एक्सप्लोरर

मेडिकल वीजा पर आए पाकिस्तानी तय समय पर नहीं लौटे तो क्या होगा, उन्हें कैसे ढूंढकर निकालेगा भारत?

मेडिकल वीजा धारक मरीज के साथ दो अटेंडेंड्स को भारत आने की अनुमति दी जाती है. अब भारत सरकार ने इन सभी वीजा को रद्द कर दिया है, ऐसे पाकिस्तानी नागरिकों को 29 अप्रैल तक भारत छोड़ना होगा.

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ पांच बड़े फैसले लिए हैं. इसमें एक अहम फैसला है- पाकिस्तानी नागरिकों का वीजा रद्द करना. भारत सरकार ने पाकिस्तानी नागरिकों को जारी किए जाने वाले 14 तरह के वीजा रद्द कर दिए हैं. केंद्र सरकार ने सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को निर्देश दिया है कि पाकिस्तानी नागरिकों को चिह्नित किया जाए और उन्हें पाकिस्तान भेजा जाए, जिसके बाद कई राज्यों में पुलिस एक्शन मोड पर आ गई है और पाकिस्तानी नागरिकों को बॉर्डर पार भेज रही है. 

भारत सरकार ने अपने फैसले में कहा था कि 14 में से 13 तरह की वीजा कैटेगरी वाले पाकिस्तानी नागरिकों को 27 अप्रैल तक हर हाल में भारत छोड़ना होगा. यह समयसीमा आज खत्म हो रही है. हालांकि, मेडिकल वीजा वाले नागरिकों को सहूलियत देते हुए 29 अप्रैल तक का समय दिया गया है, जिससे वे अपना इलाज पूरा करा लें और मेडिकल डॉक्यूमेंट्स भी पूरे कर लें. अब सवाल यह है कि अगर मेडिकल वीजा वाले लोग तय समय पर पाकिस्तान नहीं लौटे तो क्या होगा? उनकी पहचान कैसे की जाएगी? भारत सरकार ऐसे नागरिकों के खिलाफ क्या एक्शन लेगी? 

मेडिकल वीजा वालों को मिली है अतिरिक्त छूट

पाकिस्तान से बड़ी संख्या में लोग भारत इलाज के लिए आते हैं. ऐसे नागरिकों को इलाज के लिए भारत सरकार मेडिकल वीजा जारी करती है, मेडिकल वीजा धारक मरीज के साथ ज्यादा से ज्यादा दो अटेंडेंड्स को भारत आने की अनुमति दी जाती है. अब भारत सरकार ने इन सभी वीजा को रद्द कर दिया है, हालांकि मेडिकल वीजा वाले नागरिकों को मानवीय आधार पर दो दिन का अतिरिक्त समय दिया गया है, ऐसे नागरिकों को 29 अप्रैल तक भारत छोड़ना होगा. सरकार ने मेडिकल वीजा धारकों को इलाज के दस्तावेज भी तैयार रखने को कहा है, जिससे जांच के दौरान उन्हें किसी तरह की परेशानी न हो. 

तय समय पर नहीं लौटे तो क्या होगा?

भारत सरकार द्वारा अचानक लिए गए फैसले से उन पाकिस्तानी मरीजों को परेशानी हो गई है, जिनका ऑपरेशन या इलाज आने वाले दिनों में होना है. आदेश के मुताबिक, मेडिकल वीजा धारकों को 29 अप्रैल तक भारत छोड़ना होगा, ऐसे में सबसे बड़ी समस्या यह है कि ये मरीज अपना इलाज कैसे जारी रख पाएंगे. फिलहाल भारत सरकार ने इस पर अपना रुख स्पष्ट नहीं किया है. ऐसे में यह तय है कि मेडिकल वीजा धारकों को भी निश्चित समयसीमा से पहले भारत से वापस जाना होगा. अगर कोई पाकिस्तानी वीजा धारक इस आदेश का उल्लंघन करता है तो उसे 'गैर-कानूनी विदेशी' माना जाएगा. उन्हें इमिग्रेशन एंड फॉरनर्स एक्ट 2025 के तहत अपराधी माना जाएगा और 1 से 5 साल की सजा या जुर्माना भी हो सकता है. 

कैसे ढूंढकर निकालेगा भारत?

भारत सरकार जिन विदेशी नागरिकों को वीजा जारी करता है उनकी पूरी जानकारी भारत सरकार के पास होती है. दरअसल, वीजा जारी करने से पहले विदेशी नागरिकों से उनकी यात्रा का मकसद पूछा जाता है, साथ ही यह भी जानकारी ली जाती है कि वे भारत में कहां रहेंगे. ऐसे में भारत सरकार के पास ऐसे नागरिकों का पूरा डेटा रहता है. डेडलाइन खत्म होने के बाद भारत सरकार इन नागरिकों को सजा भी दे सकती है और पाकिस्तान डिपोर्ट भी कर सकती है. 

यह भी पढ़ें: भारत पानी छोड़े तो पाकिस्तान की किन-किन नदियों में आ सकती है बाढ़? झेलम से बुरा होगा हाल

प्रांजुल श्रीवास्तव एबीपी न्यूज में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. फिलहाल फीचर डेस्क पर काम कर रहे प्रांजुल को पत्रकारिता में 9 साल तजुर्बा है. खबरों के साइड एंगल से लेकर पॉलिटिकल खबरें और एक्सप्लेनर पर उनकी पकड़ बेहतरीन है. लखनऊ के बाबा साहब भीम राव आंबेडकर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता का 'क, ख, ग़' सीखने के बाद उन्होंने कई शहरों में रहकर रिपोर्टिंग की बारीकियों को समझा और अब मीडिया के डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़े हुए हैं. प्रांजुल का मानना है कि पाठक को बासी खबरों और बासी न्यूज एंगल से एलर्जी होती है, इसलिए जब तक उसे ताजातरीन खबरें और रोचक एंगल की खुराक न मिले, वह संतुष्ट नहीं होता. इसलिए हर खबर में नवाचार बेहद जरूरी है.

प्रांजुल श्रीवास्तव काम में परफेक्शन पर भरोसा रखते हैं. उनका मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ सूचनाओं को पहुंचाने का काम नहीं है, यह भी जरूरी है कि पाठक तक सही और सटीक खबर पहुंचे. इसलिए वह अपने हर टास्क को जिम्मेदारी के साथ शुरू और खत्म करते हैं. 

अलग अलग संस्थानों में काम कर चुके प्रांजुल को खाली समय में किताबें पढ़ने, कविताएं लिखने, घूमने और कुकिंग का भी शौक है. जब वह दफ्तर में नहीं होते तो वह किसी खूबसूरत लोकेशन पर किताबों और चाय के प्याले के साथ आपसे टकरा सकते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मोर को कौन-सा दाना खिलाना सही? वरना खराब हो जाएगा पेट
मोर को कौन-सा दाना खिलाना सही? वरना खराब हो जाएगा पेट
खेत में दिखे यह सांप तो न करें अजगर समझने की गलती, चली जाएगी जान
खेत में दिखे यह सांप तो न करें अजगर समझने की गलती, चली जाएगी जान
Hindu Cerematorium In Pakistan: लाहौर में कैसे होता है हिंदुओं का दाह संस्कार, क्या वहां इसकी नहीं है इजाजत?
लाहौर में कैसे होता है हिंदुओं का दाह संस्कार, क्या वहां इसकी नहीं है इजाजत?
क्या काम करते हैं हाजी मस्तान के बच्चे, क्या वे भी हैं क्रिमिनल?
क्या काम करते हैं हाजी मस्तान के बच्चे, क्या वे भी हैं क्रिमिनल?

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget