एक्सप्लोरर

किस तरह काम करता है एयर डिफेंस सिस्टम, कैसे रोकता है मिसाइलों और ड्रोन का अटैक?

पाकिस्तान की तरफ से लगातार भारत के रिहायशी इलाकों को निशाना बनाकर ड्रोन और मिसाइलों से हमला किया जा रहा है. जिसको भारत की आधुनिक एयर डिफेंस सिस्टम नाकाम कर दे रही है.

भारत और पाकिस्तान के बीच जंग जैसा माहौल बना हुआ है. पहलगाम हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान और पीओके में स्थित आतंक के ठिकानों को निशाना बनाते हुए 9 आतंक के ठिकानों को ध्वस्त कर दिया. इसके बाद लगातार पाकिस्तान की तरफ से भारत के आम लोगों को निशाना बनाया जा रहा है जम्मू- कश्मीर के इलाकों में पाकिस्तान की तरफ से की गई भारी गोलीबारी में करीब 12 से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी और 50 से ज्यादा लोग जख्मी हुए थे.

8 मई की रात से पाकिस्तान की तरफ से भारत के सीमावर्ती राज्यों के इलाकों को मिसाइल और ड्रोन से निशाना बनाया जा रहा है, जिसको भारतीय एयर डिफेंस सिस्टम हवा में ही मार के गिरा दे रही है. भारत की मजबूत एयर डिफेंस सिस्टम ने पाकिस्ता की तरफ से किए जाने वाले हर एक नापाक कोशिश को ध्वस्त कर दिया है. 

चलिए, आपको बताते हैं कि पाकिस्तानी मिसाइलों और ड्रोन हमले से बचाने वाले ये एयर डिफेंस सिस्टम काम कैसे करते हैं और इससे मिसाइलों और ड्रोन के अटैक के कैसे रोका जाता है. 

इसे भी पढ़ें- पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ शुरू किया नापाक मिशन बुन्यान-उल-मर्सूस, जानें क्या है इसका मतलब?

कैसे करते हैं काम
एयर डिफेंस सिस्टम को हवा से आने वाले खतरे को रोकने के लिए बनाया जाता है जिनसे मिसाइल, रॉकेट, एयरक्राफ्ट, हेलीकॉप्टर अटैक शामिल होते हैं. यह एक तरह का सेना का प्लेटफॉर्म होता है जिसको इस तरह के अटैक को डिटेक्ट करने और उनको खत्म करने के लिए बनाया जाता है. एयर डिफेंस सिस्टम में काफी आधुनिक रडार और सेंसर लगे होते हैं जो दुश्मन की तरफ से आ रहे किसी हवाई हमले के खतरे का रियल टाइम यानी उसी समय पता लगाते हैं.

एयर डिफेंस सिस्टम में रडार की एक यूनिट होती है जो आसमान में होने वाली हरकत पर नजर रखते हैं और आने वाले खतरे को देखते रहते हैं. इनको अर्ली वार्निंग सिस्टम और कमांड सेंटर की तरफ से सपोर्ट किया जाता है जो डाटा को इकठ्ठा करते हैं और कमांड की तरफ से जवाब देते हैं. इसके बाद सरफेस टू एयर मिसाइल को जो आने वाले खतरे की रेंज की हो और आ रहे खतरे को खत्म करने की क्षमता रखती हो उसको लांच किया जाता है जिससे उस खतरे को खत्म किया जा सके. कई आधुनिक एयर डिफेंस सिस्टम Mobile platforms यानी चलते फिरते वाहनों पर लगाए जाते हैं ताकि इनको कहीं भी आसानी से फिट किया जा सके. 

भारत के पास एयर डिफेंस सिस्टम 
भारत के पास कई आधुनिक एयर डिफेंस सिस्टम हैं जो दुश्मन के किसी भा खतरे को पहले ही भांप सकते हैं और उनको मार गिराने की क्षमता रखते हैं. भारत के पास रूस का S-400 एयर डिफेंस सिस्टम है जिसने पाकिस्तान के सभी हमलों को ध्वस्त कर दिया है. भारत के पास मौजूद एयर डिफेंस सिस्टम में कई तरह के मिसाइल, आधुनिक रडार हैं जो एक बडे स्तर पर किसी भी तरह के हवाई हमले को रोकने और उन्हें मार गिराने की क्षमता रखते हैं.  जिसमें S-400, Barak-8 MR-SAM, Akash, Spyder जैसे एयर डिफेंस सिस्टम मौजूद हैं. 

इसे भी पढ़ें- हार्पी ड्रोन के अलावा इजरायल के इन हथियारों का इस्तेमाल करता है भारत, दुश्मन का हैं काल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौन सा देश सबसे ज्यादा खर्च कर रहा 5जी डेटा, कहां हैं दुनिया के ताकतवर देश?
कौन सा देश सबसे ज्यादा खर्च कर रहा 5जी डेटा, कहां हैं दुनिया के ताकतवर देश?
सऊदी अरब को क्यों निशाना बना रहे हूती, क्या है दुश्मनी की वजह?
सऊदी अरब को क्यों निशाना बना रहे हूती, क्या है दुश्मनी की वजह?
क्या विपक्ष को प्रदर्शन करने से रोक सकता है सुप्रीम कोर्ट, जान लें कानून?
क्या विपक्ष को प्रदर्शन करने से रोक सकता है सुप्रीम कोर्ट, जान लें कानून?
स्टेडियम से एयरपोर्ट तक, पीएम मोदी के नाम पर किन मशहूर जगहों के नाम?
स्टेडियम से एयरपोर्ट तक, पीएम मोदी के नाम पर किन मशहूर जगहों के नाम?

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले कप्तान शाई होप; जानें
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले शाई होप
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
iPhone 18 Pro के बाद Apple के ये प्रोडक्ट्स होंगे लाॅन्च, जानें तारीख
iPhone 18 Pro के बाद Apple के ये प्रोडक्ट्स होंगे लाॅन्च, जानें तारीख
How To Fix Undercooked Rice: अधपके चावल को फेंकने की न करें भूल! 5 मिनट में ऐसे करें ठीक
अधपके चावल को फेंकने की न करें भूल! 5 मिनट में ऐसे करें ठीक
Embed widget