एक्सप्लोरर

चाहे बाढ़ भी क्यों ना आ जाए फिर भी ताजमहल में नहीं घुस सकता पानी! जानिए ऐसा क्या सिस्टम है?

Tajmahal Yamuna Water Level: खबरें आ रही हैं कि यमुना का पानी ताजमहल की दीवार तक आ गया है. तो जानते हैं क्या अगर पानी का लेवल बढ़ जाए तो ताजमहल में जा सकता है?

नई दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में यमुना का जलस्तर काफी बढ़ गया है. दिल्ली में खतरे के निशान से ऊपर बहने के बाद आगरा में भी यमुना का जल स्तर काफी बढ़ गया है. लगातार हो रही बारिश के बाद आगरा में भी यमुना का लेवल काफी बढ़ गया है. खबरें आ रही हैं कि यमुना का पानी ताजमहल की दीवार तक आ गया है, जो पिछले कुछ सालों में पहली बार हुआ है. यमुना में बढ़ने पानी को देख लोगों को लग रहा है कि अब ये पानी ताजमहल के अंदर घुस जाएगा, जिससे एतिहासिक इमारत में दिक्कत हो सकती है.

मगर कुछ जानकारों का कहना है यमुना का जल स्तर और भी ज्यादा बढ़ने से ताजमहल की बिल्डिंग को कोई असर नहीं पड़ेगा और बाढ़ के समय में भी बिल्डिंग के अंदर पानी नहीं घुसेगा. ऐसे में सवाल है कि आखिर ताजमहल के लिए ऐसा क्यों कहा जा रहा है कि ज्यादा पानी होने पर भी ताजमहल के अंदर पानी नहीं आएगा. 

बता दें कि करीब आधी शताब्दी के बाद ऐसा नजारा देखने को मिला है, जब यमुना का पानी ताजमहल की दीवारों के करीब आ गया है. बताया जा रहा है कि साल 1978 में ऐसा हुआ था, जब यमुना का पानी दीवारों तक पहुंच गया था. अभी तस्वीरों में दिख रहा है कि ताजमहल के पीछे बना गार्डन पानी में डूब गया है और पानी ताजमहल के काफी करीब आ गया है. मगर पानी भराव ज्यादा होने की स्थिति में ताजमहल को लेकर कोई भी चिंता की बात नहीं है. 

बाढ़ में भी नहीं आएगा पानी

दरअसल, यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल की देखरेख करने वाले भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) का कहना है कि पानी से इस ऐतिहासिक इमारत को कोई खतरा नहीं है. एएसआई के अधीक्षक पुरातत्वविद् राज कुमार पटेल ने इस संदर्भ में इंडियन एक्सप्रेस से कहा है, "इस बात की कोई भी संभावना नहीं है कि बाढ़ का पानी स्मारक में प्रवेश करेगा. इस इमारत को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि इससे कोई खतरा नहीं है. अधिकारी का कहना है कि अगर तेज बाढ़ भी आ जाए तो मकबरे में पानी प्रवेश नहीं कर सकता है. 

ज्यादा नहीं, कम पानी है खतरा

इसके साथ ही मुख्य मकबरा एक ऊंचे चबूतरे पर बना है. यह चमेली फर्श पर खड़ा है और इसकी नींव में 42 कुएं हैं और कुओं के ऊपर साल की लकड़ियों की संरचना हैं. ताजमहल को एक तरह से लकड़ियों की नींव पर बनाया गया है और उन लकड़ियों के लिए कहा जाता है कि वो पानी से और ज्यादा मजबूत हो जाती है. दरअसल, जब यमुना में पानी कम हो जाता है तो ताजमहल के लिए चिंता का विषय होता है, क्योंकि इससे नींव में लगी लकड़ियां कमजोर होती हैं. कुछ लकड़ियां ऐसी हैं, जिन्हें पानी के जरिए ही ऑक्सीजन मिलता है और इससे वे ज्यादा मजबूत रहती हैं. 

इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि ताजमहल को खास तरीके से डिजाइन किया गया है, जिससे इमारत को कोई खतरा नहीं है. अभी आगरा में यमुना 498 फीट के स्तर पर बह रही है, जिसमें निम्न बाढ़ स्तर 495 फीट और मध्यम स्तर 499 फीट है. लेकिन माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में बाढ़ का पानी 500 फीट को पार कर सकता है.

ये भी पढ़ें- नीदरलैंड के बच्चे दुनिया में सबसे खुश बच्चों में शुमार क्यों हैं?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जनगणना डेटा लीक हो जाए तो क्या होगा, आपके लिए कितना बड़ा खतरा?
जनगणना डेटा लीक हो जाए तो क्या होगा, आपके लिए कितना बड़ा खतरा?
देश में ऑनलाइन कोचिंग इंडस्ट्री कितनी बड़ी, PM की घोषणा से क्या पड़ेगा फर्क?
देश में ऑनलाइन कोचिंग इंडस्ट्री कितनी बड़ी, PM की घोषणा से क्या पड़ेगा फर्क?
भारत में सबसे पहले ATM किस शहर में लगा? 99 पर्सेंट लोग नहीं जानते जवाब
भारत में सबसे पहले ATM किस शहर में लगा? 99 पर्सेंट लोग नहीं जानते जवाब
Panna Diamond: कितने रुपये में बिकेगा पन्ना के किसानों को मिला 16 कैरेट का हीरा? जानें डिटेल
कितने रुपये में बिकेगा पन्ना के किसानों को मिला 16 कैरेट का हीरा? जानें डिटेल

वीडियोज

Awarapan 2 के Poster पर Plagiarism का आरोप, Emraan Hashmi की फिल्म की Homeland से तुलना
Elvish Yadav का Bollywood में बड़ा कदम, 2 फिल्मों में आएंगे नजर; Malamaal Weekly 2 की भी चर्चा
51 साल, 51 कहानियां | Sholay | ABP News
Sansani | Crime News: रफ्तार की रानी...मौत का 'मिस्ट्री मैन'!
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
टीम इंडिया के 600 टेस्ट मैच पूरे, जानें सबसे ज्यादा बार किसने हराया
टीम इंडिया के 600 टेस्ट मैच पूरे, जानें सबसे ज्यादा बार किसने हराया
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
Saffron Cultivation: केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
Embed widget