एक्सप्लोरर

Independence Day 2024: भारत की आजादी के जश्न में यूं शामिल हुआ गूगल, जानें क्या है 2024 के डूडल की थीम?

गूगल हर साल 15 अगस्त के दिन भारत की आजादी का जश्न डूडल के माध्यम से मनाता है. आइए जानते हैं कि 2024 में गूगल का यह डूडल किसने बनाया और इसकी थीम क्या है?

अंग्रेजों की गुलामी से देश को आजादी मिले आज यानी 15 अगस्त के दिन 77 साल पूरे हो चुके हैं. पूरे देश में देशभक्ति की लहर दौड़ रही है. ऐसे में गूगल भी डूडल के माध्यम से भारत के 78वें स्वतंत्रता दिवस को सेलिब्रेट कर रहा है. बता दें कि गूगल हर साल डूडल के माध्यम से भारत के स्वतंत्रता दिवस को खास बनाता है. आइए जानते हैं कि इस बार गूगल के डूडल की थीम क्या रही और इसे किसने बनाया?

किसने बनाया साल 2024 का डूडल?

बता दें कि 15 अगस्त 2024 का गूगल डूडल वृंदा जावेरी ने बनाया है. बता दें कि वृंदा फ्रीलांस आर्ट डायरेक्टर, इलस्ट्रेटर और एनिमेटर हैं. वह एडिटोरियल इलस्ट्रेशन बनाने के अलावा सेल एनिमेशन, स्टाइल फ्रेम्स और बड़ी-बड़ी कंपनियों, स्टूडियो और तमाम इंडस्ट्रीज के लिए प्रॉडक्ट इलस्ट्रेशन भी बनाती हैं. इस वक्त वह अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में रहती हैं.

क्या है 2024 के डूडल की थीम?

साल 2024 के इंडिपेंडेंस डे पर गूगल डूडल की थीम आर्किटेक्चर रखी गई है. इसकी मदद से देश की अलग-अलग संस्कृतियों को एक ही धागे में पिरोकर दिखाया गया है, जिसमें अलग-अलग स्ट्रक्चर को दिखाया गया है. इन सभी दरवाजों के माध्यम से गूगल के सभी कैरेक्टर G, O, O, G, L और E को दर्शाया है.

2023 में ऐसा था गूगल का डूडल

साल 2023 का गूगल डूडल दिल्ली से ताल्लुक रखने वाली गेस्ट आर्टिस्ट नम्रता कुमार ने बनाया था. नम्रता ग्राफिक डिजाइनर भी हैं. उन्होंने साल 2010 के दौरान बेंगलुरु के सृष्टि स्कूल ऑफ आर्ट्स एंड डिजाइन से ग्रैजुएशन किया था. उन्होंने इस डूडल को बनाने के लिए देश में मौजूद अलग-अलग टेक्सटाइल क्राफ्ट फॉर्म्स पर रिसर्च की थी और उनकी पहचान की थी. नम्रता का मकसद था कि वह अलग-अलग कढ़ाई-बुनाई शैलियों की मदद से देश के अलग-अलग हिस्सों को बैलेंस्ड तरीके से पेश करें, जिसमें वह कामयाब रहीं. 

इस वजह से यादगार है 15 अगस्त का दिन

गौरतलब है कि साल 1947 में आज ही के दिन यानी 15 अगस्त को भारत को ब्रिटिश शासनकाल से आजादी मिली थी. ऐसे में दिल्ली स्थित लाल किले पर प्रधानमंत्री हर साल ध्वजारोहण करते हैं और राष्ट्रगान की धुन के साथ आजादी हासिल करने के लिए कुर्बान हुए शहीदों को याद किया जाता है. इस दौरान देश के अलग-अलग इलाकों में उन बहादुरों को श्रद्धांजलि दी जाती है, जिन्होंने आजादी के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने से भी गुरेज नहीं किया. वहीं, स्कूलों-कॉलेजों आदि में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है और देशभक्ति के तराने गुनगुनाए जाते हैं.

यह भी पढ़ें: स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस में क्या होता है अंतर? यकीनन ये सात बातें नहीं जानते होंगे आप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Teesta River Project: बांग्लादेश ने चीन को सौंपा तीस्ता प्रोजेक्ट, जानें यह भारत के लिए कितना खतरनाक?
बांग्लादेश ने चीन को सौंपा तीस्ता प्रोजेक्ट, जानें यह भारत के लिए कितना खतरनाक?
दिल्ली का जंतर-मंतर कैसे बना लोकतंत्र की आवाज, सबसे पहले यहां कौन सा आंदोलन हुआ था?
दिल्ली का जंतर-मंतर कैसे बना लोकतंत्र की आवाज, सबसे पहले यहां कौन सा आंदोलन हुआ था?
Plastic Currency Note Cost: प्लास्टिक के नोट बनाने में कितना पैसा होगा खर्च, जानें 10 रुपये का नोट कितने में बनेगा?
प्लास्टिक के नोट बनाने में कितना पैसा होगा खर्च, जानें 10 रुपये का नोट कितने में बनेगा?
Sonam Wangchuk Hunger Strike: अन्ना हजारे कैसे 12 दिन में घुटनों पर ले आए थे UPA सरकार, क्यों इतना सफल रहा था आंदोलन?
अन्ना हजारे कैसे 12 दिन में घुटनों पर ले आए थे UPA सरकार, क्यों इतना सफल रहा था आंदोलन?

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
संसद में पेश होने से पहले ही वंदे मातरम बिल पर छिड़ गई बहस, कांग्रेस ने बताया संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
संसद में आने से पहले ही 'वंदे मातरम' पर बहस, कांग्रेस बोली-संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
Embed widget