टोर में कितने दिनों तक फल और सब्जियों को रखा जा सकता है? क्या सभी फलों के लिए समय सीमा तय है?

देशभर के अधिकांश शहरों में कोल्ड स्टोरेज बन चुका है. कोल्ड स्टोर में फल,सब्जियां सालों साल रखने से आपूर्ति की दिक्कत नहीं आती है. इतना ही नहीं फल और सब्जियां इससे खराब भी नहीं होते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि कोल्ड स्टोर में फल सब्जियां खराब क्यों नहीं होते हैं? आज हम आपको बताएंगे कि  कोल्ड स्टोर में कोई भी फल और सब्जी कितने दिनों तक रखा जा सकता है. 

कोल्ड स्टोर

आज के वक्त सब्जियों से लेकर फलों तक को कोल्ड स्टोर में रखा जाता है. इससे एक फायदा ये होता है कि उन फलों और सब्जियों का सीजन नहीं होने के बावजूद बाजार में वो बिकते हैं. दूसरा फायदा ये है कि वो खराब होकर फेंके नहीं जाते हैं. आसान भाषा में ऐसे समझिए कि तीन महीना टमाटर का सीजन है. लेकिन इस साल टमाटर की पैदावार बहुत अच्छी हुई है. तीन महीने में जितना लोग खाएंगे, उससे बहुत अधिक टमाटर हुआ है. अब कंपनी टमाटर खरीदकर कोल्ड स्टोर में रख देती है, जिससे खराब होने वाले टमाटर सुरक्षित हो गए हैं. वहीं साल भर बाजार में टमाटर बिकेंगे. 

कोल्ड स्टोर की समय सीमा

बता दें कि हर चीज की एक समय सीमा होती है. ऐसे ही कोल्ड स्टोर में रखे जाने वाले सब्जियों और फलों की भी एक समय सीमा होती है. ऐसा नहीं है कि कोल्ड स्टोर में भी फल और सब्जियां सालों साल तक रखे जा सकते हैं. जानकारी के मुताबिक अधिकांश फलों और सब्जियों की समय सीमा 1 साल तक होती है. 1 साल के बाद कोल्ड स्टोर में भी ये खराब हो सकते हैं. 

दरअसल सभी फलों और सब्जियों के भंडारण के लिए अलग-अलग समय तय है. अधिकांश फलों और सब्जियों का भंडारण एक महीने से लेकर 12 महीने तक हो सकता है. हालांकि कुछ सब्जी या फल पेड़ पर पकने के बाद ही तोड़े जाते हैं, वहीं कुछ को पकने से पहले ही तोड़ लिया जाता है. इस कारण भी उनके उपयोग के लिए लंबा समय मिल जाता है. 

स्टोर करने का तरीका भी अलग

अधिकांश लोग सोचते हैं कि कोल्ड स्टोरेज में कुछ भी रखने पर वो लंबे समय तक चलेगा. लेकिन ऐसा नहीं होता है. दरअसल सभी फलों, सब्जियों को स्टोर करने का तरीका अलग-अलग होता है. जैसे टमाटर, केले, सेब नाशपाती जैसे फल पेड़ से अलग होने के बाद भी पकते रहते हैं. इसलिए इनके भंडारण तरीका अलग होता है. वहीं टमाटर के मुकाबले सेब को ज्यादा दिनों तक कोल्ड स्टोरेज में रखा जा सकता है. वहीं केले को हवा की जरूरत होती है, नहीं तो जल्दी खराब या पकने की संभावन होती है. वहीं खीरा या ककड़ी, अन्ननास, अंगूर आदि पौधे पर ही पकते हैं और उन्हें पकने के दौरान खास अवस्था में पहुंचने के बाद ही तोड़ लिया जाता है. ऐसे फलों की भंडारण अवधि ज्यादा नहीं हो पाती है.

ये भी पढ़ें: Ice Breaker Ship: एक ऐसा जहाज जो बर्फ में बनाता है दूसरे शिपों के लिए रास्ता, जानिए कैसे करता है ये काम
 

गिरिजांश गोपालन को मीडिया इंडस्ट्री में चार साल से ज्यादा का अनुभव है. फिलहाल वह डिजिटल में सक्रिय हैं, लेकिन इनके पास प्रिंट मीडिया में भी काम करने का तजुर्बा है. दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद गिरिजांश ने नवभारत टाइम्स अखबार से पत्रकारिता की शुरुआत की. उन्हें घूमना बेहद पसंद है. पहाड़ों पर चढ़ना, कैंपिंग-हाइकिंग करना और नई जगहों को एक्सप्लोर करना उनकी हॉबी में शुमार है। यही कारण है कि वह तीन साल से पहाड़ों में ज्यादा वक्त बिता रहे हैं. अपने अनुभव और दुनियाभर की खूबसूरत जगहों को अपने लेखन-फोटो के जरिए सोशल मीडिया के रास्ते लोगों तक पहुंचाते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मोर को कौन-सा दाना खिलाना सही? वरना खराब हो जाएगा पेट
मोर को कौन-सा दाना खिलाना सही? वरना खराब हो जाएगा पेट
खेत में दिखे यह सांप तो न करें अजगर समझने की गलती, चली जाएगी जान
खेत में दिखे यह सांप तो न करें अजगर समझने की गलती, चली जाएगी जान
Hindu Cerematorium In Pakistan: लाहौर में कैसे होता है हिंदुओं का दाह संस्कार, क्या वहां इसकी नहीं है इजाजत?
लाहौर में कैसे होता है हिंदुओं का दाह संस्कार, क्या वहां इसकी नहीं है इजाजत?
क्या काम करते हैं हाजी मस्तान के बच्चे, क्या वे भी हैं क्रिमिनल?
क्या काम करते हैं हाजी मस्तान के बच्चे, क्या वे भी हैं क्रिमिनल?

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget