एक्सप्लोरर

भारत में जमकर फास्ट फूड बेच रहीं ये अमेरिकी कंपनियां, क्या आप भी हैं इनके दीवाने?

भारत के हर सेक्टर में अमेरिकी कंपनियों ने पैठ बना रखी है. खासकर फास्ट फूड इंडस्ट्री में बर्गर, पिज्जा, फ्राइड चिकन से लेकर सॉफ्ट ड्रिंक तक, हर जगह अमेरिकी ब्रांड्स छाए हुए हैं.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में भारत पर एकतरफा 50 प्रतिशत टैरिफ लगा दिया है. पहले यह टैरिफ 25 प्रतिशत था, लेकिन इसे बढ़ाकर 50 फीसदी कर दिया गया. भारत सरकार ने इस फैसले को पूरी तरह गलत और अनुचित बताया है. इस कड़े कदम के बाद अब भारत में कई लोग अमेरिकी सामान और ब्रांड्स के खिलाफ आवाज उठाने लगे हैं. लोग कह रहे हैं कि अगर अमेरिका हमें व्यापार में नुकसान पहुंचाएगा तो हमें भी उनके प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल कम कर देना चाहिए. 

हालांकि, वर्तमान हालत यह है कि भारत के हर सेक्टर में अमेरिकी कंपनियों ने पैठ बना रखी है. खासकर फास्ट फूड इंडस्ट्री में बर्गर, पिज्जा, फ्राइड चिकन से लेकर सॉफ्ट ड्रिंक तक, हर जगह अमेरिकी ब्रांड्स छाए हुए हैं. बच्चे हों या बड़े, शहर हो या गांव कई जगह अमेरिकी कंपनियों के दीवाने हैं तो आइए आज जानते हैं उन प्रमुख अमेरिकी कंपनियों के बारे में जो भारत में जमकर फास्ट फूड बेच रहीं हैं. 

भारत में जमकर फास्ट फूड बेच रहीं ये अमेरिकी कंपनियां

1. McDonald's - 1996 में भारत आई McDonald’s ने धीरे-धीरे हर भारतीय के दिल में अपनी जगह बना ली. आज देशभर में 300 से भी ज्यादा आउटलेट्स हैं. खास बात यह है कि इसने भारत के लिए वेज बर्गर, आलू टिक्की बर्गर जैसे लोकल टेस्ट वाले ऑप्शन भी पेश किए. 

2. KFC – KFC का तला हुआ मसालेदार चिकन आज हर दूसरे नॉनवेज प्रेमी की पहली पसंद बन चुका है. चाहे बकेट में चिकन हो या जिंगर बर्गर, इसके आइटम्स युवाओं में बेहद फेमस हैं. ये भी एक अमेरिकी कंपनी हैं, जिसे भारत में आए कई साल हो चुके हैं. 

3. Domino’s & Pizza Hut– Domino’s & Pizza Hut भी अमेरिकी कंपनी है, जिसे भारत में आए कई साल हो चुके हैं. Domino's और Pizza Hut जैसी कंपनियों ने भारत में पिज्जा को आम बना दिया है. अब पिज्जा सिर्फ रेस्तरां में मिलने वाली विदेशी डिश नहीं रही, बल्कि बच्चों की बर्थडे पार्टी का हिस्सा बन चुकी है. 

4. Starbucks – 2012 में मुंबई से शुरुआत करने वाली अमेरिकी कंपनी, Starbucks आज कई मेट्रो शहरों में फैली हुई है. यहां की कॉफी, फ्रैपुचिनो और सैंडविच युवाओं को खास पसंद आते हैं. 

ड्रिंक्स, चॉकलेट और स्नैक्स में भी अमेरिकी कंपनियों के दीवाने

1. PepsiCo India –  Pepsi, 7Up, Mirinda जैसी ड्रिंक्स और Lays, Kurkure जैसे स्नैक्स भारत के हर किराना स्टोर और सुपरमार्केट में दिखते हैं. PepsiCo ने भारतीय टेस्ट को समझते हुए मसालेदार कुरकुरे और इंडियन स्टाइल चिप्स भी लॉन्च किए हैं. 

 2.  Coca-Cola India – Coca-Cola के पास Coke, Fanta, Sprite, Maaza जैसे कई ड्रिंक्स हैं. थम्स अप और Maaza जैसी भारतीय पसंद को भी इस कंपनी ने अपनाया और आगे बढ़ाया है. 

3. Nestle India – मैगी का नाम सुनते ही बच्चों से लेकर बड़े तक की भूख जाग जाती है. Nestle जैसी अमेरिकी कंपनी भारत में मैगी, नेस्कैफे, मिल्कमेड और किटकैट जैसे प्रोडक्ट्स बनाती है. 

4. Kellogg’s – सुबह के नाश्ते में अगर आप Corn Flakes, Chocos या Muesli खाते हैं, तो वो भी अमेरिकी कंपनी Kellogg’s  है.

5. Mondelez (Cadbury) – Cadbury Dairy Milk, Bournvita और Oreo जैसी चीजें आज भारत के हर घर में हैं.  ये कंपनी अमेरिका की Mondelez के तहत आती है. 

यह भी पढ़ें : GST कटौती के बाद कितना सस्ता मिलेगा OYO रूम? जान लें पूरी डिटेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Uranium Uses: परमाणु बनाने के अलावा किस काम आता है यूरेनियम, जानिए भारत को क्यों है इसकी जरूरत?
परमाणु बनाने के अलावा किस काम आता है यूरेनियम, जानिए भारत को क्यों है इसकी जरूरत?
Russia Ukraine War: 4 साल बाद भी क्यों नहीं रुक रहा रूस-यूक्रेन युद्ध? क्यों शांति समझौते को तैयार नहीं हैं दोनों देश
4 साल बाद भी क्यों नहीं रुक रहा रूस-यूक्रेन युद्ध? क्यों शांति समझौते को तैयार नहीं हैं दोनों देश
Sonam Wangchuk Hunger Strike: अगर अनशन के दौरान हो जाए किसी की मौत तो क्या मुआवजा देती है सरकार? जानिए नियम
अगर अनशन के दौरान हो जाए किसी की मौत तो क्या मुआवजा देती है सरकार? जानिए नियम
US Iran War: हवा में उड़ता अभेद्य किला! अंदर से कैसा दिखता है रूस का Tu-214PU विमान? जो परमाणु हमले में भी सुरक्षित
हवा में उड़ता अभेद्य किला! अंदर से कैसा दिखता है रूस का Tu-214PU विमान? जो परमाणु हमले में भी सुरक्षित

वीडियोज

FY27 में लॉन्च होंगी 5 धमाकेदार Mid Size SUVs | #suv #newlaunch #autolive
Breaking | US Iran War | Hormuz Strait: होर्मुज पर कंट्रोल को लेकर ईरान ने धमका दिया! | Trump
Breaking | US Massive Attack on Iran: ईरान के 70 ठिकानों पर ट्रंप का विनाशक अटैक! | Khamenei
Akhilesh Yadav का Nitish Kumar की तरह U-TURN! |ABPLIVE
Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक के अनशन का 17वां दिन, वजन 8.5 KG घटा, महुआ मोइत्रा बोलीं- 'सरकार को आपकी परवाह नहीं, इसलिए...'
सोनम वांगचुक का वजन 8.5 KG घटा, महुआ मोइत्रा बोलीं- 'सरकार को आपकी परवाह नहीं, इसलिए...'
Bihar Politics: नीतीश कुमार के बनाए रास्ते से दूर हो रही JDU? इस लिस्ट ने उठाए कई सवाल
नीतीश कुमार के बनाए रास्ते से दूर हो रही JDU? इस लिस्ट ने उठाए कई सवाल
'बिल्डिंगें गिर जाएंगी, आपके बच्चे मरेंगे...', पेपर लीक मामले पर बोले सोनम वांगचुक, PM मोदी को क्या दिया मैसेज?
'बिल्डिंगें गिरेंगी, बच्चे मरेंगे...', पेपर लीक मामले पर बोले सोनम वांगचुक, PM मोदी को क्या दिया मैसेज?
127 किलो का क्रिकेटर, एक कैच से बन गया था वर्ल्ड कप का हीरो, अब कहां हैं बरमूडा के ड्वेन लेवरॉक?
127 किलो का क्रिकेटर, एक कैच से बन गया था वर्ल्ड कप का हीरो, अब कहां हैं बरमूडा के ड्वेन लेवरॉक?
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
लालू यादव को 'सुप्रीम' राहत, चारा घोटाला मामले में SC ने जमानत रद्द करने से किया इनकार
लालू यादव को 'सुप्रीम' राहत, चारा घोटाला मामले में SC ने जमानत रद्द करने से किया इनकार
Career Options After 12th Arts: आर्ट्स वाले छात्रों की खुलेगी किस्मत! इन 3 नए सेक्टर्स में नौकरियों की भरमार, आज ही करें अप्लाई
आर्ट्स वाले छात्रों की खुलेगी किस्मत! इन 3 नए सेक्टर्स में नौकरियों की भरमार, आज ही करें अप्लाई
क्या बैंकिंग सिस्टम को ध्वस्त कर देगा Claude Mythos? कनाडा ने जारी कर दिया अलर्ट
क्या बैंकिंग सिस्टम को ध्वस्त कर देगा Claude Mythos? कनाडा ने जारी कर दिया अलर्ट
Embed widget