एक्सप्लोरर

वर्ल्ड कप की तरह क्या IPL जीतने वाली टीम को भी मिलती है नकली ट्रॉफी? ये रहा जवाब

IPL 2025 Final Trophy: आईपीएल 2025 का फाइनल आज खेला जाएगा. तो चलिए आपको बताएं कि क्या जीतने वाली टीम को असली ट्रॉफी मिलती है या फिर रेप्लिका दी जाती है.

आईपीएल 2025 सीजन का आज आखिरी पड़ाव है. इस सीजन में अब तक 73 मुकाबले हो चुके हैं और अब आज आखिरी यानि फाइनल मैच खेला जाना है. आज का मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होना है. इस बार खिताबी जंग के लिए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स आमने-सामने होंगी. दोनों ही टीमें ऐसी हैं, जिनमें से किसी ने खिताब नहीं जीता है. जो भी विनिंग टीम होगी उस पर पैसों की बारिश तो होगी ही, साथ ही साथ चमचमाती हुई ट्रॉफी भी मिलेगी. लेकिन यहां पर सवाल यह है कि क्या वर्ल्ड कप की तरह इसमें भी खिलाड़ियों को रेप्लिका यानि नकली ट्रॉफी दी जाती है. चलिए जवाब जानते हैं. 

कितना है ट्रॉफी का वजन

आईपीएल की ट्राफी जीतने को लेकर खिलाड़ियों में स्पर्धा देखने को मिलती है, पर क्या आप जानते हैं कि आईपीएल की ट्रॉफी किस चीज की बनी होती है. दरअसल यह सिर्फ सोने की चमचमाती ट्रॉफी नहीं होती है, बल्कि इसमें और भी कई सारी धातुएं मिली होती हैं. इसमें सोने-चांदी के अलावा एल्युमीनियम और अन्य धातुओं का भी इस्तेमाल होता है. हालांकि इसको लेकर बीसीसीआई ने कभी कोई जानकारी तो नहीं दी है. लेकिन ट्रॉफी की चमक बताती है कि इसमें सोने-चांदी समेत कई उच्च गुणवत्ता वाली चीजों का इस्तेमाल होता है. इसका वजन करीब 6 किलो होता है और इसकी ऊंचाई 26 इंच होती है. 

क्या चैंपियंस को मिलती है नकली ट्रॉफी

चैंपियंस लीग के विजेता को दी जाने वाली मौजूदा ट्रॉफी पहली बार साल 2011 में दी गई थी. आईपीएल की सिर्फ एक ही ओरिजनल ट्रॉफी है. हर बार खिताब जीतने वाली टीम को सेरेमनी के दौरान यह ट्रॉफी दी जाती है. बाद में इस टीम को ट्रॉफी की रेप्लिका दी जाती है, जिसे वो अपने पास रखती है. हर बार ओरिजनल ट्रॉफी में खिताब जीतने वाली टीम का नाम उकेरा जाता है. लेकिन विनिंग टीम को रेप्लिका ही मिलती है, ओरिजनल ट्रॉफी सिर्फ एक ही है. 

कितनी होगी ट्रॉफी की कीमत

इस ट्रॉफी की डिजाइन और मॉर्डन सब सबसे अलग है, जिसमें भारतीय संस्कृति नजर आती है. इस ट्रॉफी में लीग का मोटो यानि संस्कृत में लिखा है यत्र प्रतिभा अवसर प्राप्नोति मतलब यहां पर प्रतिभा को मौका दिया जाता है. इस ट्रॉफी की कीमत का खुलासा तो कभी हुआ है नहीं है, लेकिन अंदाजा है कि इसकी कीमत 30 से 50 लाख रूपये के बीच होगी.

यह भी पढ़ें: IPL से कुल कितनी कमाई करता है JioHotstar, आंकड़े देखकर उड़ जाएंगे होश?

About the author निधि पाल

निधि पाल को पत्रकारिता में छह साल का तजुर्बा है. लखनऊ से जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी करने के बाद इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत भी नवाबों के शहर से की थी. लखनऊ में करीब एक साल तक लिखने की कला सीखने के बाद ये हैदराबाद के ईटीवी भारत संस्थान में पहुंचीं, जहां पर दो साल से ज्यादा वक्त तक काम करने के बाद नोएडा के अमर उजाला संस्थान में आ गईं. यहां पर मनोरंजन बीट पर खबरों की खिलाड़ी बनीं. खुद भी फिल्मों की शौकीन होने की वजह से ये अपने पाठकों को नई कहानियों से रूबरू कराती थीं.

अमर उजाला के साथ जुड़े होने के दौरान इनको एक्सचेंज फॉर मीडिया द्वारा 40 अंडर 40 अवॉर्ड भी मिल चुका है. अमर उजाला के बाद इन्होंने ज्वाइन किया न्यूज 24. न्यूज 24 में अपना दमखम दिखाने के बाद अब ये एबीपी न्यूज से जुड़ी हुई हैं. यहां पर वे जीके के सेक्शन में नित नई और हैरान करने वाली जानकारी देते हुए खबरें लिखती हैं. इनको न्यूज, मनोरंजन और जीके की खबरें लिखने का अनुभव है. न्यूज में डेली अपडेट रहने की वजह से ये जीके के लिए अगल एंगल्स की खोज करती हैं और अपने पाठकों को उससे रूबरू कराती हैं.

खबरों में रंग भरने के साथ-साथ निधि को किताबें पढ़ना, घूमना, पेंटिंग और अलग-अलग तरह का खाना बनाना बहुत पसंद है. जब ये कीबोर्ड पर उंगलियां नहीं चला रही होती हैं, तब ज्यादातर समय अपने शौक पूरे करने में ही बिताती हैं. निधि सोशल मीडिया पर भी अपडेट रहती हैं और हर दिन कुछ नया सीखने, जानने की कोशिश में लगी रहती हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या अपनी करेंसी बंद कर दूसरे देश की करेंसी इस्तेमाल कर सकता है देश, क्या है नियम?
क्या अपनी करेंसी बंद कर दूसरे देश की करेंसी इस्तेमाल कर सकता है देश, क्या है नियम?
नेपाल ही क्यों भागते हैं ज्यादातर अपराधी, क्या वहां से गिरफ्तारी नहीं हो सकती?
नेपाल ही क्यों भागते हैं ज्यादातर अपराधी, क्या वहां से गिरफ्तारी नहीं हो सकती?
टाइगर श्रॉफ पर हमला करने वाले शूटर्स पकड़े गए, इन्हें कितने दिन की जेल होगी?
टाइगर श्रॉफ पर हमला करने वाले शूटर्स पकड़े गए, इन्हें कितने दिन की जेल होगी?
कोई कानून बनने में कितना समय लगता है, सड़क से संसद तक क्या प्रोसीजर?
कोई कानून बनने में कितना समय लगता है, सड़क से संसद तक क्या प्रोसीजर?

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'क्या फिर बिल...?' परिसीमन को लेकर जयराम रमेश का केंद्र पर तंज, पूछे 3 सवाल
'क्या फिर बिल...?' परिसीमन को लेकर जयराम रमेश का केंद्र पर तंज, पूछे 3 सवाल
'जब कुछ लोगों ने नफरतों की...', मोहन भागवत के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोली सपा
'जब कुछ लोगों ने नफरतों की...', मोहन भागवत के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोली सपा
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
भारतीय खिलाड़ी पर सख्त हुआ ICC, गुस्से में आकर की थी ये हरकत
भारतीय खिलाड़ी पर सख्त हुआ ICC, गुस्से में आकर की थी ये हरकत
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
Explained: मक्का में बांग्लादेशी जोड़े को फांसी, सऊदी न्याय प्रणाली और मानवाधिकारों पर उठते 10 बड़े सवाल
Explained: मक्का में बांग्लादेशी जोड़े को फांसी, सऊदी न्याय प्रणाली और मानवाधिकारों पर उठते 10 बड़े सवाल
2024 से सबक... अमित शाह लेंगे अहम फैसले! कई टिकट बदलने की तैयारी
2024 से सबक... अमित शाह लेंगे अहम फैसले! कई टिकट बदलने की तैयारी
Embed widget