एक्सप्लोरर

International Safety Pin Day: आलपिन-सेफ्टी पिन और फायरिंग पिन में क्या है अंतर, इनका आपस में क्या है रिश्ता?

आलपिन, सेफ्टी पिन और फायरिंग पिन का इस्तेमाल अलग-अलग उद्देश्यों के लिए किया जाता है. आलपिन और सेफ्टी पिन हमारे दैनिक जीवन का हिस्सा है, वहीं फायरिंग पिन का इस्तेमाल हथियारों में होता है.

International Safety Pin Day: दुनिया के लगभग हर घर में सेफ्टी पिन का उपयोग तो होता ही है. ज्यादातर महिलाएं अपने कपड़ों को संभालने के लिए सेफ्टी पिन का इस्तेमाल करती है, तो वहीं कई पुरुष भी अलग-अलग तरीके से इसको इस्तेमाल में लाते हैं. आज (10 अप्रैल) को इस आविष्कार और इसके आविष्कारक की याद में इंटरनेशनल सेफ्टी पिन डे मनाया जाता है. कहने को तो यह छोटी सी चीज है, लेकिन इसका उपयोग घरेलू जीवन में एक ऑलराउंडर के रूप में होता है. 

जानकारी के मुताबिक, 1849 में अमेरिकी शख्स वॉल्टर हंट ने सेफ्टी पिन को बनाया था. उन्होंने 10 अप्रैल को ही इसका पेटेंट कराया, जिस कारण इसी दिन वर्ल्ड सेफ्टी पिन डे मनाया जाता है. इंटरनेशनल सेफ्टी पिन डे ऐसे छोटे व उपयोगी आविष्कारों की प्रशंसा और उनके आविष्कारकों के प्रोत्साहन के लिए मनाया जाता है. आपने सेफ्टी पिन के अलावा आलपिन और फायरिंग पिन के बारे में भी सुना होगा, चलिए जानते हैं इनके बीच अंतर क्या है और तीनों पिनों का आपस में रिश्ता क्या है.

कैसे हुआ सेफ्टी पिन आविष्कार

कहा जाता है कि वॉल्टर हंट ने अपने दोस्त से बहुत से पैसे उधार में लिए थे. इसे चुकाने के लिए वह आए दिन कोई न कोई आविष्कार किया करते हैं. कहते हैं कि एक दिन वॉल्टर हंट की पत्नी बाजार जा रही थीं तभी उनकी ड्रेस का बटन टूट गया. वॉल्टर हंट ने कुछ तारों की मदद से सेफ्टी पिन बनाकर उसे बटन की जगह लगा दिया. लोगों को यह आविष्कार बहुत पसंद आया, जिसके बाद वॉल्टर हंट ने इसमें सुधार कर इसे पेटेंट करा लिया. बाद में उन्होंने 400 डॉलर में इस पेटेंट को बेच दिया. कहा जाता है कि शुरुआत में सेफ्टी पिन का स्वरूप वैसा नहीं था, जैसा आज है और इसे तब 'ड्रेस पिन' कहा जाता था. 

आलपिन, सेफ्टी पिन और फायरिंग पिन में अंतर

आलपिन, सेफ्टी पिन और फायरिंग पिन तीनों ही धातु की नुकीली नुमा आकृतियां होती हैं, जिनका इस्तेमाल अलग-अलग उद्देश्यों के लिए किया जाता है. आलपिन सीधी नुकीली छड़ होती है, जिसका ज्यादातर इस्तेमाल कागजों और फाइलों को संभालने के लिए किया जाता है. कुछ लोग आलपिन का उपयोग कपड़ों में भी करते हैं. हालांकि, सेफ्टी पिन खासतौर पर कपड़ों को संभालने के लिए ही डिजाइन किया गया है. इस पिन में नुकीले हिस्से को बंद भी किया जा सकता है, जिससे इस्तेमाल करने वाले को किसी तरह का खतरा न हो. आलपिन की तुलना में सेफ्टी पिन को अधिक सुरक्षित माना जाता है. वहीं, फायरिंग पिन का इस्तेमाल हथियारों में किया जाता है. फायरिंग पिन बंदूकों में लगी होती है, जिससे बुलेट को फायर किया जाता है. 

यह भी पढ़ें: दुनिया में सबसे पहले किसने बनाई थी सेफ्टी पिन, क्यों बनाया गया था इसे?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

न्यूजीलैंड में 1000 रुपये कितने हो जाते हैं, यहां क्या-क्या खरीद सकते हैं?
न्यूजीलैंड में 1000 रुपये कितने हो जाते हैं, यहां क्या-क्या खरीद सकते हैं?
भारत ही नहीं, अमेरिका में भी वोटर लिस्ट की गलतियां; कैसे हुईं हजारों एंट्री?
भारत ही नहीं, अमेरिका में भी वोटर लिस्ट की गलतियां; कैसे हुईं हजारों एंट्री?
कितने दिन में घिस जाते हैं ट्रेन के पहिये, कितने का आता है एक जोड़ा?
कितने दिन में घिस जाते हैं ट्रेन के पहिये, कितने का आता है एक जोड़ा?
एयरलाइन खोलने में कितना आता है खर्च, कितना है एक दिन का मुनाफा?
एयरलाइन खोलने में कितना आता है खर्च, कितना है एक दिन का मुनाफा?

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने किसे कह दिया जिहादी? बोले- 'अमेरिका में शरिया कानून...'
ट्रंप ने किसे कह दिया जिहादी? बोले- 'अमेरिका में शरिया कानून...'
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
ईरान को सत्ता से उखाड़ फेंकने का नेतन्याहू ने दिया आदेश, बोले- 'मैंने मोसाद और IDF को...'
ईरान को सत्ता से उखाड़ फेंकने का नेतन्याहू ने दिया आदेश, बोले- 'मैंने मोसाद और IDF को...'
आयुष्मान की 'उड़ता तीर' ने संडे को काटा गदर, 'हैवान'-'पेद्दी' समेत साल 2026 की 30 फिल्मों के उड़ा दिए परखच्चे
'उड़ता तीर' ने संडे को काटा गदर, साल 2026 की 30 फिल्मों के उड़ा दिए परखच्चे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
दिल्ली-NCR में बढ़ने लगी गुलाबी ठंड, इस दिन फिर बरसेंगे बादल
दिल्ली-NCR में बढ़ने लगी गुलाबी ठंड, इस दिन फिर बरसेंगे बादल
भारत का ऑटो पहुंचा ब्रिटेन! विदेशी कपल ने यूके मंगवाया टुक-टुक
भारत का ऑटो पहुंचा ब्रिटेन! विदेशी कपल ने यूके मंगवाया टुक-टुक
30 हजार के बजट में मिल जाएंगे ये शानदार लैपटॉप, बिल्कुल मिस न करें
30 हजार के बजट में मिल जाएंगे ये शानदार लैपटॉप, बिल्कुल मिस न करें
Embed widget