एक्सप्लोरर

किसी भी हमले से बचने के लिए इजरायल के पास है ये सुरक्षा कवच, क्या परमाणु बम से भी नहीं खतरा?

Israel Iran War: दुनिया के बाकी तमाम एयर डिफेंस सिस्टम की तरह आयरन डोम भी हवा में दुश्मन की मिसाइलों या फिर फाइटर प्लेन को खत्म करने के लिए बनाया गया है.

Israel Iran War: इजरायल का अपने पड़ोसी देशों के साथ झगड़ा खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है, अब एक बार फिर इजरायल ने ईरान पर बड़ा हमला किया है. बताया जा रहा है कि इस हमले में इजरायल ने ईरान के परमाणु ठिकानों को निशाना बनाया है, जिसमें काफी ज्यादा नुकसान भी हुआ है. अब ईरान की सेना ने इस हमले का बदला लेने का ऐलान कर दिया है, जिससे एक बार फिर बड़े युद्ध की आहट सुनाई देने लगी है. हालांकि इजरायल को मात दे पाना काफी मुश्किल है और उसके पास एक खास सुरक्षा कवच है, जिससे वो हर बार हमले से बच जाता है. यहां तक कि इजरायल परमाणु हमले से भी बच सकता है. 

बेहद सुरक्षित है इजरायल की सीमा
इजरायल ने अपनी सीमा पर ऐसा एयर डिफेंस सिस्टम तैनात किया है, जिसे भेद पाना बेहद मुश्किल है. ये हजारों मिसाइलों को हवा में ही मार गिराने की क्षमता रखता है. इस सिस्टम का नाम आयरन डोम एंटी मिसाइल डिफेंस सिस्टम है, जिसका जिक्र आपने कई बार सुना होगा. इजरायल का कहना है कि ये डिफेंस सिस्टम 90 फीसदी मामलों में कारगर साबित होती है. 

लाखों डॉलर खर्च करके बनाया कवच
इजरायल को पता है कि वो चारों तरफ से दुश्मनों से घिरा हुआ है, यही वजह है कि उसने अपने बचाव के लिए खास हथियार और डिफेंस सिस्टम तैयार किया. इसे बनाने के लिए इजरायल ने लाखों डॉलर खर्च कर दिए, लेकिन आज इसी की बदौलत वो दुश्मन के हर हमले से बच जाता है. हर एक इंटरसेप्टर मिसाइल की कीमत करीब 1.5 लाख डॉलर के करीब बताई गई है. 

कैसे काम करता है आयरन डोम?
दुनिया के बाकी तमाम एयर डिफेंस सिस्टम की तरह आयरन डोम भी हवा में दुश्मन की मिसाइलों या फिर फाइटर प्लेन को खत्म करने के लिए बनाया गया है. ये सिस्टम खुद ही पता लगा लेता है कि कौन से मिसाइल रिहायशी इलाकों में गिरने वाले हैं, बाकी जिन मिसाइलों से नुकसान नहीं होता है ये उन्हें हिट नहीं करता है. यही इसकी खासियत है और इससे पैसे की भी बचत होती है. यानी मिसाइल तभी फायर होगी, जब डिफेंस सिस्टम को ये पता लगेगा कि ये लोगों को नुकसान पहुंचा सकती है.

परमाणु हमले का भी तोड़?
एक्सपर्ट्स का मानना है कि इजरायल का ये डिफेंस सिस्टम काफी सफल है, लेकिन अगर हमला काफी तेजी से हो और हजारों मिसाइलें एक साथ दागी जाएं तो ये सिस्टम उस तरह काम नहीं कर पाएगा. बैलिस्टिक और सुपरसोनिक मिसाइलों के खिलाफ ये काम नहीं कर पाएगा, इनसे निपटने के लिए इजरायल के पास एरो-3 और THAAD जैसे डिफेंस सिस्टम हैं. 

ये भी पढ़ें - ड्रोन के मामले में भारत के सामने कहां टिकता है पाकिस्तान, जानें किसके ड्रोन ज्यादा घातक?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM Modi In Melbourne: कब तक तैयार हो जाएगा भारत का स्पेस स्टेशन, जानें अब तक कितना हो चुका काम?
कब तक तैयार हो जाएगा भारत का स्पेस स्टेशन, जानें अब तक कितना हो चुका काम?
Mughal Architecture: बगैर सीमेंट आजतक कैसे खड़ी हैं मुगलों की इमारतें? क्या आज इस तकनीक से बनाए जा सकते हैं घर
बगैर सीमेंट आजतक कैसे खड़ी हैं मुगलों की इमारतें? क्या आज इस तकनीक से बनाए जा सकते हैं घर
Pm Modi Melbourne: कौन-कौन सी चिप और शिप बनाता है भारत, जानें कितने मामलों में आत्मनिर्भर?
कौन-कौन सी चिप और शिप बनाता है भारत, जानें कितने मामलों में आत्मनिर्भर?
PM Modi In Melbourne: सिटिजन फर्स्ट गवर्नेंस के मामले में कहां टिकता है भारत, इसमें कौन-सा देश नंबर-1?
सिटिजन फर्स्ट गवर्नेंस के मामले में कहां टिकता है भारत, इसमें कौन-सा देश नंबर-1?

वीडियोज

Nissan Tekton आखिरकार हुई Unveil, शुरुआती कीमत सिर्फ ₹10.49 लाख! #autolive
E20 Petrol का पूरा सच! Manish Kashyap से Supreme C. तक,क्या Ethanol Fuel सच में इंजन खराब कर रहा है?
Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल
'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी कूटनीतिक जीत?
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी जीत?
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
Explained: अल नीनो और मुंबई में भारी बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
अल नीनो और मुंबई में बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
Embed widget