एक्सप्लोरर

क्या आप जानते हैं ट्रेन के पंखे सिर्फ ट्रेन में ही चल सकते हैं, घर पर नहीं! ये होता है इसका कारण

Railway: रेल में पंखों की बढ़ती चोरी पर लगाम लगाने के लिए रेलवे ने कुछ ऐसा किया कि अगर कोई इन पंखों को चोरी भी कर लेता है तो चाह कर भी इन्हे घर में इस्तेमाल नहीं कर पाएगा. आइए जानते हैं इस बारे में.

Railway's DC Fan: भारतीय रेल से रोजाना लाखों लोग सफर करते हैं. यह दुनिया के सबसे बड़े रेल नेटवर्क में से एक भी है. ऐसे में चोरों से रेलवे की संपत्ति को बचाना एक बड़ी चुनौती बन जाती है. शायद आपने सुना भी हो कि चोर पहले समय में रेल में से स्विच, बल्ब यहां तक कि पंखा तक चुरा ले जाते थे. इस समस्या से निपटने के लिए रेलवे ने कानूनों को सख्त कर दिया और साथ ही ऐसी टेक्निक का भी इस्तेमाल किया, जिसके बाद से रेल में होने वाली चोरी के मामले थोड़े कम हो गए. अब कोई चोर चाह कर भी रेल के पंखे नही चुरा सकता है. क्या आप जानते है कि रेल में लगे पंखे आप घर में इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं? जी हां, बिल्कुल सही पढ़ा आपने. आइए जानते हैं कि इन पंखों में ऐसा क्या होता है कि ये घर में आने वाली बिजली से नही चल सकते हैं. 

घरों में इस्तेमाल नहीं हो सकते ये पंखे
दरअसल, रेल से पंखों की चोरी के मामलों को बढ़ता देख रेलवे ने एक नई टेक्नोलॉजी इस्तेमाल करने का फैसला किया. इस टेक्नोलॉजी में इंजीनियर्स ने ट्रेन में इस्तेमाल होने वाले पंखों को कुछ इस तरह डिजाइन किया कि उन्हें घरों में इस्तेमाल ही न किया जा सके, सिर्फ ट्रेनों में ही इनका इस्तेमाल किया जा सकेगा. मतलब यह हुआ कि आप सिर्फ पैसेंजर बोगी में ही इन पंखों की हवा खा सकते हैं. इन्हें चोरी करके ट्रेन से बाहर, इंजन घरेलू इस्तेमाल में लेना संभव नहीं है. अब यह सोच रहे होंगे कि आखिर ऐसा कैसे हुआ? इसके पीछे का विज्ञान आखिर है क्या? क्यों ये पंखे घरों में नही चल पाते है? आपके इन्ही सब सवालों का जवाब इस खबर में है, पढ़िए इस खबर को पूरा -

ट्रेन के बाहर नहीं चलते यह पंखे
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि घरों में दो तरह की बिजली का इस्तेमाल होता है. पहली होती है एसी, यानि अल्टरनेटिव करेंट (Alternative Current) AC और दूसरी है डीसी, मतलब डायरेक्ट करेंट (Direct Current). घरों में इस्तेमाल होने वाली अल्टरनेटिव करेंट वाली बिजली की अधिकतम पावर 220 वोल्ट होती है. घर में जब डायरेक्ट करेंट का इस्तेमाल किया जाता है तो वह मात्र 5 वोल्ट या 12 वोल्ट या फिर अधिकतम 24 वोल्ट ही होता है. इंजीनियरों ने इसी चीज को ध्यान में रख कर ट्रेन में लगने वाले पंखों को बनाया. उन्होंने इन पंखों को 110 वोल्ट का बनाया और ये सिर्फ सिर्फ DC से चलते है. घरों में इस्तेमाल होने वाली DC बिजली 5 वोल्ट 12 वोल्ट या ज्यादा से ज्यादा 24 वोल्ट होती है. इसलिए चाह कर भी इन पंखों का इस्तेमाल घरों में किया ही नहीं जा सकता है. साथ ही यह भी जान लें कि अगर तब भी ट्रेन में लगे इन पंखों को कोई चुराता है तो उसे 7 साल तक की जेल हो सकती है और जुर्माना भी लगाया जा सकता है.

यह भी पढ़ें -

क्यों महंगी शराब को स्कोच कहा जाता है? इस जगह की वजह से पड़ा है ये नाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या प्रधानमंत्री के खिलाफ भी कार्रवाई कर सकता है चुनाव आयोग, जानें ताकत?
क्या प्रधानमंत्री के खिलाफ भी कार्रवाई कर सकता है चुनाव आयोग, जानें ताकत?
नोबेल प्राइज विनर को कितना कैश मिलता है, कहां से आता है यह पैसा?
नोबेल प्राइज विनर को कितना कैश मिलता है, कहां से आता है यह पैसा?
Form 6 में क्या बदला, पहली बार वोट डालने वालों के लिए क्यों बढ़ी कागजी कार्रवाई?
Form 6 में क्या बदला, पहली बार वोट डालने वालों के लिए क्यों बढ़ी कागजी कार्रवाई?
कितनी ऊंचाई पर उड़ते हैं हवाई जहाज, कितना नीचे आने पर क्रैश का खतरा?
कितनी ऊंचाई पर उड़ते हैं हवाई जहाज, कितना नीचे आने पर क्रैश का खतरा?

वीडियोज

Gujarat News | Sansani: 2000 km का सफर... और 'ब्लाइंड' मर्डर !
Mumbai BEST bus depot fire: बेस्ट की कई बसों में लगी आग, मचा हड़कंप! Breaking News
Gyanesh Kumar | Supreme Court on CEC: फॉर्म-6 में बदलाव का 'आदेश' किसका था? | BJP | Congress | ABP
Gyanesh Kumar | Supreme Court on CEC: ज्ञानेश पर विपक्ष के संग्राम की 'शर्तें' लागू! | Congress
Sandeep Chaudhary: वोट चोरी पर बवाल...आयुक्तों के बाद जजों के सवाल! | EC | SIR | Gyanesh Kumar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP नेताओं को पुलिस ने भेजे नोटिस, अभिजीत दीपके बोले- 'आंदोलन में न जाने का दबाव...'
CJP नेताओं को पुलिस ने भेजे नोटिस, अभिजीत दीपके बोले- 'आंदोलन में न जाने का दबाव...'
इंडिया गठबंधन के मार्च के बीच BJP बोली- 'इन कॉकरोचों को दौड़ा-दौड़ाकर…'
इंडिया गठबंधन के मार्च के बीच BJP बोली- 'इन कॉकरोचों को दौड़ा-दौड़ाकर…'
Bypolls Election 2026 Live: बंगाल में उपचुनाव के बीच हुमायूं कबीर गिरफ्तार, कहा- 'पुलिस खुद गड़बड़ी कर रही'
LIVE: बंगाल में उपचुनाव के बीच हुमायूं कबीर गिरफ्तार, कहा- 'पुलिस खुद गड़बड़ी कर रही'
हरमनप्रीत टॉप पर, धोनी-विराट और रोहित आसपास भी नहीं, ये लिस्ट कर देगी हैरान
हरमनप्रीत टॉप पर, धोनी-विराट और रोहित आसपास भी नहीं, ये लिस्ट कर देगी हैरान
अंजलि अरोड़ा की 'महाकाव्य' हुई फ्लॉप, प्रोड्यूसर ने लगाए रणबीर की 'रामायण' की टीम पर आरोप- ‘निगेटिव मार्केटिंग की’
'महाकाव्य' हुई फ्लॉप, प्रोड्यूसर ने लगाए रणबीर कपूर की फिल्म की टीम पर आरोप
CEC ऑफिस की दूरी-10 मिनट, 2.5 घंटे से डटे राहुल गांधी, अब आकाशवाणी में धरना
CEC ऑफिस की दूरी-10 मिनट, 2.5 घंटे से डटे राहुल गांधी, अब आकाशवाणी में धरना
'हमने किसी उद्योगपति या धनपति को...', अखिलेश का नाम लिए बिना अपर्णा यादव ने कसा तंज
'हमने किसी उद्योगपति या धनपति को...', अखिलेश का नाम लिए बिना अपर्णा यादव ने कसा तंज
Stress Incontinence: खांसते-छींकते ही पेशाब निकल जाती है, जानें किस बीमारी हैं पीड़ित?
खांसते-छींकते ही पेशाब निकल जाती है, जानें किस बीमारी हैं पीड़ित?
Embed widget