एक्सप्लोरर

General Knowledge: कितने लोगों को जीवन दे सकता है एक इंसान, शरीर के किन अंगों का किया जा सकता है दान? जानिए प्रक्रिया

अनगिनत लोग ऐसे हैं जो अपने अंगों का दान कर लोगों की जिंदगियां बचा रहे हैं. हर साल अगस्त के दूसरे सप्ताह में 'विश्व अंगदान दिवस' मनाया जाता है.

Organ Donation: हमारे देश में इंसान के कल्याण और सुख के लिए लोगों द्वारा किए गए त्याग और बलिदान की अनेक कहानियां सुनाई जाती है. समाज और लोगों के जीवन की रक्षा के लिए अपने अंगदान की महर्षि दधीचि से संबंधित पौराणिक कथा बहुत से लोगों ने सुनी होगी.

आज के समय में भी अनगिनत लोग ऐसे हैं जो अपने अंगों का दान कर लोगों की जिंदगियां बचा रहे हैं. अपने इस आर्टिकल में हम अंगदान की प्रक्रिया के साथ ही इसके जरिए शरीर के कितने और कौन से अंगों को दान में दिया जा सकता है इसकी जानकारी देंगे-

अगस्त के दूसरे सप्ताह में मनाया जाता है 'विश्व अंगदान दिवस'

हर साल अगस्त के दूसरे सप्ताह में 'विश्व अंगदान दिवस' मनाया जाता है. बहुत से लोगों द्वारा अंगदान किया जाता है, लेकिन फिर भी इसको लेकर लोगों में कम जागरूकता है. हालांकि बहुत से माध्यमोें द्वारा लोगों को जागरूक किया जा रहा है.

करीब 50 लोगों को अंगदान से दिया जा सकता है जीवन

मृत्यु जीवन का ऐसा सत्य है जिसे कोई बदल नहीं सकता है. लेकिन यह जानकर आपको हैरानी होगी की एक व्यक्ति द्वारा अपने शरीर के अंगदान से करीब 50 लोगों को जीवन दे सकता है. आज के दौर में जब दुनियां में सबको अपने हित और फायदे के अलावा किसी के दुख-दर्द की चिंता नहीं होती है,तब ऐसे लोग भी हैं जो किसी बीमारी या अन्य वजह से अपने खास अंगों को खो देते हैं या खराब हो जाते हैं.

ऐसे में समाज कल्याण और लोगों को नया जीवन देने की सोच के साथ बहुत से स्वस्थ लोग अपने जीते जी या मृत्यु के बाद अपने अंगदान के द्वारा लोगों की जिंदगियां बचाते हैं.

शरीर के किस हिस्से और अंगों को किया जा सकता है दान

हम शरीर के अंगों और ऊतकों को दान कर सकते हैं. शरीर के अंगों के अंतर्गत यकृत, गुर्दे, अग्नाशय, हृदय,फेफड़े और आंत का दान किया जाता है. जबकि शरीर के ऊतकों में कॉर्निया(आंख का भाग), हड्डी, त्वचा, हृदय वाल्व, रक्त वाहिकाएं, नस, कण्डरा और कुछ अन्य ऊतकों को भी दान किया जा सकता है.

अंगदान किस प्रकार से होता है

अंगदान दो प्रकार से होता है,पहला जीवित अंगदान और दूसरा मृत्यु के बाद अंगदान. अंगदान के लिए लोग वसीयत लिखते हैं कि उनके मृत्यु के बाद उनके शरीर का कौन-कौन सा हिस्सा दान किया जायेगा.
जीवित अंगदान में जीवित रहने के दौरान ही शरीर के कुछ अंगों को दान किया जा सकता है.

जिसमें एक गुर्दा किसी को दान दिया जा सकता है. इसके अलावा अग्न्याशय का हिस्सा और लीवर का हिस्सा क्योंकि लीवर समय के साथ फिर से बन विकसित हो जाएगा. मृत्यु के बाद अंगदान में आँख,किडनी,लीवर,फेफड़ा,ह्रदय,पैंक्रियाज और आंत का अंगदान किया जा सकता है.

अंगदान के लिए उम्र की सीमा

यह इस बात पर निर्भर करती है की अंगदान जीवन के समय या मृत्यु के बाद किया जा रहा है. हालाँकि अंगदान में सिर्फ उम्र ही नहीं बल्कि शरीर का स्वस्थ होना भी जरूरी है.

18 साल का कोई भी व्यक्ति जो स्वस्थ हो अंगदान कर सकता है लेकिन शरीर के अलग अलग अंग के लिए अलग अलग उम्र सीमा होती है, जो डॉक्टर की सलाह के अनुसार ही दान किया जा सकता है.

ये भी पढ़ें- General knowledge: क्या आप भी ऑन करके सोते हैं अपना वाईफाई? खतरनाक तरंगें आपको कर सकती हैं बीमार,बरतें ये सावधानी

Online Fraud: ठगों ने ढूंढे ठगी के नए तरीके, बचने के लिए रखें इन बातों का ध्यान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किस देश में कैसे दी जाती है मौत की सजा? SC में याचिका के बीच जानें
किस देश में कैसे दी जाती है मौत की सजा? SC में याचिका के बीच जानें
Electric Shock: कुछ लोगों को क्यों नहीं लगता बिजली का झटका, क्या है वजह?
कुछ लोगों को क्यों नहीं लगता बिजली का झटका, क्या है वजह?
मौत के कितने दिन बाद तक हो सकता है पोस्टमॉर्टम, बॉडी कैसे करते हैं प्रिजर्व?
मौत के कितने दिन बाद तक हो सकता है पोस्टमॉर्टम, बॉडी कैसे करते हैं प्रिजर्व?
इंसान की आंख क्या-क्या देख सकती है, कितने Megapixel के बराबर?
इंसान की आंख क्या-क्या देख सकती है, कितने Megapixel के बराबर?

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget