एक्सप्लोरर

क्या प्रधानमंत्री के खिलाफ भी कार्रवाई कर सकता है चुनाव आयोग, जानें ताकत?

सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग के फैसलों को लेकर केंद्र और आयोग को नोटिस जारी किया है. आइए जानें कि क्या चुनाव आयोग प्रधानमंत्री के खिलाफ भी कोई कार्रवाई कर सकता है और उसके पास कितनी ताकत है.

सुप्रीम कोर्ट ने मतदाता सूची संशोधन से जुड़े अहम फैसलों में दोनों चुनाव आयुक्तों को नजरअंदाज करने के आरोपों पर सुनवाई की. अदालत ने इस मामले में भारत निर्वाचन आयोग, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार, अन्य चुनाव आयुक्तों और केंद्र सरकार को नोटिस जारी करके जवाब मांगा है. याचिका में आयोग के अंदरूनी काम करने के तरीके और मुख्य चुनाव आयुक्त के अधिकारों को चुनौती दी गई है. इस कानूनी जंग के बीच देश की जनता के मन में यह सवाल उठ रहा है कि क्या चुनाव आयोग देश के प्रधानमंत्री के खिलाफ भी कोई अनुशासनात्मक या कानूनी कार्रवाई कर सकता है.

आचार संहिता उल्लंघन पर आयोग की शक्ति

भारत में चुनाव की घोषणा होते ही आदर्श आचार संहिता लागू हो जाती है. इस दौरान चुनाव आयोग के पास असीमित शक्तियां होती हैं. अगर देश के प्रधानमंत्री या कोई केंद्रीय मंत्री चुनाव प्रचार के दौरान किसी भी चुनावी कानून या आचार संहिता का उल्लंघन करते हैं, तो आयोग उनके खिलाफ सख्त कदम उठा सकता है. इसमें नफरत भरे भाषण देने, धर्म या जाति के नाम पर वोट मांगने और सरकारी तंत्र के दुरुपयोग जैसे मामलों पर संज्ञान लेना शामिल है.

नोटिस जारी करने और जवाब मांगने का अधिकार

चुनाव आयोग को यदि किसी राजनीतिक दल से शिकायत मिलती है या वह खुद किसी नियम उल्लंघन को देखता है, तो वह सीधे प्रधानमंत्री या उनकी पार्टी को कारण बताओ नोटिस भेज सकता है. आयोग सरकारी खजाने के पैसों, सरकारी मंचों या संवैधानिक पदों का चुनाव प्रचार में गलत इस्तेमाल होने पर लिखित में सफाई मांग सकता है. इसके अलावा आयोग विवादित बयानों या विज्ञापनों पर तुरंत रोक लगाने का आदेश देने के लिए पूरी तरह स्वतंत्र है.

यह भी पढ़ें: क्या फॉर्म 6 में अपनी मर्जी से बदलाव नहीं कर सकता चुनाव आयोग, किसके पास ये पावर?


क्या प्रधानमंत्री के खिलाफ भी कार्रवाई कर सकता है चुनाव आयोग, जानें ताकत?

सुरक्षा और सरकारी यात्राओं में खास छूट

कानूनी रूप से सब बराबर होने के बावजूद व्यवहारिक स्तर पर प्रधानमंत्री को कुछ विशेष छूट और सुरक्षा प्रोटोकॉल हासिल होते हैं. चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों के तहत प्रधानमंत्री की आधिकारिक यात्राओं और सुरक्षा व्यवस्था को चुनावी दौरों से अलग रखा जाता है. देश के सुरक्षा कारणों से उन्हें विशेष विमान और सुरक्षा घेरा इस्तेमाल करने की अनुमति होती है, बशर्ते इसका सीधा फायदा पार्टी के प्रचार या राजनीतिक रैलियों को पहुंचाने के लिए न उठाया गया हो.

अदालती समीक्षा और कानूनी चुनौतियां

चुनाव आयोग द्वारा लिए गए किसी भी फैसले या नोटिस को देश की अदालतों में चुनौती दी जा सकती है. जनप्रतिनिधित्व कानून के तहत अगर चुनाव प्रक्रिया के दौरान किसी भी तरह की धांधली या पक्षपात का आरोप लगता है, तो चुनाव परिणाम आने के बाद हाई कोर्ट या सुप्रीम कोर्ट में इलेक्शन पिटीशन दायर की जा सकती है. अदालत आयोग के हर फैसले की संवैधानिक समीक्षा करने का अधिकार रखती है.


क्या प्रधानमंत्री के खिलाफ भी कार्रवाई कर सकता है चुनाव आयोग, जानें ताकत?

आयोग की निष्पक्षता और नियुक्ति प्रक्रिया 

हाल के दिनों में चुनाव आयोग की निष्पक्षता को लेकर देश में काफी बहस चल रही है. चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति के लिए बने नए चयन बोर्ड में प्रधानमंत्री और केंद्रीय मंत्री की मौजूदगी को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिकाएं पेंडिंग हैं. विपक्ष का आरोप है कि इस प्रक्रिया से आयोग की स्वायत्तता प्रभावित हो सकती है. यही वजह है कि आंतरिक फैसलों को लेकर अब सर्वोच्च अदालत को दखल देना पड़ रहा है.

यह भी पढ़ें: Form 6 में क्या बदला, पहली बार वोट डालने वालों के लिए क्यों बढ़ी कागजी कार्रवाई?

About the author निधि पाल

निधि पाल को पत्रकारिता में छह साल का तजुर्बा है. लखनऊ से जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी करने के बाद इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत भी नवाबों के शहर से की थी. लखनऊ में करीब एक साल तक लिखने की कला सीखने के बाद ये हैदराबाद के ईटीवी भारत संस्थान में पहुंचीं, जहां पर दो साल से ज्यादा वक्त तक काम करने के बाद नोएडा के अमर उजाला संस्थान में आ गईं. यहां पर मनोरंजन बीट पर खबरों की खिलाड़ी बनीं. खुद भी फिल्मों की शौकीन होने की वजह से ये अपने पाठकों को नई कहानियों से रूबरू कराती थीं.

अमर उजाला के साथ जुड़े होने के दौरान इनको एक्सचेंज फॉर मीडिया द्वारा 40 अंडर 40 अवॉर्ड भी मिल चुका है. अमर उजाला के बाद इन्होंने ज्वाइन किया न्यूज 24. न्यूज 24 में अपना दमखम दिखाने के बाद अब ये एबीपी न्यूज से जुड़ी हुई हैं. यहां पर वे जीके के सेक्शन में नित नई और हैरान करने वाली जानकारी देते हुए खबरें लिखती हैं. इनको न्यूज, मनोरंजन और जीके की खबरें लिखने का अनुभव है. न्यूज में डेली अपडेट रहने की वजह से ये जीके के लिए अगल एंगल्स की खोज करती हैं और अपने पाठकों को उससे रूबरू कराती हैं.

खबरों में रंग भरने के साथ-साथ निधि को किताबें पढ़ना, घूमना, पेंटिंग और अलग-अलग तरह का खाना बनाना बहुत पसंद है. जब ये कीबोर्ड पर उंगलियां नहीं चला रही होती हैं, तब ज्यादातर समय अपने शौक पूरे करने में ही बिताती हैं. निधि सोशल मीडिया पर भी अपडेट रहती हैं और हर दिन कुछ नया सीखने, जानने की कोशिश में लगी रहती हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

केजरीवाल से कन्हैया तक, आंदोलन से निकलकर बड़े नेता बन चुके ये लोग
केजरीवाल से कन्हैया तक, आंदोलन से निकलकर बड़े नेता बन चुके ये लोग
मौत की सजा सुनाने के बाद जज क्यों तोड़ देते थे पेन की नोक, क्या थी वजह?
मौत की सजा सुनाने के बाद जज क्यों तोड़ देते थे पेन की नोक, क्या थी वजह?
क्या आप भी रिकॉर्ड करते हैं ऑफिस की बातें, ऐसे केस में कितनी सजा?
क्या आप भी रिकॉर्ड करते हैं ऑफिस की बातें, ऐसे केस में कितनी सजा?
कितनी मिलती है तिहाड़ जेल के जल्लाद को सैलरी, कौन देता है पैसा?
कितनी मिलती है तिहाड़ जेल के जल्लाद को सैलरी, कौन देता है पैसा?
Advertisement

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget