एक्सप्लोरर

सीमा हैदर कहीं आईएसआई एजेंट तो नहीं है... जानिए आखिर ये ISI है क्या?

Seema Haider ISI: पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर को लेकर कहा जा रहा है कि कहीं सीमा हैदर आईएसआई एजेंट तो नहीं है. तो जानते हैं ये आईएसआई क्या है.

पाकिस्तान से भारत आई एक लड़की सीमा हैदर इन दिनों काफी चर्चा में है. सीमा हैदर की लव स्टोरी को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. कुछ लोग इस प्यार की जीत बता रहे हैं तो कुछ लोग सीमा हैदर पर जासूस होने का शक जता रहा हैं. हालांकि, अब सीमा हैदर से जांच एजेंसियों की ओर से पूछताछ की जा रही है और एक बड़े वर्ग का आरोप है कि सीमा हैदर एक आईएसआई एजेंट हो सकती है. सीमा हैदर के आईएसआई से तार जुड़े होने के आरोप लगाए जा रहे हैं और लोग सीमा की बातचीत करने के तरीके आदि पर सवाल खड़े कर रहे हैं. 

तो आज हम आपको बताते हैं कि आखिर आईएसआई है क्या और किस वजह से सीमा हैदर के आईएसआई एजेंट होने को खतरनाक माना जा रहा है. साथ ही जानते हैं कि आईएसआई भारत में किस तरह से काम करती है... 

क्या है आईएसआई?

आईएसआई का पूरा नाम इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस है और ये पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी है. जिस तरह भारत की खुफिया एजेंसियां भारत के लिए काम करती है, वैसे ही आईएसआई पाकिस्तान के लिए काम करती है. इसका काम पाकिस्तान सशस्त्र बलों की व्यावहारिक और वैचारिक सुरक्षा करना है. साथ ही ये एजेंसी पाकिस्तान में और पाकिस्तान से बाहर खुफिया जानकारी जुटाती है और आईएसआई का भारत में एक्टिव रहने का प्रयास रहता है. इसमें भी सेना का दबदबा है. डीजी आईएसआई प्रधानमंत्री के मुख्य सलाहकार के रूप में कार्य करता है.

पाकिस्तान की सबसे बड़ी और सबसे व्यापक ख़ुफ़िया एजेंसी समझी जाती है और इससे जुड़ी काफी जानकारी सार्वजनिक नहीं है. इसका 10 हजार से ज्यादा स्टाफ है और मुखबिर, एजेंट की जानकारी उपलब्ध नहीं है. लेकिएन आईएसआई सिर्फ पाकिस्तान की सिक्योरिटी के लिए काम नहीं कर रही है, बल्कि इसका काम भारत में दहशत फैलाना भी है. माना जाता है कि आईएसआई भारत के खिलाफ आतंकियों को तैयार कर रहा है और दहशत फैलाने की साजिश रच रहा है. माना जाता है कि भारत में होने वाले आतंकी हमले के पीछे आईएसआई का हाथ होता है. 

आरोप है कि आईएसआई ने कई बार सीआईए और इस्लामी फंड के जरिए भारत में अशांति फैलाने की कोशिश की है. आईएसआई के कई एजेंट भारत से खुफिया जानकारी पाकिस्तान में भेजते हैं, जिसके बाद कई आतंकियों घटना का अंजाम दिया जाता है. कई बार अलग अलग तरीके भारत में रह रहे एजेंट्स को पकड़ा भी गया है. ऐसे में लोगों को पाकिस्तान से आई सीमा हैदर को लेकर भी शक है और सीमा हैदर के गैर कानूनी तरीके से भारत में आने की कहानी की वजह से सीमा हैदर और भारत की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं. 

ये भी पढ़ें- चाहे बाढ़ भी क्यों ना आ जाए फिर भी ताजमहल में नहीं घुस सकता पानी! जानिए ऐसा क्या सिस्टम है?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Wildfires: जंगल की आग से जूझ रहे ग्रीस-पुर्तगाल और स्पेन, यहां किन तरीकों से बुझाते हैं आग?
जंगल की आग से जूझ रहे ग्रीस-पुर्तगाल और स्पेन, यहां किन तरीकों से बुझाते हैं आग?
Pakistan Terrorist Attacks: पाकिस्तान में हर साल कितने आतंकी हमले होते हैं? खुद से ही परेशान है पड़ोसी मुल्क 
पाकिस्तान में हर साल कितने आतंकी हमले होते हैं? खुद से ही परेशान है पड़ोसी मुल्क 
World Largest Headquarters: इस देश ने बनाया दुनिया का सबसे बड़ा डिफेंस हेडक्वॉर्टर, जानें किस नंबर पर आता है भारत?
इस देश ने बनाया दुनिया का सबसे बड़ा डिफेंस हेडक्वॉर्टर, जानें किस नंबर पर आता है भारत?
Ram Mandir Donation Theft Case: चंपत राय की जगह कृष्ण मोहन दास देखेंगे राम मंदिर का कामकाज, क्या इन्हें अलग सैलरी देगा ट्रस्ट?
चंपत राय की जगह कृष्ण मोहन दास देखेंगे राम मंदिर का कामकाज, क्या इन्हें अलग सैलरी देगा ट्रस्ट?

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
महाराष्ट्र: नासिक में बादल फटने की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया हाई अलर्ट; स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद
महाराष्ट्र: नासिक में बादल फटने की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया हाई अलर्ट; स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
Explained: वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह... तो कहीं विरोध! इसके नतीजे अच्छे या बुरे?
वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह, कहीं विरोध! नतीजे अच्छे या बुरे?
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
Embed widget