एक्सप्लोरर

क्या IPL फाइनल जीतने वाली टीम स्टंप उखाड़कर ले जा सकती है? इतनी होती है कीमत

Zing Stumps Price: अहमदाबाद में IPL फाइनल जीतने के बाद विजेता टीम क्या स्टंप उखाड़ कर ले जा सकती है? चलिए आपको बताते हैं कितनी होती इन स्टंप्स की कीमत.

Zing Stumps Price: आईपीएल के 18वें सीजन का आखिरी और फाइनल मुकाबला RCB और पंजाब किंग्स के बीच खेला गया, जिसमें कोहली की टीम आरसीबी ने खिताब पहली बार अपने नाम कर लिया. बता दें अब तक इन दोनों ही टीमों ने आईपीएल की ट्रॉफी अपने नाम नहीं की थी, दोनों ही टीमें ये सूखा खत्म करने मैदान में उतरी थीं. कुल मिलाकर आईपीएल को अपना नया विजेताम मिल गया.

जब कोई टीम कोई बड़ा मुकाबला जीतती है. जैसे आईपीएल का फाइनल हो तो ऐसे में यादगार निशानी के तौर पर खिलाड़ी कुछ चीज अपने साथ ले जाना चाहते हैं. जिसमें गेंद, बल्ला और स्टंप मैन होते हैं. आपने पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी को कई बार देखा होगा कि वह जीत के अपने साथ स्टंप ले जाते थे. लेकिन क्या आईपीएल फाइनल जीतने के बाद स्टंप उखाड़ कर ले जा सकती है टीम. चलिए आपको बताते हैं. इसकी कितनी होती है कीमत

खिलाड़ी साथ नहीं ले जा सकते स्टंप

साल 2007 का टी20 वर्ल्ड कप हो या फिर साल 2011 का 50 ओवर विश्व कप फाइनल दोनों में ही एक चीज कॉमन है और वह है महेंद्र सिंह धोनी का स्टंप को उखाड़ ले जाना. एमएस धोनी जीतने के बाद स्टंप को बतौर सौवेनियर यानी जीत की निशानी के तौर पर अपने साथ ले जाना पसंद करते थे. इसी तरह क्या आईपीएल 2025 का फाइनल मुकाबला जीतने के बाद विजेता टीम अपने साथ स्टंप उखाड़ कर ले जा सकती है. 

तो इसका जवाब है नहीं. आपको बता दें पहले स्टंप लकड़ी के हुआ करते थे. ना उनकी कीमत ज्यादा होती थी और ना ही अहमियत. लेकिन अब जो स्टंप्स इस्तेमाल हो रहे हैं. वह खास तरह के स्टंप है. इन्हें जिंग स्टंप्स कहा जाता है. यह काफी महंगे होते हैं और इसलिए खिलाडियों को इन्हें साथ ले जाने की अनुमति नहीं होती. 

यह भी पढ़ें: फाइटर जेट में कितने टन का एसी लगाया जाता है, कितनी होती है इसकी कूलिंग कैपिसिटी?

कितनी है स्टंप्स की कीमत?

एलईडी स्टंप्स कहे जाने वाले जिंग स्टंप्स का आविष्कार ब्रोंटे एकरमैन ने किया था. सबसे पहले इनका इस्तेमाल ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग में हुआ था. उसके बाद आईसीसी ने इस्तेमाल करना शुरू कर दिया.  इन स्टंप्स को बनाने में ब्रोंटे एकरमैन को तीन से चार साल का समय लगा था. इनकी कीमत की बात की जाए तो उनकी एक जोड़ी 40000 यानी तकरीबन 34 लाख भारतीय रुपये है.

यह भी पढ़ें: वर्ल्ड कप की तरह क्या IPL जीतने वाली टीम को भी मिलती है नकली ट्रॉफी? ये रहा जवाब

आपको बता दें साल 2014 के टी20 विश्व कप में ब्रोंटे एकरमैन ने कहा था अगर भारत विश्व कप जीतता है. तो वह एस धोनी को स्टंप देने की व्यवस्था कर सकते हैं. हालांकि भारत उस विश्व कप के फाइनल मुकाबले में श्रीलंका से हार गया था.

यह भी पढ़ें: लाल घूंघट में नजर आईं खान सर की पत्नी, हिंदुओं की तरह क्या मुस्लिमों में भी होता है घूंघट का रिवाज?

About the author नीलेश ओझा

नीलेश ओझा पिछले पांच साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उनकी लेखन शैली में तथ्यों की सटीकता और इंसानी नजरिए की गहराई दोनों साथ-साथ चलती हैं.पत्रकारिता उनके लिए महज़ खबरें इकट्ठा करने या तेजी से लिखने का काम नहीं है. वह मानते हैं कि हर स्टोरी के पीछे एक सोच होनी चाहिए.  

कुछ ऐसा जो पाठक को सिर्फ जानकारी न दे बल्कि सोचने के लिए भी मजबूर करे. यही वजह है कि उनकी स्टोरीज़ में भाषा साफ़ होती है.लिखने-पढ़ने का शौक बचपन से रहा है. स्कूल की नोटबुक से शुरू हुआ यह सफर धीरे-धीरे पेशेवर लेखन और पत्रकारिता तक पहुंचा. आज भी उनके लिए लेखन सिर्फ पेशा नहीं है यह खुद को समझने और दुनिया से संवाद करने का ज़रिया है.

पत्रकारिता के अलावा वह साहित्य और समकालीन शायरी से भी गहराई से जुड़े हुए हैं. कभी भीड़ में तो कभी अकेले में ख्यालों को शायरी की शक्ल देते रहते हैं. उनका मानना है कि पत्रकारिता का काम सिर्फ घटनाएं गिनाना नहीं है. बल्कि पाठक को उस तस्वीर के उन हिस्सों तक ले जाना है. जो अक्सर नजरों से छूट जाते हैं.

उन्होंने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर, इनशॉर्ट्स और जी हिंदुस्तान जैसे प्रमुख प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bank Locker Tips: बैंक लॉकर से गायब हो जाए पैसा तो क्या करें, कहां से मिलेगा वापस?
बैंक लॉकर से गायब हो जाए पैसा तो क्या करें, कहां से मिलेगा वापस?
पाकिस्तान में जेल में बंद कैदी का कौन कराता है इलाज, सरकार या घरवाले?
पाकिस्तान में जेल में बंद कैदी का कौन कराता है इलाज, सरकार या घरवाले?
US Driving License As Voter ID Card: जैसे भारत में वोटर कार्ड, वैसे अमेरिका में मतदान के लिए क्या जरूरी?
जैसे भारत में वोटर कार्ड, वैसे अमेरिका में मतदान के लिए क्या जरूरी?
Britain Owed India: आजादी के वक्त रिजर्व बैंक में कितना पैसा छोड़ गए थे अंग्रेज? जानें सच्चाई
आजादी के वक्त रिजर्व बैंक में कितना पैसा छोड़ गए थे अंग्रेज? जानें सच्चाई

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में 5.7 तीव्रता का भूकंप, झटकों का सिलसिला जारी
इंडोनेशिया में 5.7 तीव्रता का भूकंप, झटकों का सिलसिला जारी
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Sugar Price News: चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Cow Dung Online Business: गोबर के उपलों को ऐसे बेचें ऑनलाइन, होगी तगड़ी कमाई
गोबर के उपलों को ऐसे बेचें ऑनलाइन, होगी तगड़ी कमाई
Embed widget