एक्सप्लोरर

Independence Day 2024: स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस में क्या होता है अंतर? यकीनन ये सात बातें नहीं जानते होंगे आप

Independence Day: 15 अगस्त के दिन देश आजाद हुआ था और 26 जनवरी को देश में संविधान लागू हुआ था, लेकिन इन दोनों दिनों को मनाने के तरीके कितने अलग हैं, आइए जानते हैं.

स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) और गणतंत्र दिवस (Republic Day) क्यों मनाया जाता है? इससे तो अधिकतर लोग वाकिफ हैं, मगर कैसे मनाया जाता है? क्या अंतर होता है? इसको लेकर ज्यादातर लोग कंफ्यूजन में रहते हैं.  इसी कंफ्यूजन को दूर करने के लिए हम आज आपको बता रहे हैं इन दोनों राष्ट्रीय पर्वों में फर्क. दोनों राष्ट्रीय पर्वों के बीच का फर्क सिलसिलेवार तरीके से समझाने के लिए हम कुछ बिंदुओं का जिक्र करने जा रहे हैं.

झंडा फहराने में अंतर

15 अगस्त 1947 के दिन हमारे देश को आजादी मिली थी. उस वक्त ब्रिटिश झंडे को नीचे उतारकर भारतीय ध्वज को ऊपर चढ़ाकर फहराया गया था. इस प्रक्रिया को ध्वजारोहण कहा जाता है. यही वजह है कि 15 अगस्त को इसी तरीके से ध्वजारोहण किया जाता है. इसके करीब ढाई साल बाद 26 जनवरी 1950 को देश में संविधान लागू हुआ था. इस दिन को हर साल गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है. ऐसे में इस दिन पहले से ऊपर बंधे हुए झंडे को केवल फहराया (Flag Unfurling) जाता है. 

फ्लैग होस्टिंग और फ्लैग अनफर्लिंग में अंतर

15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस वाले दिन राष्ट्रीय ध्वज को ऊपर खींचा जाता है और फिर फहराया जाता है. इसे ध्वजारोहण कहा जाता है. वहीं, 26 जनवरी यानी गणतंत्र दिवस वाले दिन राष्ट्रीय ध्वज ऊपर बंधा रहता है. उसे खोलकर फहराया जाता है जिसे झंडा फहराना कहते हैं. अंग्रेजी में ध्वजारोहण के लिए Flag Hoisting और झंडा फहराने के लिए Flag Unfurling शब्द का इस्तेमाल किया जाता है.

15 अगस्त और 26 जनवरी को कौन फहराता है तिरंगा?

15 अगस्त के दिन प्रधानमंत्री ध्वजारोहण करते हैं. वहीं, 26 जनवरी को राष्ट्रपति झंडा फहराते हैं. ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि प्रधानमंत्री देश के राजनीतिक प्रमुख होते हैं, जबकि राष्ट्रपति संवैधानिक प्रमुख होते हैं. ऐसे में गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रपति झंडा फहराते हैं.

कार्यक्रम की जगह का फर्क

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य कार्यक्रम का आयोजन लाल किले पर होता है. वहीं, गणतंत्र दिवस के मुख्य कार्यक्रम का आयोजन राजपथ पर होता है.

संबोधन में भी अंतर

15 अगस्त पर प्रधानमंत्री लाल किले से देश को संबोधित करते हैं, जबकि इसकी पूर्व संध्या पर यानी 14 अगस्त की शाम को राष्ट्रपति राष्ट्र को संबोधित करते हैं. वहीं, गणतंत्र दिवस के मौके पर किसी का संबोधन नहीं होता है. गणतंत्र दिवस पर परेड समारोह में शामिल होने के लिए दूसरे देश के राष्ट्रप्रमुखों को मुख्य अतिथि के तौर पर बुलाया जाता है, जबकि स्वतंत्रता दिवस पर कोई अतिथि  बुलाने की परंपरा नहीं है.

समापन सेरेमनी भी अलग

गणतंत्र दिवस समारोह का समापन ‘बीटिंग रिट्रीट’ सेरेमनी से 29 जनवरी को होता है. वहीं, 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस के जश्न का समापन उसी दिन हो जाता है.

परेड में भी होता है अंतर

15 अगस्त के दिन परेड का आयोजन नहीं होता है, जबकि 26 जनवरी पर सैनिकों और अर्धसैनिक बलों की काफी लंबी परेड होती है. इसमें दिलकश झाकियां और रंगारंग कार्यक्रम भी शामिल किए जाते हैं. गणतंत्र दिवस समारोह के जरिए देश जल, थल और नभ में अपनी सैन्य ताकत और संस्कृति की झलक का प्रदर्शन करता है. गणतंत्र दिवस पर देश अपनी सैन्य ताकत और सांस्कृतिक विलक्षणता को दिखाता है, जबकि स्वतंत्रता दिवस के दिन ऐसा कुछ नहीं होता है.

यह भी पढ़ें: 15 अगस्त की बधाई देने के लिए 20 शानदार इमेजेज और कोट्स, यहां से करें डाउनलोड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मंगल पर देखने को मिलता है नीला सूर्यास्त, जानें पृथ्वी से क्यों है यह उलट?
मंगल पर देखने को मिलता है नीला सूर्यास्त, जानें पृथ्वी से क्यों है यह उलट?
First Metro in India: भारत में सबसे पहले कब और किसे आया था मेट्रो का विचार?
भारत में सबसे पहले कब और किसे आया था मेट्रो का विचार?
एटीएम में कितने पैसे भरे जाएंगे कौन करता है तय, महीने में कितनी बार भरा जाता है यह?
एटीएम में कितने पैसे भरे जाएंगे कौन करता है तय, महीने में कितनी बार भरा जाता है यह?
किस राज्य के लोग कितने पढ़े-लिखे, यह कौन और कैसे करता है तय?
किस राज्य के लोग कितने पढ़े-लिखे, यह कौन और कैसे करता है तय?

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
बांग्लादेश से हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ने बदला स्क्वाड, 3 साल बाद स्टार खिलाड़ी की वापसी
बांग्लादेश से हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ने बदला स्क्वाड, 3 साल बाद स्टार खिलाड़ी की वापसी
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
हार्ट अटैक के बाद भी ICU में फोन चलाता दिखा ये क्रिकेटर, यूजर्स ने लिए मजे
हार्ट अटैक के बाद भी ICU में फोन चलाता दिखा ये क्रिकेटर, यूजर्स ने लिए मजे
Tomato Storage Tips: क्या आपके टमाटर भी सड़ जाते हैं जल्दी? जानें 15 दिन फ्रेश रखने की ट्रिक
क्या आपके टमाटर भी सड़ जाते हैं जल्दी? जानें 15 दिन फ्रेश रखने की ट्रिक
Embed widget