एक्सप्लोरर

क्या बिना इजाजत एयरस्पेस में घुसे प्लेन को गिरा सकता है कोई देश, क्या हैं इंटरनेशनल रूल्स?

सवाल है कि अगर बिना इजाजत इंडिगो विमान पाकिस्तान में घुस जाता तो क्या होता? क्या कोई देश बिना इजाजत एयर स्पेस में दाखिल हुए विमान को मार गिरा सकता है? चलिए जानते हैं इसको लेकर क्या नियम है.

भारत और पाकिस्तान के रिश्ते हालिया समय में सबसे खराब दौर से गुजर रहे हैं. बीते दिनों दोनों देशों के बीच सैन्य संघर्ष भी हुआ था, इससे पहले भारत और पाकिस्तान ने एक-दूसरे के विमानों के लिए अपने-अपने एयरस्पेस पूरी तरह बंद कर दिए थे. इस फैसले के बाद हुआ एक घटनाक्रम चर्चा का विषय बना हुआ है.

दरअसल, बीते दिनों दिल्ली से श्रीनगर जा रहा एक यात्री विमान टर्बुलेंस की चपेट में आ गया था. विमान के पायलट ने इमरजेंसी लैंडिंग के लिए लाहौर एटीसी से संपर्क किया, लेकिन परमीशन नहीं दी गई. इसके बाद श्रीनगर में विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराई गई. ऐसे में लोगों का सवाल है कि अगर बिना इजाजत इंडिगो विमान पाकिस्तान में घुस जाता तो क्या होता? क्या कोई देश बिना इजाजत एयर स्पेस में दाखिल हुए विमान को मार गिरा सकता है? चलिए जानते हैं इसको लेकर इंटरनेशनल रूल्स क्या हैं? 

क्या हैं अंतरराष्ट्रीय नियम?

एयर स्पेस को लेकर अंतरराष्ट्रीय नियम किसी देश के हवाई क्षेत्र के अधिकारों को नियंत्रित करते हैं. यह कानून यह निर्धारित करता है कि कौन सा हवाई क्षेत्र किसी देश की सीमा के अंतर्गत आता है और कौन सा क्षेत्र इंटरनेशनल एयरस्पेस है और सभी विमानों के लिए खुला है. यह कानून कहता है कि अगर किसी देश का विमान दूसरे देश के एयरस्पेस में दाखिल हो रहा है, तो उसे पहले उस देश से इस बात की इजाजत लेनी होगी. 

बिना इजाजत घुसने पर क्या हो सकता है?

अगर कोई विमान किसी दूसरे देश के एयर स्पेस में बिना इजाजत घुस जाता है तो इसके गंभीर परिणाम हो सकते हैं. ऐसा करने पर दूसरे देश के वायु सेना के फाइटर जेट्स उस विमान को रोक सकते हैं और उसे वापस जाने पर मजबूर कर सकते हैं. इसके अलावा विमान को जब्त किया जा सकता है और उसके चालक और यात्रियों को भी हिरासत में लिया जा सकता है. एयरलाइन कंपनी पर जुर्माना भी लगाया जा सकता है. 

क्या विमान पर किया जा सकता है हमला?

सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या बिना इजाजत एयर स्पेस में दाखिल होने वाले विमान को मार गिराया जा सकता है? यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि अगर यात्री विमान ऐसा करता है तो दूसरा देश उस पर हमला करने से बचता है, क्योंकि इससे निर्दोष नागरिकों की मौत हो सकती है, जिससे जंग के आसार पैदा हो सकते हैं. इसके अलावा उस देश को वैश्विक दबाव का भी सामना करना पड़ सकता है. हालांकि, अगर सैन्य विमान या मालवाहक विमान है तो उस पर हमला हो सकता है, जिसको लेकर दूसरा देश उस पर दबाव भी नहीं बना सकता, क्योंकि इसे एयरस्पेस का उल्लंघन माना जाएगा. 

यह भी पढ़ें: क्या बांग्लादेश पर फिर से कब्जा कर सकता है पाकिस्तान? ये है दोनों देशों की ताकत

प्रांजुल श्रीवास्तव एबीपी न्यूज में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. फिलहाल फीचर डेस्क पर काम कर रहे प्रांजुल को पत्रकारिता में 9 साल तजुर्बा है. खबरों के साइड एंगल से लेकर पॉलिटिकल खबरें और एक्सप्लेनर पर उनकी पकड़ बेहतरीन है. लखनऊ के बाबा साहब भीम राव आंबेडकर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता का 'क, ख, ग़' सीखने के बाद उन्होंने कई शहरों में रहकर रिपोर्टिंग की बारीकियों को समझा और अब मीडिया के डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़े हुए हैं. प्रांजुल का मानना है कि पाठक को बासी खबरों और बासी न्यूज एंगल से एलर्जी होती है, इसलिए जब तक उसे ताजातरीन खबरें और रोचक एंगल की खुराक न मिले, वह संतुष्ट नहीं होता. इसलिए हर खबर में नवाचार बेहद जरूरी है.

प्रांजुल श्रीवास्तव काम में परफेक्शन पर भरोसा रखते हैं. उनका मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ सूचनाओं को पहुंचाने का काम नहीं है, यह भी जरूरी है कि पाठक तक सही और सटीक खबर पहुंचे. इसलिए वह अपने हर टास्क को जिम्मेदारी के साथ शुरू और खत्म करते हैं. 

अलग अलग संस्थानों में काम कर चुके प्रांजुल को खाली समय में किताबें पढ़ने, कविताएं लिखने, घूमने और कुकिंग का भी शौक है. जब वह दफ्तर में नहीं होते तो वह किसी खूबसूरत लोकेशन पर किताबों और चाय के प्याले के साथ आपसे टकरा सकते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौन है 'विमल पान मसाला' कंपनी का मालिक, कितनी है कमाई?
कौन है 'विमल पान मसाला' कंपनी का मालिक, कितनी है कमाई?
एक दिन में कितनी ट्रेनें चलाता है रेलवे, कितनी कमाई- कितना खर्च?
एक दिन में कितनी ट्रेनें चलाता है रेलवे, कितनी कमाई- कितना खर्च?
80 साल में कितनी बदली भारत की सुरक्षा? अभी कितनी है सैन्य ताकत
80 साल में कितनी बदली भारत की सुरक्षा? अभी कितनी है सैन्य ताकत
अंतरिक्ष में इंसान रो भी नहीं सकता, आंखों से बाहर क्यों नहीं आते आंसू?
अंतरिक्ष में इंसान रो भी नहीं सकता, आंखों से बाहर क्यों नहीं आते आंसू?

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget