एक्सप्लोरर

बंकर में छिपे दुश्मन को कैसे मौत के घाट उतार देता है इजरायल, बेहद खतरनाक है तरीका

Israel Bunker Busters Bombs: इजरायल ने हिजबुल्ला कमांडर नसरल्लाह को सीक्रेट बंकर के अंदर मारा था. इजराइल किस तरह बंकर में छपे अपने दुश्मन को निपटाता है.  चलिए आपको बताते हैं इस बारे में.

Israel Bunker Busters Bombs: इजरायल और ईरान के बीच एक लंबे अरसे से युद्ध का माहौल बना हुआ है. दोनों ही देश एक दूसरे पर हमला करने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं. इजरायल ने लेबनान में पेजर अटैक करने के बाद हिजबुल्ला के लीडर नसरुल्ला को मौत की घाट उतार दिया. उसके बाद ईरान ने जवाबी कार्रवाई करते हुए इजरायल पर तकरीबन 200 रॉकेट दाग दिए. और अब अंदेशा है कि इजरायल फिर से ईरान पर एक बड़ा हमला कर सकता है. 

आज हम आपको इजरायल हमला करेगा तो किस तरह करेगा इस बारे में नहीं बताएंगे. बल्कि इजरायल ने किस तरह नसरुल्ला का खत्मा किया. इस बारे में बताएंगे. हिजबुल्ला का कमांडर नसरुल्लाह जमीन के नीचे बन बंकर में छुपा हुआ था फिर कैसे इजरायल के लेपेटे में आ गया.  इजराइल किस तरह बंकर में छपे अपने दुश्मन को निपटाता है.  चलिए आपको बताते हैं इस बारे में.

बंकर बस्टर बम से करता है खात्मा

इजरायल ने  हिज्बुल्लाह की कमांडर नसरल्लाह पर 27 सितंबर को हमला किया था. तब नसरल्लाह लेबनान की राजधानी बेरूत के एक सीक्रेट बंकर में छुपा हुआ था. यह बंकर अपने आप में काफी सुरक्षित माने जाते हैं क्योंकि यह जमीन के नीचे होते हैं. लेकिन फिर भी इजरायल ने बंकर में छिपे अपने कट्टर दुश्मन नसरल्लाह का खात्मा कर दिया.

इसके लिए इजरायल ने बंकर बस्टर बम का इस्तेमाल किया था. जिस इमारत में हसन नसरल्लाह छिपा हुआ था. इजरायल ने वहां तकरीबन 80-85 बंकर बस्टर बम गिराए. इन बमों ने जमीन के नीचे जाकर के धमाका किया. और जिसमें हिज्बुल्लाह का कमांडर नसरल्लाह मारा गया. यह बनाकर बम काफी खतरनाक होते हैं यह कंक्रीट और स्टील की मोटी दीवारों को भी तोड़ देते हैं. 

यह भी पढे़ं: इजरायल के मुकाबले भारत की सेना कितनी ताकतवर? युद्ध हुआ तो कौन मारेगा बाजी

कैसे काम करते हैं बंकर बस्टर बम?

बंकर बस्टर बम काफी खतरनाक और काफी ताकतवर होते हैं. यह जमीन के अंदर बड़ी तेजी से चले जाते हैं और अंदर पहुंचने के बाद बड़ा विस्फोट करते हैं. यानी पहले यह जमीन के अंदर जाते हैं और फिर अंदर जाकर फटते हैं. फिर चाहे जमीन की नींव कंक्रीट से बनी हो या स्टील से यह बम बंकर और सुरंग तक को उड़ा सकते हैं. 

इन बमों की नोक एक अलग तरह से होती है. यह अपने वजन और ग्रेविटी की वजह से तेज स्पीड से जमीन के अंदर जाते हैं. इन बमों में दो चार्ज होते हैं पहला टारगेट पर छेद करता है तो दूसरा उसमें घुसकर अंदर जाकर विस्फोट करता है. 

यह भी पढे़ं: काला जादू सच में ले रहा है आपकी जान, NCRB के आंकड़े डराने वाले हैं

अमेरिका से मिले हैं यह खास बम

इस बम का नाम है जीबीयू-72 (GBU-72). इन बमों को अमेरिका बनाता है. यह बम खास तौर पर बंनकर और सुरंग को उड़ाने के लिए बनाए जाते हैं. इजरायल ने अमेरिका से इन बमों की मांग की थी. जीबीयू-72 बम सामान्य जमीन के भीतर 100 फीट अंदर तक गड्ढा कर सकते हैं. तो वही कंक्रीट की फर्श पर 20 फीट तक गहरा गड्ढा कर सकते हैं. पहले यह बम गड्ढा करता है फिर अंदर जाकर फटता है. इसके बाद इसे एक काफी तेज शाॅकवेव निकलती है. आसपास जिससे बहुत नुकसान होता है. 

यह भी पढे़ं: बिहार के मिथिलेश ने पहनी IPS की ड्रेस, जानें इस वर्दी को खरीदने के क्या होते हैं नियम?

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दुनिया की सबसे नशीली शराब कौन सी, उसमें कितने % होता है अल्कोहल?
दुनिया की सबसे नशीली शराब कौन सी, उसमें कितने % होता है अल्कोहल?
क्या है ताजीर, जिसके तहत दोषियों को सजा सुनाता है सऊदी?
क्या है ताजीर, जिसके तहत दोषियों को सजा सुनाता है सऊदी?
भारत में सबसे पहला नोट कब छपा था, जानें कितने की थी यह करेंसी?
भारत में सबसे पहला नोट कब छपा था, जानें कितने की थी यह करेंसी?
कहां से आया रिजीम चेंज शब्द, जानें किस देश से हुई शुरुआत?
कहां से आया रिजीम चेंज शब्द, जानें किस देश से हुई शुरुआत?

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
'हमारे पास पहले से 2 ओपनर हैं...', श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी से बातचीत पर किया खुलासा
'हमारे पास पहले से 2 ओपनर हैं', श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी से बातचीत पर किया खुलासा
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
एनिमी के गाने पर थिरकी हसीना, मूव्स देख डोला यूजर्स का दिल
एनिमी के गाने पर थिरकी हसीना, मूव्स देख डोला यूजर्स का दिल
Plastic Bucket Cleaning Tips: गंदी और चिपचिपी हो गई है बाल्टी? 2 मिनट में ऐसे चमकाएं
गंदी और चिपचिपी हो गई है बाल्टी? 2 मिनट में ऐसे चमकाएं
Embed widget