एक्सप्लोरर

जिन मच्छर-मक्खी को आप बिना सोचे मार देते हैं... क्या उनको दर्द नहीं होता? ये रिपोर्ट आपको बहुत कुछ बताएगी...

Insects Pain Facts: अक्सर लोगों को मानना होता है कि कीड़ों को दर्द नहीं होता है, लेकिन एक रिसर्च में इसके उलट जानकारी सामने आई है. तो जानते हैं क्या सही में मच्छर-मक्खी को दर्द होता है या नहीं.

जब भी कोई मच्छर आपको परेशान करता है तो आपको अगले ही सेकेंड उसे मार देते हैं. कोई और भी कीट आपके लिए दिक्कत बनता है तो आप खुद उसे मार देते हैं या फिर आजकल जो कई तरह की मशीन आ रही हैं, उनका इस्तेमाल कर उन्हें खत्म कर देते हैं. लेकिन, कभी आपने सोचा है कि ऐसा करने पर उन्हें दर्द होता है या नहीं. जैसे कोई आपको हिट करता है तो आपको दर्द होता है तो क्या मच्छर, मक्खी या दूसरे कीट के साथ भी ऐसा होता है. वैसे तो पहले कई यह कहा जाता था कि कीट को दर्द का अहसास नहीं होता है और उनका शरीर इंसान से अलग होता है. 

हालांकि, हाल ही में एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें बताया गया है ऐसा नहीं है कि कीड़ों को दर्द नहीं होता. कई ऐसे कीड़े हैं, उन्हें कोई दिक्कत होती है तो दर्द होता है और ठीक वैसे ही रिएक्ट करते हैं, जैसे कि नॉर्मल इंसान दर्द के समय करते हैं. तो जानते हैं इस रिसर्च में क्या बात सामने आई है और किस तरह कीड़ों का शरीर काम करता है...

क्या सही में दर्द होता है?
पहले माना जाता था कि कीड़ों को दर्द नहीं होता है, लेकिन अब कुछ रिसर्च में इसके उलट जानकारी सामने आई है. मटिल्डा गिबन्स और लार्स चित्तका, क्वीन मैरी यूनिवर्सिटी ऑफ लंदन और एंड्रयू क्रम्प लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स एंड पॉलिटिकल साइंस की रिसर्च के अनुसार करीब 300 से अधिक कीड़ों पर किए गए रिसर्च में सामने आया है कि ये काफी दर्द महसूस करते हैं. हालांकि, कुछ कीड़ों के साथ ऐसा नहीं भी होता है. खास बात ये है कि कीड़ों में जब दर्द होता है तो वे इंसान की तरह ही रिएक्ट करते हैं. इस बात का पता उनकी भौहों पर की गई रिसर्च के बाद सामने आया है. 

क्या होता है असर?
जब भी कोई कीट या कीड़ों को दर्द होता है तो वो इस पर रिएक्शन अलग तरीके से भी दे सकते हैं. रिसर्च में सामने आया है कि जब उन्हें दिक्कत होती है तो यह जरूरी नहीं कि उन्हें इंसानों की तरह 'आउच-जैसी' प्रतिक्रिया हो, जो अमूमन मस्तिष्क में दर्द का एहसास पहुंचने पर होती है. कीड़ों को दर्द होता है ये बात इससे भी सच साबित हो सकती है, क्योंकि  यूके सरकार ने केकड़ों, झींगा मछलियों और झींगे सहित ऑक्टोपस और स्क्वीड आदि को पशु कल्याण (संवेदना) अधिनियम 2022 में शामिल किया गया है. इसका मतलब है कि यह माना जाता है कि उन्हें भी दर्द होता है. 

किसको कितना दर्द होता है?
अगर दर्द की लिमिट की बात करें तो हर कीड़े में यह अलग स्तर हो सकता है. अगर इसे 8 मैक्सिमम पॉइंट के आधार पर देखें तो मक्खी को 6, कॉकरोच को 6, मधुमक्खी को 4, चींटी को 4, ततैया को 4, तितली को 3, झींगुर को 3, टिड्डा को 3 स्केल पर दर्द होता है. ऐसे में कहा जाता है सकता है कीड़ों को भी दर्द होता है और बेवजह कीड़ों को ना मारें. 

यह भी पढ़ें- यहां शरीर का वजन बढ़ाना है गैरकानूनी, मोटे हुए तो होगी सजा! जानिए क्या हैं नियम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या इंसानों की तरह जानवरों को भी होता है डिप्रेशन, जानें क्या होती है इसकी वजह?
क्या इंसानों की तरह जानवरों को भी होता है डिप्रेशन, जानें क्या होती है इसकी वजह?
कौन हैं नेतन्याहू के विरोधी पीएम कैंडिडेट, कितनी बार मिल चुकी हार?
कौन हैं नेतन्याहू के विरोधी पीएम कैंडिडेट, कितनी बार मिल चुकी हार?
Explained: कैबिनेट सचिव प्रधानमंत्री का राइट हैंड, लेकिन 'ताकतवर बाबू' से ज्यादा क्यों कुछ नहीं?
कैबिनेट सचिव PM का दायां हाथ, लेकिन 'ताकतवर बाबू' से ज्यादा क्यों कुछ नहीं?
कैसे हुआ था J&K का भारत में विलय, 26 अक्टूबर 1947 को क्या हुआ था?
कैसे हुआ था J&K का भारत में विलय, 26 अक्टूबर 1947 को क्या हुआ था?

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
बिहार: MLC चुनाव के नतीजों से पहले प्रशांत किशोर की पार्टी का मैनेजर लापता
बिहार: MLC चुनाव के नतीजों से पहले प्रशांत किशोर की पार्टी का मैनेजर लापता
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget