एक्सप्लोरर

फाइटर जेट में कितने टन का एसी लगाया जाता है, कितनी होती है इसकी कूलिंग कैपिसिटी?

भारत पाकिस्तान के तनाव के बाद फाइटर जेट के बारे में जानने के लिए लोगों की दिलचस्पी बढ़ी है. चलिए आपको बताते हैं कि फाइटर जेट में कितने टन की एसी लगी होती है.

पिछले कुछ दिनों से लोगों का रुझान फाइटर जेट की तरफ बढ़ा है, लोग पायलट से लेकर फाइटर जेट काम कैसे करता है इसके बारे में विस्तार से जानना चाहते हैं. इसके पीछे कारण भी हैं, चाहे वह इजरायल- हमास का जंग हो, रूस यूक्रेन का वॉर हो या फिर भारत और पाकिस्तान के बीच मिशन सिंदूर के बाद उत्पन्न हुआ तनाव हो. हर तरफ फाइटर जेट ने अपना कमाल दिखाया है.

पायलट से लेकर फाइटर जेट काम कैसे करता है, इसमें एक बड़ा सवाल यह भी लोगों का होता है कि क्या फाइटर जेट में एसी लगा होता है क्योंकि मिडिल ईस्ट से लेकर अफ्रीका और एशिया के देशों में आसमान आग उगलता है. फाइटर जेट का कॉकपिट शीशे से पैक होता है ऐसे में अगर एसी की सुविधा नहीं होती है तो पायलट खुद को अंदर कैसे रखता है और अगर एसी लगी होती है तो वह कितने टन की होती है. चलिए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से. 

कितने टन का एसी लगा होता है? 

फाइटर जेट के अंदर कूलिंग के लिए एसी की सुविधा होती है जिसे Environmental Conditioning Systems (ECS) कहा जाता है. इसका मुख्य काम पायलट के साथ फाइटर जेट में लगे उपकरणों को गर्मी से बचाकर रखना होता है. हालांकि ध्यान देने वाली बात यह है कि फाइटर जेट में लगा एसी घर में लगे एसी की तरह नहीं होता है. घर में लगा एसी टन के हिसाब से लगवाया जाता है लेकिन फाइटर जेट में लगी एसी की कूलिंग कैपेसिटी आमतौर पर टन में नहीं, बल्कि किलोवाट में मापी जाती है. ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि इन पर ऊंचाई और तेज स्पीड में भी काम करने का दबाव होता है. 

कितने किलोवाट का होता है फाइटर प्लेन का एसी 

ऐसे में लोगों के मन में सवाल आता है कि अगर इसका एसी टन का नहीं होता तो फिर कितने किलोवाट का होता है. इस सवाल का जवाब है कि यह फाइटर जेट पर निर्भर करता है. आजकल आधुनिक फाइटर जेट बन रहे हैं उसमें रडार, सेंसर, इलेक्ट्रॉनिक हथियार लगे होते हैं उनको कूलिंग करने के लिए इसकी क्षमता बढ़ाई जा रही है.

उदाहरण के लिए Lockheed Martin F-35 Lightning II फाइटर जेट में शुरुआती दौर में कूलिंग कैपेसिटी लगभग 14 kW थी, बाद में इसको अपग्रेड करके 30–32 kW किया गया. इसके अलावा कंपनी F-35 Block 4 में इसको बढ़ाकर 47 kW कर दिया और वहीं 60 किलोवाट की जरूरत है. इसके अलावा, Collins Aerospace की तरफ से विकसित EPACS सिस्टम ने 80 kW की कूलिंग कैपेसिटी प्राप्त की है, माना जा रहा है कि साल 2032 तक इसे फाइटर जेट में शामिल कर लिया जाएगा. 

इसे भी पढ़ें- IPL से कुल कितनी कमाई करता है JioHotstar, आंकड़े देखकर उड़ जाएंगे होश?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या विदेशी नागरिकों को भी मौत की सजा दे सकता है सऊदी? जानें नियम
क्या विदेशी नागरिकों को भी मौत की सजा दे सकता है सऊदी? जानें नियम
भारत में कितने बचे हैं जल्लाद, आजादी के बाद से कितनी घट गई संख्या?
भारत में कितने बचे हैं जल्लाद, आजादी के बाद से कितनी घट गई संख्या?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
ग्रीस में डेस्टिनेशन वेडिंग कितनी महंगी, काव्या मारन रचाने जा रहीं शादी
ग्रीस में डेस्टिनेशन वेडिंग कितनी महंगी, काव्या मारन रचाने जा रहीं शादी

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget