एक्सप्लोरर

युद्ध की चेतावनी के दौरान कैसे पहचानें सायरन, ग्रीन और रेड अलर्ट की आवाज में यह होता है अंतर

How To Identify Red And Green Alert: भारत और पाकिस्तान युद्ध की परिस्थिति के दौरान रेड और ग्रीन अलर्ट को जानना बहुत जरूरी है. चलिए जानें कि आखिर आप इसको कैसे समझ सकते हैं.

भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव देखने को मिल रहा है. पाकिस्तान द्वारा किए गए पहलगाम हमले का बदला भारत ने 7 मई की रात को ऑपरेशन सिंदूर चलाकर लिया था. इस दौरान पाकिस्तान में स्थित नौ आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया था, जिसमें कई आतंकी मारे गए थे. इसके बाद पाकिस्तान ने भारत के कई ठिकानों को हमलावर ड्रोन के जरिए निशाना बनाया गया था. इस दौरान बॉर्डर के इलाकों पर सायरन बजाकर ब्लैकआउट किया गया. ऐसे में खतरे और सुरक्षा के संकेतों को समझने के लिए सायरन की आवाज को पहचानना बहुत जरूरी है. चलिए जानें कि किसी भी वॉर या हमले के दौरान रेड और ग्रीन अलर्ट सायरन को कैसे पहचानेंगे.

कैसे समझे रेड और ग्रीन अलर्ट

किसी भी आपातकालीन स्थिति में ऑपरेशन सिंदूर या सिर्फ हवाई हमले जैसे अन्य खतरों की जानकारी देने के लिए चेतावनी सायरन का इस्तेमाल किया जाता है. इन सायरनों की आवाज को ध्यान से सुनना और इसका अर्थ समझना जरूरी होता है. इस दौरान कई तरह की आवाजें सुनाई देती हैं. लेकिन लड़ाई से पहले या खतरे से पहले बजने वाला सायरन 2 से 5 किलोमीटर दूर कर सुनाई देगा. यह अलार्म एंबुलेंस की आवाज से अलग होता है. यह एक आम अलार्म की तरह से होता है, जो कि तेज आवाज वाला वॉर्निंग सिस्टम की तरह होता है. इसकी आवाज 120-140 डेसिबल तक होती है. इसका मकसद एयर स्ट्राइक से पहले की सूचना देना होता है.

कैसा होता है रेड अलर्ट सायरन

यह सायरन तब बजता है जब हवाई हमला या मिसाइल हमला होने वाला होता है. इसकी आवाज आमतौर पर तेज और कम होती हुई या फिर लहरदार होती है. यह एक निश्चित अंतराल पर ऊपर और नीचे की और जाती है. यह लगभग पांच मिनट तक बजाई जाती है. यह एक ऐसी आवाज होती है, जिस पर लोगों का ध्यान तुरंत आकर्षित होता है.

ग्रीन अलर्ट सायरन कैसा होता है

ग्रीन अलर्ट सायरन बताता है कि खतरा टल गया है. इसके बाद लोग अपने घरों और आश्रयों से बाहर निकल सकते हैं और पुरानी गतिविधियां फिर से शुरू कर सकते हैं. इसकी आवाज स्थिर और सीधी धुन होती है. इसमें रेड अलर्ट के जैसे उतार-चढ़ाव नहीं होता है. इसका टाइम कम होता है और लगभग एक मिनट तक इसे बजाया जाता है. यह धुन बताती है कि खतरा अब खत्म हो गया है.

यह भी पढ़ें: चीन के कौन-कौन से हथियार इस्तेमाल कर रहा पाकिस्तान, इसके लिए कितना पैसा देता है पड़ोसी मुल्क?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दुनिया के इन 7 मुल्कों में सड़कों पर उतरी जनता, जानें कहां और क्यों हो रहे प्रदर्शन?
दुनिया के इन 7 मुल्कों में सड़कों पर उतरी जनता, जानें कहां और क्यों हो रहे प्रदर्शन?
कितने साल में जरूरी होती है सड़कों की मरम्मत, इसकी एक्सपायरी डेट क्या?
कितने साल में जरूरी होती है सड़कों की मरम्मत, इसकी एक्सपायरी डेट क्या?
यहां मुस्लिम सजाते हैं दुर्गा मां का पंडाल, प्रसाद भी करते हैं तैयार
यहां मुस्लिम सजाते हैं दुर्गा मां का पंडाल, प्रसाद भी करते हैं तैयार
अभिजीत दिपके, सौरभ दास या आशुतोष रांका... तीनों की कमाई कहां से होती है?
अभिजीत दिपके, सौरभ दास या आशुतोष रांका... तीनों की कमाई कहां से होती है?

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडिया गठबंधन आज करेगा बड़ा ऐलान, राहुल संग चाय पर चर्चा के बाद पीसी, जानें प्लान
इंडिया गठबंधन आज करेगा बड़ा ऐलान, राहुल संग चाय पर चर्चा के बाद पीसी, जानें प्लान
MLC चुनाव से पहले RLM में संग्राम! रामपुकार सिन्हा सस्पेंड, अब 3 MLA पर गिरेगी गाज?
MLC चुनाव से पहले RLM में संग्राम! रामपुकार सिन्हा सस्पेंड, अब 3 MLA पर गिरेगी गाज?
'वे सहमत हुए, क्योंकि मैंने...' रूस-यूक्रेन पीस डील को लेकर ट्रंप का बड़ा दावा
'वे सहमत हुए क्योंकि मैंने कहा...' रूस-यूक्रेन पीस डील पर बोले ट्रंप
नॉर्थ अमेरिका में बॉलीवुड फिल्मों की धूम, 'धुरंधर 2' बनी नंबर 1, जानें- 'दृश्यम 3' को टॉप 10 लिस्ट में मिली कौन सी जगह ?
नॉर्थ अमेरिका में बॉलीवुड फिल्मों की धूम, जानें- टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
Embed widget