एक्सप्लोरर

देश के इस हिस्से में 15 नहीं 16 अगस्त को मनाते हैं इंडिपेंडेंस डे, हैरान कर देगी वजह

कहा जाता है कि देश भले ही अंग्रेजों की गुलामी से 15 अगस्त 1947 को आजाद हुआ था. लेकिन देश में जनता द्वारा चुनी गई पहली सरकार शिमला के इस शहर में बनी थी.

लगभग 200 साल के गुलामी के बाद जब 15 अगस्त 1947 को भारत आजाद हुआ तो पूरे देश में जश्न का माहौल था. हर तरफ लोग खुशहाली मना रहे थे. हालांकि, देश का एक हिस्सा ऐसा था, जहां ये आजादी की खुशी पूरे एक दिन बाद पहुंची. यानी देश के इस हिस्से में 15 अगस्त नहीं 16 अगस्त को आजादी के दिन के तौर पर मनाया जाता है. चलिए जानते हैं कि आज भी यहां के लोग 16 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस क्यों मनाते हैं. इसके साथ ही ये भी जानेंगे कि आखिर भारत में ये जगह है कहां.

यहां 16 अगस्त को मनाया जाता है स्वतंत्रता दिवस

ये खास जगह हिमाचल प्रदेश में है. हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला से लगभग 30 किलोमीटर दूर एक शहर है ठियोग. यहां के स्थानीय लोग 16 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाते हैं, इसके अलावा यहां के लोग इस दिन को रिहाली और जलसा के रूप में भी मनाते हैं. इस दिन यहां के लोग नए-नए कपड़ पहनते हैं, एक दूसरे से गले मिलते हैं और आपस में मिठाईयां बांटते हैं.

यहां के लोग ऐसा क्यों करते हैं

कहा जाता है कि देश भले ही अंग्रेजों की गुलामी से 15 अगस्त 1947 को आजाद हुआ था. लेकिन देश में जनता द्वारा चुनी गई पहली सरकार शिमला के इस शहर में बनी थी. दरअसल, 16 अगस्त 1947 से पहले तक ठियोग में राजाओं का शासन था. लेकिन एक शाम जनता ठियोग रियासत के राजाओं को महल के सामने विद्रोह के लिए खड़ी हो गई. इसके बाद ठियोग रिसायत के राजा ने अपनी गद्दी छोड़ दी और प्रजामंडल के सूरत राम प्रकाश के नेतृत्व में ठियोग में पहली सरकार 16 अगस्त 1947 को बनी. यही वजह है कि यहां कि जनता 16 अगस्त को ही स्वतंत्रता दिवस मनाती है. यहां के लोग इसे ठियोग उत्सव भी कहते हैं.

ये लोग बने थे मंत्री

लोगों के विद्रोह के बाद जब राजा कर्मचंद ने अपनी गद्दी छोड़ी तो प्रजामंडल के सूरत राम प्रकाश ने पीएम पद की शपथ ली. इसके अलावा उनके साथ गृहमंत्री बुद्धिराम वर्मा, शिक्षा मंत्री सीताराम वर्मा और अन्य आठ लोगों ने मंत्री पद की शपथ ली.

ये भी पढ़ें: बांग्लादेश की जेल में 17 साल की सजा काट रही थीं खालिदा जिया, जानें क्यों हुई थीं गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sonam Wangchuk Hunger Strike: देश में किसने की थी सबसे लंबी भूख हड़ताल, अब कहां हैं वह शख्सियत?
देश में किसने की थी सबसे लंबी भूख हड़ताल, अब कहां हैं वह शख्सियत?
Psychological Pricing: 59,99,199... ज्यादातर चीजों की कीमत इस तरह ही क्यों होती है, जानें राउंड फिगर में क्यों नहीं रखे जाते नंबर?
59,99,199... ज्यादातर चीजों की कीमत इस तरह ही क्यों होती है, जानें राउंड फिगर में क्यों नहीं रखे जाते नंबर?
भारत में कितनी मातृभाषाएं, पहले नंबर पर हिंदी तो दूसरे नंबर पर सबसे ज्यादा कौन सी लैंग्वेज बोलते हैं लोग?
भारत में कितनी मातृभाषाएं, पहले नंबर पर हिंदी तो दूसरे नंबर पर सबसे ज्यादा कौन सी लैंग्वेज बोलते हैं लोग?
Musk Deer: क्या हिरण के पेट में सच में होती है कस्तूरी, जानें हिरण और इंसान दोनों के किस काम आती है यह?
क्या हिरण के पेट में सच में होती है कस्तूरी, जानें हिरण और इंसान दोनों के किस काम आती है यह?

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget