एक्सप्लोरर

Harappa Civilization: यूं ही 'विश्वगुरु' नहीं है भारत, इसका सबूत देती है प्राचीन काल की विकसित भारतीय सभ्यता

जब पूरी दुनिया ग्रामीण और जंगली जीवन जी रही थी तब हजारों साल पहले हिंदुस्तान की धरती पर ऐसी सभ्यता विकसित हुई थी जहां आज के आधुनिक शहर के तमाम लक्षण मौजूद थे.

Ancient India: हमारे देश का इतिहास दुनिया के लिए हमेशा कौतूहल का विषय रहा है. एक समय था जब भारत पर राज करने वाले ब्रिटिश और साथ ही दुनिया की अन्य यूरोपीय ताकतें खुद को सभ्यता का पाठ पढ़ाने वाला बताती थीं. लेकिन जब हमारे देश के इतिहास की परत-दर-परत जानकारी मिलनी शुरू हुई तो दुनिया को हैरानी हुई.

साथ ही भारतीयों को असभ्य बताने वाले अग्रेज भी भौचक्के रह गए. जब पूरी दुनिया ग्रामीण और जंगली जीवन जी रही थी तब हजारों साल पहले हिंदुस्तान की धरती पर ऐसी सभ्यता विकसित हुई थी जहां आज के आधुनिक शहर के तमाम लक्षण मौजूद थे. उस महान सभ्यता का नाम था 'हड़प्पा सभ्यता'. अपने इस आर्टिकल में हम आपको हड़प्पा सभ्यता के बारे में बताएंगे-

हजारों साल पहले विकसित हुई थी हड़प्पा सभ्यता-

हड़प्पा सभ्यता का विकास हजारों साल पहले हुआ था. इसके समय को लेकर विद्वानों की राय एकमत नहीं है. लेकिन कार्बन डेटिंग पद्धति से इसके चरम काल का समय लगभग 2500 से 1700 ईसा पूर्व का अनुमान लगाया गया है. यानी कि आज से लगभग 4 या 5 हजार साल पहले हड़प्पा सभ्यता विकसित अवस्था में थी.

क्या थी खासियत-

हड़प्पा सभ्यता की खासियत थी कि यह एक शहरी सभ्यता थी. यहां के शहर कुछ-कुछ आज के आधुनिक तरीके से विकसित किए गए शहरों की तरह थे. यहां पानी के निकास के लिए नालियां,चतुर्भुज में काटती हुई गलियां और उन्नत व्यापार व्यवस्था थी. आपको यह जानकर हैरानी होगी कि हड़प्पा सभ्यता के लोग सफाई को लेकर बहुत सजग थे. उनकी नालियां पत्थर की पट्टियों से ढकी होती थीं.

पक्की ईंटों से बने होते थे मकान-

हड़प्पा सभ्यता के मकान पक्की ईंटों से बने होते थे. ईटें अनियमित नहीं बल्कि बेहद नपी-तुली और निश्चित आकार की होती थीं. उनके आकार का अनुपात 2:4 था. यहां अन्न रखने के लिए अन्नागार, विकसित मूर्तिकला और बहुत ही वैज्ञानिक तरीके से बनाए गए घर मिले हैं. हर घर में एक कुआं होता था.

स्नानागार को कहा गया दुनिया के लिए आश्चर्य-

हड़प्पा सभ्यता के शहर मोहनजोदड़ो में एक विशाल स्नानागार मिला है. जिसमें पानी भरने से लेकर उसके निकास के लिए भी खास व्यवस्था थी. इसमें उत्तर और दक्षिण की ओर उतरने और चढ़ने के लिए सीढियां बनी हुई थीं. यह स्नानागार पक्की ईंटों से बहुत ही बारीक कारीगरी द्वारा बनाया गया था. कई इतिहासकारों ने इसे उस समय की दुनिया का आश्चर्य कहा है.

बेहतरीन इंजीनियरिंग की मिसाल है हड़प्पा सभ्यता

बेहद सटीक और बारीक निर्माण, अद्भुत और विकसित शहरी विकास से यह साबित होता है कि हड़प्पा सभ्यता इंजीनियरिंग की बेहतरीन मिसाल है. यह सभ्यता अपने समय की अन्य सभ्यताओं जैसे सुमेरियन और मेसोपोटामिया की तुलना में बेहद विकसित थी.

आकार में बहुत बड़ी थी हड़प्पा सभ्यता-

यह सभ्यता आकार में बहुत बहुत बड़ी थी. उत्तर में जम्मू कश्मीर के मांडा,दक्षिण में महाराष्ट्र के दैमाबाद,पूर्व में उत्तर प्रदेश के मेरठ में आलमगीरपुर और पश्चिम में पाकिस्तान के बलूचिस्तान में मकरान तट तक स्थित थी. हड़प्पा सभ्यता को सिंधु घाटी सभ्यता और कांस्य युगीन सभ्यता भी कहा जाता है. यह बहुत ही बड़े क्षेत्र में फैली हुई थी. इसके महत्वपूर्ण शहर हड़प्पा,मोहनजोदड़ो,लोथल,धौलावीरा,राखीगढ़ी,बनवाली,दैमाबाद और सुत्कागेडोर थे.  

ये भी पढ़ें-General Knowledge: कितने लोगों को जीवन दे सकता है एक इंसान, शरीर के किन अंगों का किया जा सकता है दान? जानिए प्रक्रिया

           General knowledge: क्या आप भी ऑन करके सोते हैं अपना वाईफाई? खतरनाक तरंगें आपको कर सकती हैं बीमार,बरतें ये सावधानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तमिलनाडु-कर्नाटक के बीच क्या है कावेरी जल विवाद, क्यों लड़ रहे दोनों राज्य?
तमिलनाडु-कर्नाटक के बीच क्या है कावेरी जल विवाद, क्यों लड़ रहे दोनों राज्य?
दिल्ली के लाल किले पर ही तिरंगा क्यों फहराया जाता है, आगरा वाले पर क्यों नहीं?
दिल्ली के लाल किले पर ही तिरंगा क्यों फहराया जाता है, आगरा वाले पर क्यों नहीं?
मंगल पर देखने को मिलता है नीला सूर्यास्त, जानें पृथ्वी से क्यों है यह उलट?
मंगल पर देखने को मिलता है नीला सूर्यास्त, जानें पृथ्वी से क्यों है यह उलट?
First Metro in India: भारत में सबसे पहले कब और किसे आया था मेट्रो का विचार?
भारत में सबसे पहले कब और किसे आया था मेट्रो का विचार?

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
CMRL केस में ED की बड़ी कार्रवाई, कोझिकोड में 8 ठिकानों पर छापेमारी
CMRL केस में ED की बड़ी कार्रवाई, कोझिकोड में 8 ठिकानों पर छापेमारी
New York India Day Parade: न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
Embed widget