एक्सप्लोरर

भारत-पाकिस्तान में परमाणु युद्ध हुआ तो दोनों देशों के कौन-से इलाके हो जाएंगे तबाह, कहां बिल्कुल नहीं होगा असर?

India Pakistan Nuclear War: भारत और पाकिस्तान में परमाणु हमले को लेकर भी स्थिति बन रही है. ऐसे में यह जानना जरूरी है कि अगर ऐसा हुआ तो भारत और पाकिस्तान के कौन से इलाके खत्म हो सकते हैं.

पहलगाम आतंकी हमले के बाद एक बार फिर से पाकिस्तान का गैरजिम्मेदारी भरा रवैया सामने आया है. बीते दिन पाकिस्तान की ओर से भारत के खिलाफ सीधे हमले की धमकी दी गई थी. यह धमकी पाकिस्तान के रेल मंत्री हनीफ अब्बास ने दी. उनका सीधा कहना है कि पाकिस्तान ने परमाणु हथियार शाहीन जैसी मिसाइलों को सजाने के लिए नहीं रखा है. इनको भारत के खिलाफ इस्तेमाल करने के लिए ही बनाया गया है. आइए जान लेते हैं कि अगर भारत-पाकिस्तान में परमाणु युद्ध होता है तो दोनों देशों के कौन से इलाके तबाह हो जाएंगे. 

पाकिस्तान अगर परमाणु बम गिरा दे तो क्या होगा?

पहलगाम हमले के बाद भारत-पाकिस्तानने जिस तरीके से युद्ध की तैयारी शुरू कर दी है, उससे लोगों के मन में कई सवाल उठ रहे हैं. हर जगह लोग पाकिस्तान की धमकी पर मजे ले रहे हैं. लोगों का कहना है कि अगर सच में पाकिस्तान भारत पर एकाध परमाणु बम गिरा दे तो क्या होगा. अगर पाकिस्तान ऐसा करता है तो भारत भी उसके कम से कम 10 शहर तबाह करने का माद्दा रखता है. भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव का इतिहास काफी पुराना है. दोनों देशों में कश्मीर विवाद, सीमा विवाद और आतंकवाद जैसे मुद्दे शामिल हैं, लेकिन 26 लोगों की मौत के बाद देश में गुस्से का माहौल है. 

भारत के ये इलाके हो सकते हैं प्रभावित

विशेषज्ञों की मानें तो भारत के कई शहर पाकिस्तान के परमाणु हमले की जद में हैं, लेकिन कुछ शहरों पर परमाणु हमले का खतरा ज्यादा है. भारत के कुछ शहर भौगोलिक, सैन्य और आर्थिक स्थिति के लिहाज से काफी महत्वपूर्णं हैं. पाकिस्तान की नजर भारत के मुंबई, दिल्ली और बेंगलुरु पर है, लेकिन पाकिस्तान को ऐसा करने में नानी याद आ जाएगी. मुंबई आर्थिक लिहाज से जरूरी है और सबसे घनी आबादी वाला शहर है. बेंगलुरु तकनीकी और सैन्य लिहाज से जरूरी है. 

पाकिस्तान के कौन से इलाके होंगे प्रभावित?

इसके अलावा भारत के निशाने पर पाकिस्तान के इस्लामाबाद, लाहौर, कराची, फैसलाबाद, पेशावर, मुल्तान, गुजरांवाला, रावलपिंडी, हैदराबाद और क्वेटा पर परमाणु बम गिरा सकता है. परमाणु हमले से न केवल ये शहर खत्म हो जाएंगे, बल्कि रेडिएशन, खाद्य संकट और सामाजिक अराजकता जैसी चीजें भी हो सकती हैं. हिरोशिमा और नागासाकी के उदाहरण से देखा जा सकता है कि इससे लाखों लोग तुरंत मर सकते हैं और बाकी लोग रेडिएशन से प्रभावित हो सकते हैं.

यह भी पढ़ें: किन-किन जानवरों को होता है HIV AIDS, कुत्ते से लेकर बिल्ली तक में कैसे दिखते हैं लक्षण?

About the author निधि पाल

निधि पाल को पत्रकारिता में छह साल का तजुर्बा है. लखनऊ से जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी करने के बाद इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत भी नवाबों के शहर से की थी. लखनऊ में करीब एक साल तक लिखने की कला सीखने के बाद ये हैदराबाद के ईटीवी भारत संस्थान में पहुंचीं, जहां पर दो साल से ज्यादा वक्त तक काम करने के बाद नोएडा के अमर उजाला संस्थान में आ गईं. यहां पर मनोरंजन बीट पर खबरों की खिलाड़ी बनीं. खुद भी फिल्मों की शौकीन होने की वजह से ये अपने पाठकों को नई कहानियों से रूबरू कराती थीं.

अमर उजाला के साथ जुड़े होने के दौरान इनको एक्सचेंज फॉर मीडिया द्वारा 40 अंडर 40 अवॉर्ड भी मिल चुका है. अमर उजाला के बाद इन्होंने ज्वाइन किया न्यूज 24. न्यूज 24 में अपना दमखम दिखाने के बाद अब ये एबीपी न्यूज से जुड़ी हुई हैं. यहां पर वे जीके के सेक्शन में नित नई और हैरान करने वाली जानकारी देते हुए खबरें लिखती हैं. इनको न्यूज, मनोरंजन और जीके की खबरें लिखने का अनुभव है. न्यूज में डेली अपडेट रहने की वजह से ये जीके के लिए अगल एंगल्स की खोज करती हैं और अपने पाठकों को उससे रूबरू कराती हैं.

खबरों में रंग भरने के साथ-साथ निधि को किताबें पढ़ना, घूमना, पेंटिंग और अलग-अलग तरह का खाना बनाना बहुत पसंद है. जब ये कीबोर्ड पर उंगलियां नहीं चला रही होती हैं, तब ज्यादातर समय अपने शौक पूरे करने में ही बिताती हैं. निधि सोशल मीडिया पर भी अपडेट रहती हैं और हर दिन कुछ नया सीखने, जानने की कोशिश में लगी रहती हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या मिलिट्री के डॉग को रिटायर होने के बाद मिलती है पेंशन, जानें क्या है नियम?
क्या मिलिट्री के डॉग को रिटायर होने के बाद मिलती है पेंशन, जानें क्या है नियम?
किस देश में कैसे दी जाती है मौत की सजा? SC में याचिका के बीच जानें
किस देश में कैसे दी जाती है मौत की सजा? SC में याचिका के बीच जानें
Electric Shock: कुछ लोगों को क्यों नहीं लगता बिजली का झटका, क्या है वजह?
कुछ लोगों को क्यों नहीं लगता बिजली का झटका, क्या है वजह?
मौत के कितने दिन बाद तक हो सकता है पोस्टमॉर्टम, बॉडी कैसे करते हैं प्रिजर्व?
मौत के कितने दिन बाद तक हो सकता है पोस्टमॉर्टम, बॉडी कैसे करते हैं प्रिजर्व?

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget